एक्सप्लोरर

अवैध सट्टेबाजी ऐप्स का प्रमोशन करने वाले सेलिब्रिटीज और इंफ्लुएंसर्स मुश्किल में, राणा दग्गुबाती समेत 25 के खिलाफ FIR दर्ज

अवैध सट्टेबाजी ऐप्स का प्रमोशन करने के आरोप में प्रकाश राज, राणा दग्गुबाती और विजय देवरकोंडा समेत 25 सेलिब्रिटीज और इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. यह मामला तेलंगाना में दर्ज हुआ है.

तेलंगाना पुलिस ने कुल 25 सेलिब्रिटीज और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स के खिलाफ FIR दर्ज की है. इन पर अवैध सट्टेबाजी ऐप्स को प्रमोट करने का आरोप है. इस FIR में राणा दग्गुबाती , प्रकाश राज, विजय देवरकोंडा, मांचु लक्ष्मी, प्रणीता और निधि अग्रवाल जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं. 32 वर्षीय बिजनेसमैन फणींद्र शर्मा की याचिका पर साइबराबाद के मियापुर पुलिस स्टेशन में यह FIR दर्ज की गई है. आइए, इस बारे में विस्तार से जानते हैं.

शिकायत में कही गई यह बात

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शर्मा ने अपनी शिकायत में कहा है कि कई सेलिब्रिटीज और इंफ्लुएंसर्स सोशल मीडिया और विज्ञापनों के माध्यम से लोगों को सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म पर पैसा लगाने के लिए उकसा रहे हैं. उन्होंने कहा कि अपनी कॉलोनी के युवाओं से बात करते हुए उन्हें इस बात का पता चला. कई लोगों ने इन सेलेब्रिटीज के द्वारा प्रमोट की जा रही सट्टेबाजी और गैंबलिंग ऐप्स में अपना पैसा गंवाया हैं. उन्होंने कहा कि वो खुद भी इसमें पैसा लगाने वाले थे, लेकिन उनके परिवार ने उन्हें ऐसा करने से रोक लिया.

इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के सेक्शन 318(4) और 112, तेलंगाना गेमिंग एक्ट के सेक्शन 3, 3(A) और 4 और IT एक्ट के सेक्शन 66(D) के तहत यह FIR दर्ज की है. पुलिस ने अब इन प्लेटफॉर्म के फाइनेंशियल नेटवर्क के खिलाफ जांच शुरू कर दी है और इस मामले में सेलिब्रिटीज की भूमिका की जांच कर रही है. FIR में अनन्या श्रीमुखी, सिरी हनुमंतु, श्यामला, वर्षिनी, शोभा, नेहा, पांडु, पद्मावती, इमरान खान, विष्णु प्रिया, हर्ष साई, सन्नी यादव, टेस्टी तेजा और रितु जैसे सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स के नाम शामिल हैं. बता दें कि अवैध सट्टेबाजी और गैंबलिंग ऐप्स से जुड़ी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. लोग इनके लालच में आकर अपनी मेहनत की कमाई को गंवा रहे हैं. इसे देखते हुए कई राज्य सरकारों ने इन ऐप्स के खिलाफ कठोर कदम उठाए हैं.

ये भी पढ़ें-

Facebook पर आया कमाई का नया तरीका, अब स्टोरीज से भी कमाया जा सकेगा पैसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
कितने साल तक चलेगी फोन की बैटरी? Android और iPhone में ऐसे करें चेक
कितने साल तक चलेगी फोन की बैटरी? Android और iPhone में ऐसे करें चेक
Laptop का Fan तेज आवाज कर रहा? सर्विस सेंटर जाने से पहले करें ये काम
Laptop का Fan तेज आवाज कर रहा? सर्विस सेंटर जाने से पहले करें ये काम
नया SIM लेने वालों के लिए बड़ा बदलाव, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन जरूरी
नया SIM लेने वालों के लिए बड़ा बदलाव, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन जरूरी

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget