Noida Breaking: 50 हजार का इनामी बदमाश Pawan उर्फ कल्लू हुआ ढेर | UP | ABP News
Hindi News: यूपी के नोएडा में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है... यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने कार्रवाई करते हुए गाजियाबाद के कुख्यात गैंगस्टर पवन उर्फ कल्लू को आगरा में एनकाउंटर में ढेर कर दिया। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम था और उसके खिलाफ 18 से ज्यादा गंभीर केस दर्ज थे, जिसमें हत्या और रंगदारी जैसे अपराध शामिल हैं... आगरा के ताजगंज इलाके में एसटीएफ और आगरा पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से ये कार्रवाई की, जिसमें कल्लू घायल हुआ... जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया... वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया... कल्लू रणदीप भाटी, अमित कसाना गैंग का शूटर था और आगरा में रंगदारी के एक मामले में फरार चल रहा था... पुलिस को उसके पास से एक पिस्टल और लूटी हुई एक बाइक बरामद हुई है



























