एक्सप्लोरर

Bill Gates in India: बिल गेट्स ने गिनाए AI के फायदे, भारत के बारे में कही ये बात

Bill Gates About AI: बिल गेट्स ने कहा कि एआई को लेकर भारत में शानदार काम किया जा रहा है. जब यह गरीब लोगों की हेल्थ और खेती में मदद करेगा तो हमारा फाउंडेशन इसे सपोर्ट करने में पीछे नहीं हटेगा.

Microsoft Co-Founder Bill Gates: माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के लिए भारत आए हुए हैं. इस दौरान भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस (AI) सबसे परिवर्तनकारी तकनीक है, जो कि छात्रों को प्रगति के नए अवसर देगा. इसके साथ ही उन्होंने छात्रों को एआई के लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया. 

बिल गेट्स ने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि अगर मैं आज एक छात्र होता, तो एआई मुझे बहुत ज्यादा आकर्षित करता, जो प्रणालियां अच्छे से काम कर रही हैं, हम उन्हें नहीं समझते हैं. बिल गेट्स ने छात्रों से कहा, मुझे लगता है आपका भविष्य उज्ज्वल है. इससे फर्क नहीं पड़ता है कि आपकी विशेषज्ञता क्या है या फिर आप किस क्षेत्र में काम करते है. इसका इस्तेमाल हर जगह किया जा सकता है...चाहे वह इंजीनियरिंग हो या फिर नई दवाओं की खोज करनी हो. 

100 साल पहले की तुलना में लोगों के पास नौकरियां ज्यादा

एक इंटरव्यू के दौरान जब बिल गेट्स से नौकरियों को लेकर पूछा गया तो इस पर उन्होंने कहा कि आज का समय ऐसा है, जहां 100 साल पहले की तुलना में लोगों के पास अधिक नौकरियां हैं. एक वक्त ऐसा भी था जब लोगों को एक वक्त के खाने के लिए भी काफी मेहनत और मशक्कत करनी पड़ती थी. उस दौरान 80 प्रतिशत लोग किसान थे. आज के समय में जो भोजन हमें मिल रहा है, वो पिछली पीढ़ी से काफी बेहतर है.

एआई पर बात करते हुए बिल गेट्स ने कहा कि आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस को लेकर भारत में शानदार काम किया जा रहा है. जब यह गरीब लोगों की हेल्थ और खेती में मदद करेगा तो हमारा फाउंडेशन इसे सपोर्ट करने में पीछे नहीं हटेगा. डिजिटल इकॉनोमी को लेकर बिल गेट्स का कहना है कि जो पैसा सरकार की तरफ से भेजा जा रहा है, वो सीधा लाभार्थी के खाते में पहुंच रहा है. इससे सरकार के पैसों में काफी बचत हो रही है. 

यह भी पढ़ें:-

BJP Candidates List 2024: BJP की पहली लिस्ट में मोदी सरकार के किन-किन दिग्गज मंत्रियों को नहीं मिला टिकट, देखें पूरी लिस्ट 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Laptop का Keyboard साफ करते समय न करें ये गलती, हो सकता है नुकसान
Laptop का Keyboard साफ करते समय न करें ये गलती, हो सकता है नुकसान
इंस्टाग्राम पर किस वक्त पोस्ट करने पर सबसे ज्यादा आते हैं व्यूज?
इंस्टाग्राम पर किस वक्त पोस्ट करने पर सबसे ज्यादा आते हैं व्यूज?
7 अंकों की ये संख्या क्यों हो रही वायरल? गूगल पर खूब सर्च कर रहे लोग
7 अंकों की ये संख्या क्यों हो रही वायरल? गूगल पर खूब सर्च कर रहे लोग
क्या है Bio Solar टेक्नोलॉजी? जानें कैसे इससे बढ़ जाती है सोलर पैनल की ताकत
क्या है Bio Solar टेक्नोलॉजी? जानें कैसे इससे बढ़ जाती है सोलर पैनल की ताकत

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget