एक्सप्लोरर

पुलिस वाला ही हुआ डिजिटल फ्रॉड का शिकार, QR कोड स्कैन करते ही उड़ गए 2.2 लाख रुपये

पुणे में एक पुलिस कॉन्स्टेबल 2 लाख रुपये से अधिक के साइबर फ्रॉड का शिकार हुआ है. एक QR कोड स्कैन करने के बाद उसके कई खातों से कई गैरकानूनी लेनदेन हुए.

देश में साइबर क्राइम के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. हर दिन साइबर क्राइम करने वाले अपराधी लोगों से करोड़ों रुपये ठग रहे हैं. आम लोगों से लेकर पुलिस अधिकारी तक, कोई भी इससे सुरक्षित नहीं है. ऐसा ही एक मामला पुणे से सामने आया है, जहां एक पुलिस कॉन्स्टेबल साइबर फ्रॉड का शिकार हो गया. उसने QR कोड स्कैन किया और देखते ही देखते उसे 2 लाख रुपये से अधिक की चपत लग गई. पुलिस अब इस मामले की जांच में जुटी है.

कैसे पुलिसवाला ही हो गया फ्रॉड का शिकार?

पुणे के पास सासवाड के रहने वाले एक पुलिस कर्मचारी ने QR कोड को स्कैन कर एक बेकरी पर बिल का भुगतान किया था. थोड़ी देर बाद उसे मैसेज आया कि उसके सेविंग अकाउंट से 18,755 रुपये निकाले गए हैं. इसके बाद उसने अपना दूसरा अकाउंट देखा तो पता चला कि उसके सैलरी अकाउंट से भी 12,250 की गैर-कानूनी ट्रांजेक्शन हुई है. मामला तब और बिगड़ गया, जब उसके बाद गोल्ड लोन अकाउंट से 1.9 लाख रुपये की ट्रांजेक्शन के लिए OTP आया. उसने यह OTP किसी से शेयर नहीं किया, फिर भी वह ट्रांजेक्शन कंप्लीट हो गई. इस तरह उसके साथ 2.2 लाख रुपये की ठगी हो गई.

क्रेडिट कार्ड पर भी थी जालसाज की नजर

जालसाज यहीं नहीं रुके और उन्होंने उसके क्रेडिट कार्ड से भी ट्रांजेक्शन करने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मी ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत अपना अकाउंट ब्लॉक करवा दिया था. इस तरह वह और धोखाधड़ी से बच गया. जांच में जुटी पुलिस ने बताया कि फ्रॉड करने वाले ने मालवेयर वाली APK फाइल के जरिये पीड़ित को शिकार बनाया था. इसकी वजह से ही वह पीड़ित के अलग-अलग अकाउंट तक पहुंच पाया था.

साइबर क्राइम से ऐसे बचें-

किसी भी QR कोड को स्कैन करने से पहले रिसीवर का नाम और अन्य जानकारी सत्यापित कर लें. संदिग्ध लोगों और स्थानों पर QR कोड स्कैन न करें.
टेक्स्ट मैसेज, व्हाट्सऐप या सोशल मीडिया से आए किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें. इससे आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है.
डिजिटल ट्रांजेक्शन के लिए हमेशा ऑफिशियल ऐप्स ही इस्तेमाल करें और इन्हें केवल गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर्स जैसे भरोसेमंद स्टोर्स से ही डाउनलोड करें.

ये भी पढ़ें-

iPhone 17 सीरीज में नया मॉडल ला सकती है Apple, लॉन्च से पहले कीमत और फीचर्स हुए लीक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होटल के Wi-Fi से कनेक्ट होते ही हैक हो जाएगा डेटा! Microsoft की चेतावनी
होटल के Wi-Fi से कनेक्ट होते ही हैक हो जाएगा डेटा! Microsoft की चेतावनी
बारिश में Wi-Fi की स्पीड क्यों हो जाती है स्लो? सिर्फ नेटवर्क की नहीं है गलती
बारिश में Wi-Fi की स्पीड क्यों हो जाती है स्लो? सिर्फ नेटवर्क की नहीं है गलती
बंद हो गई Google Drive की ये सर्विस! तुरंत करें ये काम नहीं तो उड़ जाएगा डेटा
बंद हो गई Google Drive की ये सर्विस! तुरंत करें ये काम नहीं तो उड़ जाएगा डेटा
YouTube से पैसा कमाना हुआ मुश्किल! नए Creators के लिए बदल गए नियम
YouTube से पैसा कमाना हुआ मुश्किल! नए Creators के लिए बदल गए नियम

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget