एक्सप्लोरर

Windows 11 Launch: Microsoft आज लॉन्च करेगी Windows 11, स्टार्ट मेन्यू समेत इन फीचर्स में दिखेगा बदलाव

Microsoft आज एक इवेंट के जरिए Windows 11 को लॉन्च करेगी. ये इवेंट भारतीय समय के मुताबिक रात 8.30 बजे आयोजित किया जाएगा. आइए जानते हैं इसमें क्या-क्या खास मिल सकता है.

माइक्रोसॉफ्ट आज पर्सनल कंप्यूटर यूजर्स के लिए Windows 11 को लॉन्च करेगी. इसे इवेंट में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ और चेयरमैन सत्य नडेला के अलावा चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर पैनोस पनाय शामिल होने की खबर है. ये इवेंट सुबह 11 बजे, भारतीय समय के मुताबिक रात करीब साढ़े आठ बजे आयोजित किया जाएगा. लॉन्च से पहले आइए जानते हैं कि इसमें क्या-क्या बदलाव दिए जा सकते हैं.

ये हो सकता है कोडनेम
Windows 11 का कोडनेम Sun Valley हो सकता है. इसमें कई तरह के बदलाव किए गए हैं, जैसे इसमें एक नया स्टार्ट मेन्यू, राउंडेड कॉर्नर्स मिलेंगे. Windows 11 में डार्क मोड के लिए सपोर्ट मिल सकता है. इसमें स्टार्ट मेन्यू, फाइल एक्सप्लोरर, कॉन्टेक्स्ट मेन्यू जैसे UI के मेन एलिमेंट्स को राउंडेड कॉर्नर्स के साथ दिया जा सकता है. नए अपडेट के साथ विंडोज का नया लोगो भी आ सकता है. हाल ही में इसके कुछ फोटो सामने आए थे, जिससे पता चला था कि नया लोगो ब्लू कलर के साथ नई सन वैली डिजाइन थीम के साथ पेश होगा.

टास्क बार में दिखेगा ये चेंज
खबरों की मानें तो नए विंडो में सबसे बड़ा बदलाव टास्कबार का होगा. इसे अब सेंटर में किया जा सकता है और इसमें एक नया स्टार्ट बटन और मेन्यू भी मिल सकता है. स्टार्ट मेन्यू बिना लाइव टाइल्स के है और इसमें पिन्ड ऐप्स, रिसेंट फाइल्स और विंडोज 11 डिवाइसेज के लिए क्विक शट डाउन/रीस्टार्ट बटन दिया जा सकता है.

इन यूजर्स को मिल सकता है अपडेट
बता दें कि Windows 11 को केवल Windows 10 यूजर्स के लिए ही नहीं बल्कि Windows 7 और Windows 8.1 यूजर्स के लिए भी फ्री अपग्रेड के तौर पर दिया जा सकता है. माइक्रोसॉफ्ट ने पहले भी Windows 10 का  Windows 7 और Windows 8 यूजर्स को फ्री अपग्रेड दिया था.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

iPhone 18 Pro की सेल कल से शुरू, जानें सबसे सस्ती डील कहां मिलेगी?
iPhone 18 Pro की सेल कल से शुरू, जानें सबसे सस्ती डील कहां मिलेगी?
20 हजार रुपये में Waterproof Phone चाहिए? जानें टॉप ऑप्शन
20 हजार रुपये में Waterproof Phone चाहिए? जानें टॉप ऑप्शन
Google Pixel में आया नया Scam Detection, जानें फीचर्स
Google Pixel में आया नया Scam Detection, जानें फीचर्स
Semicon India 2026 में Chip से AI तक नई Technology, जानें क्या-क्या खास?
Semicon India 2026 में Chip से AI तक नई Technology, जानें क्या-क्या खास?

वीडियोज

Disha Salian Case: 6 साल बाद CBI FIR, Murder-Gangrape के आरोपों से फिर उठा बड़ा सवाल
Bigg Boss 20 Episode 9: Uditi Singh-Aasif Khan Clash, Scout OP-Rohed Nominated, Aamrapali-Love Fight
Spirit को लेकर Pranay Vanga का Critics को Open Challenge, Prabhas की फिल्म पर बढ़ा Buzz
PM Modi 76th Birthday | Breaking: 25 साल का कीर्तिमान... बीजेपी का अभिमान! | BJP | Amit Shah
Houthis Attack on Saudi Arabia: हूती विद्रहियों ने देसी मिसाइल से मार गिराया F15, सऊदी को बड़ा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अरबों के सामान पर टैरिफ से राहत? ट्रंप-शी मुलाकात से पहले बड़ी डील की तैयारी
अरबों के सामान पर टैरिफ से राहत? ट्रंप-शी मुलाकात से पहले बड़ी डील की तैयारी
PM मोदी के बर्थडे पर यज्ञ, रेखा गुप्ता पर भड़के CJP के सौरव दास, 'हम लोगों ने इन्हें ड्रामा...'
PM मोदी के बर्थडे पर यज्ञ, रेखा गुप्ता पर भड़के CJP के सौरव दास, 'हम लोगों ने इन्हें ड्रामा...'
आकृति अग्रवाल और पृथ्वी शॉ का टूटा रिश्ता, सगाई के 6 महीने में ही हुए अलग
आकृति अग्रवाल और पृथ्वी शॉ का टूटा रिश्ता, सगाई के 6 महीने में ही हुए अलग
कौन हैं नमन धीर? टी20 में 173 रन की पारी खेलकर टीम इंडिया में बनाई जगह
कौन हैं नमन धीर? टी20 में 173 रन की पारी खेलकर टीम इंडिया में बनाई जगह
‘आशीर्वाद का दीया’ पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- मोदी कोई महापुरुष...
‘आशीर्वाद का दीया’ पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- मोदी कोई महापुरुष...
मणिपुर राहत कैंप में मौतों पर SC सख्त, CJI ने पूछा- 'ठोस कदम क्यों नहीं उठाए'
मणिपुर राहत कैंप में मौतों पर SC सख्त, CJI ने पूछा- 'ठोस कदम क्यों नहीं उठाए'
अब किराए पर ले जाइए अपना गरबा पार्टनर, पोस्ट ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
अब किराए पर ले जाइए अपना गरबा पार्टनर, पोस्ट ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
दिल्ली की किस मंडी में मिलेगा आपकी फसल का सही दाम? समझें हिसाब
दिल्ली की किस मंडी में मिलेगा आपकी फसल का सही दाम? समझें हिसाब
Embed widget