एक्सप्लोरर

बिना अनुमति के नहीं होगा कोई AI प्रोडक्ट लॉन्च, ट्रायल के लिए भी लेनी होगी इजाजत, टेक कंपनियों के लिए सरकार ने जारी की एडवाइजरी

MeitY AI Advisory: केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि हम ऐसी व्यवस्था की ओर बढ़ रहे हैं, जहां किसी प्रोडक्ट के लॉन्च करने से पहले सख्ती की जरूरत है.

Centre Advisory to Tech Companies: इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने टेक कंपनियों के लिए आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस (AI) से संबंधित एक एडवाइजरी जारी की. मंत्रालय ने एआई के दुरुपयोग को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की कड़ी आलोचना भी की.

एडवाइजरी में कहा गया कि आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस से जुड़ी कंपनियां देश में अपने एआई प्रोडक्ट लॉन्च करने से पहले सरकार से मंजूरी लेंगी. इसके साथ ही सभी इंटरमीडियरीज को एडवाइजरी का तत्काल पालन करने के लिए कहा गया है और 15 दिनों के अंदर एक्शन-कम-स्टेटस रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है. 

सरकार ने अपनी एडवाइजरी में क्या कहा

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय का कहना है, सभी इंटरमीडियरीज/प्लेटफॉर्मों को सलाह दी जाती है कि वे एआई के कारण यूजर्स को होने वाले नुकसान-गलत सूचना, विशेष रूप से डीपफेक संबंधी नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करें.

सरकार ने एडवाइजरी में यह भी कहा है कि एआई-आधारित कंटेट को किसी स्थायी मेटा डेटा या किसी दूसरी पहचान के साथ जारी किया जाए, जिससे अगर किसी फेक न्यूज या डीपफेक में इसका इस्तेमाल हो तो इसके क्रिएटर की पहचान हो सके. 

'प्रोडक्ट के लॉन्च करने से पहले सख्ती की जरूरत'

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि एआई जैसी तकनीक के लिए यह करना काफी जरूरी है क्योंकि इस तकनीक का कोई संरक्षक नहीं है. हम ऐसी व्यवस्था की ओर बढ़ रहे हैं, जहां किसी प्रोडक्ट के लॉन्च करने से पहले काफी ज्यादा सख्ती की जरूरत है. केंद्रीय मंत्री ने कहा यदि किसी एआई मॉडल को 'अंडर-टेस्टिंग' के लेबल के साथ मार्केट में उतारना है तो भी इसमें सरकार की मंजूरी लेनी होगी. 

दअरसल, गूगल के एआई टूल जेमिनी ने कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में पूछे गए सवाल को लेकर पक्षपातपूर्ण जवाब दिया. इसके बाद से जेमिनी की प्रोग्रामिंग को लेकर बहस तेज हो गई है. उसके बाद ही इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की तरफ से एआई को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है.

यह भी पढ़ें:-

Bill Gates in India: बिल गेट्स ने गिनाए AI के फायदे, भारत के बारे में कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?
दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
WhatsApp कॉल के लिए अब अकाउंट जरूरी नहीं? आया गेस्ट कॉलिंग फीचर
WhatsApp कॉल के लिए अब अकाउंट जरूरी नहीं? आया गेस्ट कॉलिंग फीचर
बिना नॉच वाली स्क्रीन और 8400mAh बैटरी, Red Magic 12 Pro+ लॉन्च
बिना नॉच वाली स्क्रीन और 8400mAh बैटरी, Red Magic 12 Pro+ लॉन्च

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget