एक्सप्लोरर

Meta Connect 2023: AI चैटबॉट, स्मार्ट glasses हुए लॉन्च, इवेंट की खास बातें यहां जानें

Meta Connect 2023: Emu मेटा का मॉडल है, जो इमेज क्रिएट करने में मदद करता है, जिसमें आपको कई मजेदार चीजें मिलेगी. यह एक जेनरेटिव एआई स्टिकर है, जो मेटा के मैसेजिंग ऐप्स पर आ रहा है.

Meta Connect 2023: फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा ने Meta Connect 2023 का आयोजन किया. मेटा ने अपने इस दो दिन के इवेंट में कई बेहतरीन प्रोडक्ट लॉन्च किए, जिसमें मेटा की ओर से AI चैटबॉट, स्मार्ट ग्लास, Meta Quest 3, Xbox क्लाउड गेमिंग और EMU- AI Stickers लॉन्च किए. 

मेटा ने Meta Connect 2023 इवेंट का आयोजन कैलिफोर्निया के मेनलो पार्क में किया, यहीं मेटा का मेन ऑफिस है. इस कार्यक्रम को कवर करने के लिए देश-विदेश से लोग आए. साथ ही Meta Connect 2023 इवेंट में मार्क जुकरबर्ग ने कई दूसरी घोषणा भी की.

जेनरेटिव AI चैटबॉट 

Meta Connect 2023 इवेंट में मेटा की ओर से मल्टी पर्सोना चैटबॉट पेश किया गया, यह चैटबॉट टेक्स्ट रिएक्शन और फोटो-रियलस्टिक इमेज, दोनों को जनरेट कर सकता है. जुकरबर्ग ने कहा कि इस नए इनोवेशन के साथ वो इस बात का ध्यान रखेंगे कि ये तकनीकियां हर किसी के लिए सुलभ हों. ऐसे नए प्रोडक्ट बनाना जरूरी है जो हर किसी के लिए किफायती हों. जुकरबर्ग ने यह भी बताया कि चैटबॉट को माइक्रोसॉफ्ट के बिंग सर्च इंजन के साथ साझेदारी के माध्यम से रियल टाइम की जानकारी की जानकारी मिलेगी
 
उन्होंने कहा कि कंपनी एक ऐसा प्लेटफॉर्म भी बना रही है, जिसका उपयोग डेवलपर्स और आम लोग एक साथ कर सकें. इसका उपयोग वे अपने कस्टम एआई बॉट बनाने के लिए कर सकते हैं, जिनकी इंस्टाग्राम और फेसबुक पर प्रोफाइल होगी और मेटावर्स में अवतार के रूप में दिखाई देगी.

Meta Quest 3

इस इवेंट में क्वेस्ट 3 भी लॉन्च किया गया, जो हाई रेजोल्यूशन डिस्प्ले और बेहतर ग्राफिक्स वाला हैंडसेट मॉडल है, यह डिवाइस फुल कलर पास थ्रू तकनीक का इस्तेमाल करके 10 गुना ज्यादा पिक्सल देता है और इससे 110 डिग्री व्यू एरिया कवर होता है. Meta Quest 3 को मेटा ने 500 डॉलर की प्राइस पर लॉन्च किया है, जिसमें क्वेस्ट+ वीआर का 6 महीने का सब्सक्रिप्शन भी शामिल है.

Xbox Cloud Gaming

मेटा ने अपने इस इवेंट में क्वेस्ट सॉफ्टवेयर का भी अनाउंसमेंट किया ये नेक्स्ट जनरेशन का सॉफ्टवेयर होगा, जिसमें Rolox को भी शामिल किया जाएगा. इस सॉफ्टवेयर के जरिए वर्चुअल स्क्रीन और मिक्स्ड रियालिटी स्पेस में प्लोट की जा सकती है. मेटा इसे इसी साल दिसंबर में लॉन्च करने वाली है.

Ray-Ban Meta smart glasses

मेटा ने आपको अपने नए रे-बैन स्मार्ट ग्लास को पेश किया है. इसमें आपको दोनों आंखों के किनारे पर दो राउंड मॉड्यूल मिलेंगे, जिस में एक 12 मेगापिक्सेल कैमरा और एक एलईडी लाइट दी है. यह आपको दूसरों की रिकॉर्डिंग करने की सुविधा देता है. इसके साथ ही आप इन ग्लासेस के साथ अपने फ्रेंड्स और फॉलोवर्स के साथ लाइवस्ट्रीम कर सकते हैं. अब आप इसे प्री-ऑर्डर कर सकते हैं और इसकी कीमत 299 डॉलर से शुरू होती है. 

यह भी पढ़ें : 

SIM Swap Fraud: ठगी से बचाने के लिए ट्राई का नया उपाय, अब मोबाइल नंबर पोर्ट कराने में आएगी ये मुश्किल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
कैसा है इंदौर में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
कैसा है इंदौर में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget