एक्सप्लोरर

अगले साल बंद होगा Microsoft का वेब ब्राउजर Internet Explorer, 5 फीसदी लोग भी नहीं करते इस्तेमाल

Microsoft ने अपने वेब ब्राउजर को 16 अगस्त 1995 को रिलीज किया था. अब इसे 15 जून 2022 को बंद कर दिया जाएगा और इसके बाद यूजर्स को कंपनी की ओर से इसके लिए किसी भी तरह का टेक्निकल सपोर्ट और अपडेट नहीं मिलेगा.

Microsoft ने आखिरकार अपने वेब ब्राउजर Internet Explorer को बंद करने की तारीख का एलान कर दिया है. कंपनी के अनुसार, 15 जून 2022 के बाद उसका ये वेब ब्राउजर बंद हो जाएगा. कंपनी ने अपने अन्य वेब ब्राउजर Microsoft Edge के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ये फैसला लिया है. हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि यूजर्स Internet Explorer का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. बंद करने से कंपनी का मतलब है कि वो अगले साल से इसके लिए किसी भी तरह का टेक्निकल सपोर्ट और अपडेट नहीं जारी करेगी. 

Microsoft Edge के प्रोग्राम मैनेजर सीन लिंडरसेय ने एक बयान जारी करते हुए कहा, "हम इस बात का एलान करते हैं की Microsoft Edge हमारे ऑपरेटिंग सिस्टम Windows 10 में Internet Explorer का भविष्य होगा. Internet Explorer 11 को 15 जून 2022 को बंद कर दिया जाएगा और इसके बाद यूजर्स को कंपनी की ओर से इसके लिए किसी भी तरह का टेक्निकल सपोर्ट और अपडेट नहीं मिलेगा."

27 साल बाद इस कारण से बंद हो रहा है Internet Explorer

Microsoft ने अपने वेब ब्राउजर Internet Explorer को 16 अगस्त 1995 को रिलीज किया था. लेकिन यूजर्स द्वारा कम इस्तेमाल के चलते अब कंपनी 27 साल बाद इसे बंद करने जा रही है. बता दें कि, ऑपरेटिंग सिस्टम Windows का इस्तेमाल करने वाले सभी लैपटॉप और और डेस्कटॉप में Internet Explorer पहले से ही इन्स्टॉल्ड मिलता है. हालांकि केवल पांच फीसदी लोग ही इसका इस्तेमाल करते हैं. इसके कम इस्तेमाल का एक मुख्य कारण यूजर्स के बीच गूगल क्रोम और मॉजिला फायरफॉक्स जैसे अन्य वेब ब्राउजर की लोकप्रियता है. 

इसी प्रतिस्पर्धा को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने कुछ समय पहले अपने नए वेब ब्राउजर Microsoft Edge का एलान किया था. इसी साल जनवरी में इसका प्रीव्यू जारी किया है. Microsoft का ये नया वेब ब्राउजर Windows और MacOs सभी को सपोर्ट करता है. कंपनी ने इसकी स्पीड और परफॉर्मेंस को लेकर बड़े-बड़े दावे किए हैं. साथ ही इसमें इनबिल्ट प्राइवेसी और सिक्योरिटी मिलेगी. 

यह भी पढ़ें 

Sony ने लॉन्च किया अपना नया बजट फोन Xperia Ace 2, जानिए इस फोन के फीचर्स

चक्रवाती तूफान 'ताउते' का असर, दिल्ली में मई में रिकॉर्डतोड़ बारिश, 45 साल बाद इतने बरसे बादल॰

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!
एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!
CJP प्रोटेस्ट के बीच सोशल मीडिया पर सख्ती, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
CJP प्रोटेस्ट के बीच सोशल मीडिया पर सख्ती, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
AI को परेशान करना पड़ेगा भारी! Claude के लिए Anthropic ने बनाए नए नियम
AI को परेशान करना पड़ेगा भारी! Claude के लिए Anthropic ने बनाए नए नियम
चश्मे से ही हो जाएगी UPI पेमेंट, Jio लाया AI स्मार्टग्लास
चश्मे से ही हो जाएगी UPI पेमेंट, Jio लाया AI स्मार्टग्लास

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
How To Remove Bad Smell From Towels: धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
दीपावली पर चाहिए फ्री LPG गैस तो अभी कर लें ये काम, UP सरकार ने किया बड़ा ऐलान
दीपावली पर चाहिए फ्री LPG गैस तो अभी कर लें ये काम, UP सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Embed widget