एक्सप्लोरर

20 हजार से कम कीमत वाले 5G स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार फीचर्स और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी

अगर आप कम कीमत में एक शानदार 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए ये 3 शानदार ऑप्शन हैं. 20 हजार से 40 हजार की रेंज में आपको ये फोन मिल जाएंगे.

आजकल ज्यादातर फोन 5G टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च हो रहे हैं. अब भारत में 5G टेक्नोलॉजी की शुरुआत भी हो चुकी है. ऐसे में मार्केट में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन लॉन्च हो रहे हैं इन फोन में आपको शानदार फीचर्स 5G सपोर्ट मिलेगा. बहुत सारे लोग सोचते हैं कि 5G स्मार्टफोन साधारण फोन से महंगे होंगे, लेकिन ऐसा नहीं है. मार्केट में आपको सभी बजट रेंज में 5G स्मार्टफोन मिल जाएंगे. आज हम आपको 20 हजार से लेकर 40 हजार तक के 5G स्मार्टफोन के बारे में बता रहे हैं. आप अपने हिसाब से कोई भी फोन खरीद सकते हैं. 

Vivo V20 Pro- 29,990 रुपये में आपको वीवो का ये स्मार्टफोन मिल जाएगा. इस फोन को सिंगल वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया गया है. इसमें आपको 6.44 इंच का फुल HD+ एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2400 पिक्सल का है. ये स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर और एंड्रॉइड 11 पर काम करता है. आप मेमोरी को कार्ड के जरिए बढ़ा सकते हैं. फोन में 4000 mAh की बैटरी दी गई है. आपको इस मोबाइल में ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा. इसमें प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल, दूसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल, तीसरा 2 मेगापिक्सल का सेंसर और फ्रंट के लिए ड्यूल सेंसर दिया गया है. जिसमें पहला सेंसर 44 मेगापिक्सल और दूसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का है. 

Moto G 5G- अगर आपका बजट 20 हजार के आसपास का है तो आपके लिए मोटोरोला का Moto G 5G एक शानदार ऑप्शन है. इस फोन में आपको 6 जीबी रैम और 128 जीबी का स्टोरेज मिलेगा, स्टोरेज को आप माइक्रोएसडी कार्ड से 1 टीबी तक बढ़ा सकते हैं. फोन में 6.67 इंच का फुल HD+ LCD IPS HDR10 मैक्स विजन डिस्प्ले  मिलेगा. इस फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी का प्रोसेसर दिया गया है. जो एंड्रॉइड 10 पर काम करता है. फोन को पावरफुल बनाने के लिए 5000 mAh की बैटरी दी गई है. आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा. जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेंसर सेकेंडरी कैमरा, तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है. सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है. अगर कीमत की बात करें तो आप इस फोन को 20,999 रुपये में खरीद सकते हैं. 

Xiaomi Mi 10T Pro- अगर आपका बजट 40 हजार तक है तो आप शाओमी का ये 5G स्मार्टफोन खरीद सकते हैं. इस फोन की कीमत 39,999 रुपये है. फोन में 5000 mAh की बैटरी दी गई है. फोटोग्राफी के लिए ये शानदार फोन है. आपको ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा, जिसमें प्राइमरी सेंसर 108 मेगापिक्सल, जिसका अपर्चर f/1.69 है. दूसरा सेंसर 13 मेगापिक्सल जिसका अपर्चर f/2.4  का है. तीसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल जिसका अपर्चर f/2.4 का है. सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-क्लियर सेंसर दिया गया है. आपको फोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी. इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच का फुल HD+ LCD डॉट डिस्प्ले दिया गया है. जिसका रेजोल्यूशन 1080x2400 पिक्सल का है. इस फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर है जो एंड्रॉइड 11 पर काम करता है. 

ये भी पढ़ें: बिना चीनी कंपनियों के 5G नेटवर्क के ट्रायल की मंजूरी देना भारत सरकार का अच्छा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में 6G नेटवर्क की तैयारी, दुनिया के इन 25 देशों में भी बढ़ा कदम?
भारत में 6G नेटवर्क की तैयारी, दुनिया के इन 25 देशों में भी बढ़ा कदम?
iPhone 18 पर टिकी दुनिया की नजर, Apple जिस फीचर को बताएगा खास उसी पर क्यों उठ सकते हैं सवाल?
iPhone 18 पर टिकी दुनिया की नजर, लॉन्च कुंडली बता रही Apple के किस फीचर की होगी सबसे ज्यादा चर्चा
Galaxy Tab S10+ पर Samsung का फेस्टिव धमाका, मिल रहा ये खास ऑफर
Galaxy Tab S10+ पर Samsung का फेस्टिव धमाका, मिल रहा ये खास ऑफर
iPhone 18 Pro के रंग लीक, लॉन्च से पहले खुला बड़ा राज!
iPhone 18 Pro के रंग लीक, लॉन्च से पहले खुला बड़ा राज!

वीडियोज

Sansani: कानपुर में Killer बहू का सीक्रेट प्लान ! UP CRIME News
UP Viral News: Bareilly में करीब 4 करोड़ की लागत से बन रही थी टंकी, कटान के चलते नदी में समाई
Punjab Drug Row | Breaking News: मंत्री से सवाल पूछने वाले को जहर पीना पड़ा? | Janhit | CM Mann
Janhit With Chitra Tripathi: BAPS संतों पर फ्रांस में विवाद क्यों हुआ ?
Sapa New Dress Code | Akhilesh Yadav: अखिलेश का लाल+हरा=नीला हो गया! | BJP | UP Election 2027

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शेख हसीना को कैप्चर कर लाएंगे और फांसी देंगे', बांग्लादेश ने फिर दिखाई आंखें
'शेख हसीना को कैप्चर कर लाएंगे और फांसी देंगे', बांग्लादेश ने फिर दिखाई आंखें
सम्राट चौधरी बोले, 'सोचा नहीं था CM बनूंगा', निशांत कुमार पर क्या कहा?
सम्राट चौधरी बोले, 'सोचा नहीं था CM बनूंगा', निशांत कुमार पर क्या कहा?
मोहनलाल की बेटी विस्मया की 'थुडाक्कम' की OTT रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'थुडाक्कम' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग के निजीकरण को मंजूरी दी, मेलबर्न रेनेगेड्स की होगी बिक्री
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग के निजीकरण को मंजूरी दी, मेलबर्न रेनेगेड्स की होगी बिक्री
ब्रह्मोस की तबाही भूला नहीं PAK! खरीदा चीनी एयर डिफेंस सिस्टम, PAF का दावा
ब्रह्मोस की तबाही भूला नहीं PAK! खरीदा चीनी एयर डिफेंस सिस्टम, PAF का दावा
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
मुज्तबा की लंदन में लग्जरी प्रॉपर्टी के दावे पर ईरान बोला - 'उनके पास...'
मुज्तबा की लंदन में लग्जरी प्रॉपर्टी के दावे पर ईरान बोला - 'उनके पास...'
भारत में 6G नेटवर्क की तैयारी, दुनिया के इन 25 देशों में भी बढ़ा कदम?
भारत में 6G नेटवर्क की तैयारी, दुनिया के इन 25 देशों में भी बढ़ा कदम?
Embed widget