एक्सप्लोरर

Instagram पर अपनी पोस्ट को कराना है ट्रेंड, तो अपनाएं ये ट्रिक्स

सोशल साइट इंस्टाग्राम के सभी यूजर अपनी पोस्ट को ट्रेंड कराना चाहते हैं. इससे आपके फॉलोअर्स की संख्या भी तेजी से बढ़ती है. हर कोई इस प्लेटफॉर्म पर फेमस होना चाहता है.

नई दिल्ली: इंस्टाग्राम के देश और दुनिया में करोड़ों यूजर्स हैं. इस प्लेटफार्म पर हर कोई फेमस होना चाहता है. इसके लिए यूजर कभी शानदार फोटो तो कभी वीडियो अपलोड करते हैं. अधिकतर लोग यह नहीं जानते कि इंस्टा पर अपनी पोस्ट को ट्रेंड कराने के लिए कौन से तरीके अपनाने चाहिए. आज आपको कुछ ऐसी ट्रिक बता रहे हैं जिनका इस्तेमाल कर आप अपनी पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचा सकते हैं. एक बार जब आपकी पोस्ट ट्रेंड हो जाएगी तो आपके फॉलोअर्स की संख्या भी तेजी से बढ़ेगी. ज्यादा फॉलोअर्स हर किसी की चाहत होती है. ऐसे में जान लीजिए ये ट्रिक...

पोस्ट में सही हैशटैग इस्तेमाल करें

इंस्टाग्राम पर हैशटैग का काफी महत्व होता है. हर दिन नए हैशटैग इंस्टा पर ट्रेंड करते रहते हैं और लाखों लोग उनके बारे में पोस्ट करते हैं. ऐसे में इंस्टा पर कोई भी फोटो या वीडियो अपलोड करने से पहले ट्रेंडिंग हैशटैग के बारे में जरूर जान लें. अपनी पोस्ट के साथ ट्रेंडिंग और जरूरी हैशटैग इस्तेमाल करने से आपकी पोस्ट ज्यादा से ज्यादा लोगों को दिखेगी. इससे आपकी पहुंच बढ़ेगी और फॉलोअर्स भी बढ़ने की संभावना है.

लोकेशन और अन्य यूजर्स को टैग करें

ध्यान रखें कि आप जिस जगह पर अपना फोटो या वीडियो शूट कर रहे हैं, उस लोकेशन को पोस्ट के साथ टैग करना ना भूलें. इससे आपकी पोस्ट की पहुंच बढ़ेगी और उस जगह के नाम से सर्च करने पर आपकी पोस्ट दिखाई देगी. साथ ही कई सेलिब्रिटी या फेमस लोगों को अगर आप अपनी पोस्ट टैग करेंगे तो आपकी पोस्ट की रीच बढ़ जाएगी. अगर उस सेलिब्रिटी ने आपकी पोस्ट को लाइक कर दिया तो आपकी पोस्ट तुरंत ट्रेंडिंग में आ जाएगी.

वर्तमान मुद्दों से संबंधित पोस्ट करें

इंस्टाग्राम पर आप वर्तमान में चल रहे मुद्दों से संबंधित पोस्ट करेंगे तो ज्यादा से ज्यादा लाइक मिलेंगे. उदाहरण के लिए वेलेंटाइन वीक शुरू हुआ है. ऐसे में आपको वैलेंटाइन वीक से संबंधित पोस्ट करनी चाहिए, जिस पर लोग सबसे ज्यादा ध्यान दे रहे हैं. अगर आप इस तरह का कंटेंट पेश करेंगे तो लोग आपकी पोस्ट को पसंद करेंगे.

पोस्ट करने का सही समय जानें 

इंस्टाग्राम के अंदर आपको कुछ ऐसे विकल्प दिए गए हैं जिनके जरिए आप जान सकते हैं कि आपकी कौन-सी पोस्ट को सबसे ज्यादा पसंद किया गया. साथ ही इंटरनेट पर आप यह भी सर्च कर सकते हैं कि इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा एक्टिव यूजर्स की संख्या किस समय रहती है. जब आपको यह पता चल जाए कि एक निश्चित समय पर इंस्टा पर सबसे ज्यादा यूजर्स एक्टिव रहते हैं उसी समय आपको पोस्ट अपलोड करनी चाहिए. इससे आपकी पोस्ट से ज्यादा से ज्यादा लोग एंगेज होंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या फोल्डेबल फोन ले सकते हैं टैबलेट की जगह, जानें किसके लिए सही ऑप्शन?
क्या फोल्डेबल फोन ले सकते हैं टैबलेट की जगह, जानें किसके लिए सही ऑप्शन?
Bose के नए Earbuds ने बदला ट्रेंड, Wired कनेक्शन के साथ मिला ANC
Bose के नए Earbuds ने बदला ट्रेंड, Wired कनेक्शन के साथ मिला ANC
वॉशिंग मशीन के लिए 20000 का बजट, ये रहे बेहतरीन मॉडल्स
वॉशिंग मशीन के लिए 20000 का बजट, ये रहे बेहतरीन मॉडल्स
Galaxy A36-A56 के बाद Samsung के इन फोन की बढ़ सकती है कीमत, जानें कब?
Galaxy A36-A56 के बाद Samsung के इन फोन की बढ़ सकती है कीमत, जानें कब?

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिहार का रहने वाला शख्स जम्मू में गिरफ्तार, फोन में निकले पाकिस्तानी नंबर
बिहार का रहने वाला शख्स जम्मू में गिरफ्तार, फोन में निकले पाकिस्तानी नंबर
राज्यसभा चुनाव में तीसरी सीट पर जीत के लिए अखिलेश ने बिछाई बिसात, BJP के इन विधायकों पर नजर
राज्यसभा चुनाव में तीसरी सीट पर जीत के लिए अखिलेश ने बिछाई बिसात, जानें प्लान
14 की उम्र में पिता को खो चुके थे शान, 17 की उम्र में गाया पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
शान ने 17 की उम्र में गाया था पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
ट्रंप का बड़ा एक्शन, ईरान से जुड़े 10 लोगों पर लगाया बैन, जानें क्या कसूर
ट्रंप का बड़ा एक्शन, ईरान से जुड़े 10 लोगों पर लगाया बैन, जानें क्या कसूर
'आप राज्य का दर्जा सही...', CM उमर अब्दुल्ला का BJP पर तंज
'आप राज्य का दर्जा सही...', CM उमर अब्दुल्ला का BJP पर तंज
सपा सांसद इकरा हसन बोलीं- 'यूपी में चुनाव हैं इसलिए तोड़ी सहारनपुर की मस्जिद'
सपा सांसद इकरा हसन बोलीं- 'यूपी में चुनाव हैं इसलिए तोड़ी सहारनपुर की मस्जिद'
किस तरह का संगीत सुनता था अकबर, कैसे बहलाता था अपना मन?
किस तरह का संगीत सुनता था अकबर, कैसे बहलाता था अपना मन?
ITBP में नौकरी पाने का मौका, 81 हजार तक मिलेगी सैलरी
ITBP में नौकरी पाने का मौका, 81 हजार तक मिलेगी सैलरी
Embed widget