एक्सप्लोरर

फेसबुक मैसेंजर पर SMS सपोर्ट सितंबर से हो जाएगा बंद, चुनना होगा नया डिफॉल्ट मैसेजिंग ऐप

यूजर्स इस तारीख के बाद अपने ऐप को अपडेट करने पर अपने सेल्युलर नेटवर्क द्वारा भेजे गए एसएमएस की सुविधा का लाभ नहीं ले सकेंगे.

एंड्रॉयड डिवाइस के लिए फेसबुक मैसेंजर (Facebook Messenger) को अपने डिफ़ॉल्ट एसएमएस मैसेजिंग ऐप के रूप में इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. आगामी 28 सितंबर, 2023 के बाद से आप मैसेज को भेजने और रिसीव करने के लिए मैसेंजर का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. आईएएनएस की खबर के मुताबिक, मेटा (Meta) ने कहा है कि यूजर्स इस तारीख के बाद अपने ऐप को अपडेट करने पर अपने सेल्युलर नेटवर्क द्वारा भेजे गए एसएमएस की सुविधा का लाभ नहीं ले सकेंगे.

नया डिफॉल्ट मैसेजिंग ऐप नहीं चुनेंगो तो...

खबर के मुताबिक, आप अभी भी अपने सेल्युलर नेटवर्क के जरिये एसएमएस संदेश भेज और हासिल कर सकेंगे और अपने फोन के नए डिफ़ॉल्ट मैसेजिंग ऐप के जरिये अपने एसएमएस संदेश हिस्ट्री तक पहुंच सकेंगे. कंपनी ने आगे बताया कि अगर यूजर अपना नया डिफॉल्ट मैसेजिंग ऐप नहीं चुनते हैं, तो उनका एसएमएस मैसेजिंग (SMS support in Facebook Messenger) ऑटोमैटिक तरीके से उनके फोन के डिफॉल्ट मैसेजिंग ऐप, जैसे एंड्रॉयड मैसेज ऐप पर चला जाएगा. फेसबुक ने इस फीचर की अनाउंसमेंट साल 2016 में की थी.

रियल-टाइम अवतार कॉल फीचर

आपको बता दें, पैरेंट कंपनी मेटा ने मैसेंजर के लिए पिछले महीने ही रियल-टाइम अवतार कॉल फीचर भी पेश किया था. यह सुविधा तब इस्तेमाल लायक होती है जब यूजर वीडियो कॉल के दौरान अपना रीयल फेस नहीं दिखाना चाहते हैं और कैमरा-ऑफ और कैमरा-ऑन के बीच थर्ड ऑप्शन चाहते हैं. जून में, मेटा ने मैसेंजर के लिए माता-पिता की निगरानी की घोषणा की, ताकि माता-पिता देख सकें कि उनका बच्चा अपना समय कैसे बिताते हैं और मैसेंजर (Facebook Messenger) पर वे किसके साथ बातचीत करते हैं.

पेरेंटल सुपरविजन फीचर

मैसेंजर पर पेरेंटल सुपरविजन को अमेरिका, यूके और कनाडा में शुरू किया गया था, आने वाले कुछ महीनों में यह दुनियाभर के दूसरे देशों में भी उपलब्ध कराने की तैयारी है. मेटा (Meta) ने समझाते हुए बताया कि यह डिवाइस माता-पिता को यह देखने की परमिशन देते हैं कि उनके किशोर मैसेंजर का इस्तेमाल कैसे करते हैं, मैसेजिंग पर कितना समय खर्च कर रहे हैं और अपने किशोर की मैसेज सेटिंग्स के बारे में भी जानकारी देते हैं.

यह भी पढ़ें

एप्पल डिवाइस पर व्हाट्सऐप लाया नया फीचर, मैसेज में कैप्शन के साथ मीडिया फाइल कर सकेंगे एडिट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Redmi Clip Neo Earbuds : कान में क्लिप की तरह फिट होंगे Redmi के नए ईयरबड्स, 32 घंटे चलेगी बैटरी
कान में क्लिप की तरह फिट होंगे Redmi के नए ईयरबड्स, 32 घंटे चलेगी बैटरी
TRAI Smart TV Rules : अब तय होंगे स्मार्ट टीवी पर चलने वाले ऐप, इसमें कितना फायदा और क्या नुकसान?
अब तय होंगे स्मार्ट टीवी पर चलने वाले ऐप, इसमें कितना फायदा और क्या नुकसान?
WhatsApp का पुराना सेटिंग्स मेन्यू हो सकता है रीडिजाइन, जानें क्या बदलेगा
WhatsApp का पुराना सेटिंग्स मेन्यू हो सकता है रीडिजाइन, जानें क्या बदलेगा
GTA 6 Storage Size : GTA 6 के लिए चाहिए 210GB जगह! कंसोल में कितनी स्टोरेज बचेगी?
GTA 6 के लिए चाहिए 210GB जगह! कंसोल में कितनी स्टोरेज बचेगी?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget