एक्सप्लोरर

विंडोज 10 यूजर्स सावधान! आज से सपोर्ट बंद कर देगी माइक्रोसॉफ्ट, विंडोज 11 में ऐसे करें अपग्रेड

विंडोज 10 यूज करने वाले यूजर्स के लिए आज का दिन अहम है. आज से माइक्रोसॉफ्ट विंडोज 10 के लिए कोई सिक्योरिटी और टेक्निकल सपोर्ट जारी नहीं करेगी.

विंडोज 10 यूजर्स के लिए आज का दिन अहम है. माइक्रोसॉफ्ट आज से विंडोज 10 के लिए फ्री सपोर्ट बंद करने जा रही है. इसका मतलब है कि लोग विंडोज 10 का इस्तेमाल जारी रख पाएंगे, लेकिन माइक्रोसॉफ्ट इसे सिक्योरिटी और टेक्निकल सपोर्ट नहीं देगी. ऐसे में यूजर्स पर साइबर अटैक का खतरा बढ़ जाएगा. फिलहाल सपोर्ट बंद होने से विंडोज 10 पर चल रहे पीसी और लैपटॉप की फंक्शनिंग पर कोई असर नहीं पड़ेगा. बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट ने करीब एक दशक पहले विंडोज 10 को लॉन्च किया था.

सुरक्षा खामी आने पर होगी दिक्कत

आज के बाद अगर विंडोज 10 में कोई सुरक्षा खामी आती है तो यूजर्स के लिए मुश्किल हो जाएगी. कंपनी की तरफ से इसके लिए कोई सिक्योरिटी पैच जारी नहीं किया जाएगा. ऐसे में धीरे-धीरे इसे यूज करना मुश्किल होता जाएगा. हालांकि, माइक्रोसॉफ्ट ने उन यूजर्स के लिए भी कुछ ऑप्शंस रखे हैं, जो अपने सिस्टम को विंडोज 11 में अपग्रेड नहीं कर सकते. 

माइक्रोसॉफ्ट ने दिए ये ऑप्शंस

विंडोज 10 का सपोर्ट खत्म होने के बाद माइक्रोसॉफ्ट डिफेंडर एंटीवायरस से सिस्टम को प्रोटेक्ट किया जा सकता है. इस एंटीवायरस को अक्टूबर, 2028 तक सिक्योरिटी अपडेट मिलती रहेगी. इसके अलावा माइक्रोसॉफ्ट ने एक्सटेंडेड सिक्योरिटी अपडेट्स (ESU) प्रोग्राम का भी ऐलान किया है. 15 अक्टूबर से इसे सब्सक्राइब किया जा सकेगा. इसके जरिए यूजर्स फ्री विंडोज बैकअप ले पाएंगे और 30 डॉलर (लगभग 2,650 रुपये) देकर एक साल की कवरेज पा सकते हैं. 

विंडोज 11 में कैसे करें अपग्रेड?

अगर आपका सिस्टम कंपेटिबल है तो इसे विंडोज 11 से अपग्रेड किया जा सकता है. इसके लिए सबसे पहले सबसे पहले सेटिंग्स में जाकर 'अपडेट एंड सिक्योरिटी' में जाएं और विंडोज अपडेट में 'चेक फॉर अपडेट' बटन पर क्लिक करें. अगर विंडोज 11 अवेलेबल है तो इसे डाउनलोड कर इंस्टॉल कर लें. इंस्टॉलेशन पूरा होने पर आपका पीसी या लैपटॉप रिस्टार्ट होगा. इसके बाद विंडोज 11 सेटअप पूरा करने के लिए साइन-इन करें. इसके लिए आपके पीसी या लैपटॉप में पर्याप्त स्टोरेज होनी चाहिए और इंस्टॉलेशन के लिए फास्ट और स्टेबल इंटरनेट कनेक्शन का इस्तेमाल करें.

ये भी पढ़ें-

दिवाली पर लूट लो ऑफर! स्मार्टवॉच और इयरबड्स पर 90 प्रतिशत तक डिस्काउंट, आईफोन 15 भी एकदम सस्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
हैक न होकर भी कंपनी के लिए खतरा बन सकते हैं AI एजेंट्स: Microsoft ने दी बड़ी चेतावनी
हैक न होकर भी कंपनी के लिए खतरा बन सकते हैं AI एजेंट्स: Microsoft ने दी बड़ी चेतावनी
15 हजार रुपये के बजट में 5G फोन, Itel City 300 में क्या मिलेगा?
15 हजार रुपये के बजट में 5G फोन, Itel City 300 में क्या मिलेगा?
घर की निगरानी करने वाला कैमरा खुद न बन जाए खतरा! ऐसे रखें सुरक्षित
घर की निगरानी करने वाला कैमरा खुद न बन जाए खतरा! ऐसे रखें सुरक्षित

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget