एक्सप्लोरर

चक्रवाती तूफान 'ताउते' का असर, दिल्ली में मई में रिकॉर्डतोड़ बारिश, 45 साल बाद इतने बरसे बादल

चक्रवाती तूफान का असर राजधानी दिल्ली पर भी पड़ा है. बारिश ने 45 साल पहले दर्ज किया गया रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. दिल्ली-एनसीआर में कल से लगातार बारिश हो रही है.

नई दिल्ली: ताउते तूफान ने पश्चिमी राज्यों में तबाही मचाई है. इस तूफान का असर उत्तरी राज्यों तक में देखने को मिल रहा है. दिल्ली-एनसीआर में कल से लगातार रुक-रुककर बारिश जारी है. दिल्ली में बुधवार सुबह से रात तक 60 मिलीमीटर बारिश हुई, जो मई के महीने में एक दिन में सबसे ज्यादा बारिश का रिकॉर्ड है. इससे पहले 24 मई 1976 को एक दिन में इतनी बारिश हुई थी. दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मई के महीने में 1951 से अब तक का सबसे कम तापमान है.

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अगले एक हफ्ते तक दिल्ली का मौसम ऐसा इसी तरह बना रहेगा. दिल्ली का मौसम बदला तो वहीं दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानून के विरोध में बैठे किसानों के टेंटों को नुकसान हो रहा है. सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर बैठे किसानों को अचानक आई बारिश की मार झेलनी पड़ रही है. हालांकि बारिश अभी जारी है व आने वाले समय ने भी मौसम विभाग ने संभावना जताई है. इसी के मद्देनजर किसानों ने स्थिति को संभालने की कोशिश कर दी है.

आज का मौसम पूर्वानुमान
आज उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों, दिल्ली, उत्तर पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, केरल, तटीय कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. उत्तर पूर्व भारत, आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, आंतरिक तमिलनाडु, कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा के अलग-अलग हिस्सों, दक्षिण पूर्व राजस्थान, मध्य प्रदेश, लक्षद्वीप में एक या दो तेज बारिश के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. शेष हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, गुजरात क्षेत्र के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है.

पश्चिमी तट पर गंभीर चक्रवाती तूफान ताउते के आने के बाद अब एक अन्य चक्रवात ‘यास’ के 26-27 मई को पूर्वी तट पर पहुंचने का अनुमान है. विभाग ने बताया कि उत्तर अंडमान सागर और बंगाल की पूर्वी मध्य खाड़ी में 22 मई को कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है जो इसके बाद के 72 घंटों में चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है. इस दौरान पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम और मेघालय 25 मई से हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है.

ये भी पढ़ें-
क्या आप चुनिंदा समूह के लिए घर-घर जाकर कोरोना टीकाकरण शुरू कर सकते हैं? हाई कोर्ट ने BMC से पूछा

सिंगापुर ने कहा- केजरीवाल के बयानों से उठा विवाद अब खत्म, मगर CM के दावों पर पोफ्मा कानून में कार्रवाई का अधिकार सुरक्षित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget