एक्सप्लोरर

Himachal Pradesh में मोबाइल में धमाका होने से 20 वर्षीय लड़की की मौत, राज्य का पहला मामला

हिमाचल में चार्जिंग पर लगे मोबाइल से धमाका होने से 20 वर्षीय किरण की मृत्यु हुई है. यह राज्य का पहला ऐसा मामला है. धमाके में किरण को गंभीर चोटें आईं और 5 दिन बाद उसकी मौत हो गई.

Mobile blast in Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में मोबाइल फटने से एक 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई है. यह घटना चंबा के डल्हौजी में हुई. यह राज्य का पहला ऐसा मामला है, जिसमें मोबाइल फटने से किसी की मौत हुई है. मृतक की पहचान किरण के रूप में हुई है, जो बिचूनी गांव की रहने वाली थी. यह घटना तब हुई, जब किरण ने चार्जिंग पर लगे फोन को यूज करना शुरू किया. चार्जिंग पर लगे फोन को हाथ में लेकर जैसे ही मोबाइल इंटरनेट ऑन किया, इसमें जोरदार धमाका हुआ.

धमाके में किरण को आईं गंभीर चोटें

धमाके के समय मोबाइल फोन किरण के कान के पास था. धमाके की आवाज सुनते ही मृतक की मां दौड़कर उसके कमरे में गई तो उसने देखा कि उसकी बेटी को गंभीर चोटें आई हैं. घायल हालत में घरवालों ने तुरंत किरण को पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उसे चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. घावों की गंभीरता को देखते हुए किरण को यहां से कांगड़ा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चला.

करीब 5 दिन चले इलाज के बाद भी किरण को बचाया नहीं जा सका और 15 दिसंबर को उसने दम तोड़ दिया. पोस्टमार्टम के बाद किरण के शव को अंतिम संस्कार के लिए उसके परिजनों को सौंप दिया गया है. हालत गंभीर होने के कारण किरण इस घटना के बारे में ब्यौरा नहीं दे सकी. अभी तक यह भी जानकारी नहीं मिली है कि जिस फोन में धमाका हुआ, वह किस कंपनी का था. 

हमेशा बरतें ये सावधानी

ऐसे हादसों से बचने के लिए सावधानी बरतना जरूरी है. कभी भी चार्जिंग पर लगे फोन को इस्तेमाल न करें. जरूरत पड़ने पर फोन को चार्जिंग से हटा लें.
फोन चार्ज करने के लिए हमेशा अच्छी क्वालिटी वाले चार्जर ही इस्तेमाल करें. सस्ते चार्जर से नुकसान होने की आशंका रहती है. 

ये भी पढ़ें-
पुलिस वाला ही हुआ डिजिटल फ्रॉड का शिकार, QR कोड स्कैन करते ही उड़ गए 2.2 लाख रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Apple Touchscreen MacBook Pro : MacBook Pro में 16TB स्टोरेज या नया लैपटॉप? Apple की कीमत चौंकाएगी
MacBook Pro में 16TB स्टोरेज या नया लैपटॉप? Apple की कीमत चौंकाएगी
AI Cyber Attacks : अब मशीन की रफ्तार से होंगे साइबर हमले? AI ने बढ़ाई डेटा सुरक्षा की चुनौती
अब मशीन की रफ्तार से होंगे साइबर हमले? AI ने बढ़ाई डेटा सुरक्षा की चुनौती
Temple wearable Pre-Orders: Temple wearable की प्री-बुकिंग शुरू, जानें पहले किसे मिलेगा मौका?
Temple wearable की प्री-बुकिंग शुरू, जानें पहले किसे मिलेगा मौका?
अमेरिका के 13 राज्यों में पावर ग्रिड इमरजेंसी, जानें क्या है संकट और इसका असर
अमेरिका के 13 राज्यों में पावर ग्रिड इमरजेंसी, जानें क्या है संकट और इसका असर

वीडियोज

MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
CM Yogi Vs Akhilesh Yadav! 27 में किसका 'हिन्दू कार्ड' चलेगा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget