एक्सप्लोरर

Instagram की पैड ब्लू टिक सर्विस शुरू, इतनी है कीमत... जिन यूजर्स पर पहले से ब्लू टिक है उनका क्या होगा?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिन यूजर्स के पास पहले से ही इंस्टाग्राम और फेसबुक पर ब्लू टिक है, उन्हें मेटा की पेड वेरिफिकेशन सर्विस के लिए पेमेंट नहीं करना होगा.

Instagram Blue Tick : ट्विटर ने पैड ब्लू टिक की ऐसी लहर चलाई कि यह अब मेटा तक भी जा पहुंची है. दरअसल, ट्विटर की तरह ही अब मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टाग्राम और फेसबुक ने भी पैड ब्लू टिक की पेशकश की है. इसका सीधा का मतलब हुआ कि मेटा भी अब पैसों के बदले किसी को भी ब्लू टिक ऑफर कर देगी. हालांकि, ब्लू टिक पाने के लिए यूजर्स को कंपनी की तय की गई धनराशि चुकाने के लिए तैयार होना पड़ेगा. मेटा ने फिलहाल भारत तो नहीं लेकिन यूएस में सर्विस शुरू कर दी है. 

ट्विटर और इंस्टाग्राम पहले किसे देते थे ब्लू टिक?

एक समय पहले तक ब्लू टिक की सर्विस पैड नहीं थी. कुछ चुनिंदा लोगों को ही ब्लू टिक दिया जाता था. ट्विटर की बात करें तो ट्विटर केवल उल्लेखनीय हस्तियों या पत्रकारों को ब्लू टिक दिया करता था. वहीं, इंस्टाग्राम पहले मीडिया ऑर्गेनाइजेशन, इनफ्लुएंसर, मशहूर हस्तियों और राजनेताओं को उनके नाम के आगे ब्लू टिक दिया करता था. ब्लू टिक से उस मशहूर शख्स की वेरीफाइड प्रोफाइल की पहचान होती थी, लेकिन अब ब्लू टिक का खेल पूरी तरह से बदलता जा रहा है. 

मेटा के ब्लू टिक की कीमत

मेटा ने वर्तमान में यूएस में अपनी पैड ब्लू टिक सर्विस शुरू की है. अगर आप वेब पर साइन अप करते हैं और ब्लू टिक चाहते हैं तो सर्विस कॉस्ट ($11.99) 989 रुपये प्रति माह है. इसके अलावा, अगर आप iOS या एंड्रॉयड पर साइन अप करते हैं तो सर्विस कॉस्ट ($14.99) 1237 रुपये प्रति माह है. यह भी बता दें कि अगर आप वेब के लिए सर्विस लेते हैं, तो आपको केवल फेसबुक पर ब्लू टिक मिलेगा, लेकिन अगर आप ऐप स्टोर या गूगल प्ले ऑप्शन को चुनते हैं तो फेसबुक और इंस्टाग्राम दोनों के लिए ब्लू टिक मिलेगा. यही वजह है कि मोबाइल सर्विस की कीमत वेब की तुलना में ज्यादा है. 

इंस्टाग्राम पर ब्लू टिक के लिए नियम

इंस्टाग्राम पर ब्लू टिक लेने के लिए अब चाहे वह पैसों वाला ब्लू टिक ही क्यों न हो, आपकी उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए. इसके साथ ही, आपके पास फोटो आईडी भी होनी चाहिए. वेरिफिकेशन पूरी होने के बाद ही कंपनी ब्लू टिक प्रोवाइड करेगी. वेरिफिकेशन होने के बाद, अगर आपको ब्लू टिक मिल जाता है तो आप आसानी से यूजरनेम या प्रोफाइल पर कोई अन्य जानकारी आसानी से बदल नहीं सकेंगे. अगर आप बदलाव करना भी चाहते हैं तो आपको फिर से वेरिफिकेशन प्रोसेस से गुजरना होगा. 

क्या सभी को भुगतान करना होगा? 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिन यूजर्स के पास पहले से ही इंस्टाग्राम और फेसबुक पर ब्लू टिक है, उन्हें मेटा की पेड वेरिफिकेशन सर्विस के लिए पेमेंट नहीं करना होगा. हालांकि, कब - क्या बदलाव हो जाए इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है.  

यह भी पढ़ें - गर्मी आने पर बाहर निकाला कूलर... नहीं दे रहा ठंडी हवा, बिना इलेक्ट्रिशियन के घर पर खुद ही ऐसे करें ठीक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम
सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम
लैपटॉप और फोन दोनों होंगे चार्ज, 100W चार्जिंग वाला पावर बैंक लॉन्च
लैपटॉप और फोन दोनों होंगे चार्ज, 100W चार्जिंग वाला पावर बैंक लॉन्च
न जलने का डर और न करंट का खतरा, बिजली के तार से ऐसे छुड़ाएं पटाखे
न जलने का डर और न करंट का खतरा, बिजली के तार से ऐसे छुड़ाएं पटाखे
वीडियो, गेमिंग और डाउनलोडिंग के लिए 3GB डेटा, किस कंपनी का प्लान चुनें?
वीडियो, गेमिंग और डाउनलोडिंग के लिए 3GB डेटा, किस कंपनी का प्लान चुनें?

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Chitra Tripathi: 'मोहब्बत की दुकान' में 'नफरत का सामान'? | Kharge on PM Modi | Baap Remark | Rahul
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: बाप पर गई कांग्रेस पर BJP का फूटा गुस्सा! | Congress | BJP
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget