एक्सप्लोरर

400 किमी तक दुश्मन का काल बनेगा 'कुशा'! भारत का ये नया एयर डिफेंस सिस्टम बढ़ाएगा दुश्मन की चिंता, जानें कब होगी सेना में एंट्री

Kusha Air Defence System: भारत की वायु सुरक्षा को और मज़बूती देने के लिए DRDO (रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन) ने एक अत्याधुनिक स्वदेशी वायु रक्षा प्रणाली ‘कुशा’ विकसित करने का कार्य शुरू कर दिया है.

Kusha Air Defence System: भारत की वायु सुरक्षा को और मज़बूती देने के लिए DRDO (रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन) ने एक अत्याधुनिक स्वदेशी वायु रक्षा प्रणाली ‘कुशा’ विकसित करने का कार्य शुरू कर दिया है. इस सिस्टम के तीन अलग-अलग वेरिएंट बनाए जा रहे हैं जिनकी परीक्षण प्रक्रिया अगले कुछ वर्षों में शुरू होने की उम्मीद है. इस प्रणाली को 2030 तक भारतीय सशस्त्र बलों में शामिल किया जा सकता है.

क्या है 'कुशा' एयर डिफेंस सिस्टम?

‘कुशा’ एक मल्टी-लेयर एयर डिफेंस प्रोग्राम है जिसे ड्रोन, लोइटरिंग म्यूनिशन, क्रूज़ मिसाइल और अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों जैसी आधुनिक हवाई चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार किया जा रहा है. यह पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक पर आधारित है और इसमें 90% से अधिक भारतीय घटक शामिल होंगे.

तीन वेरिएंट होंगे शामिल

कुशा M1 (शॉर्ट रेंज एयर डिफेंस सिस्टम - SRADS)

यह वेरिएंट पुराने हो चुके L70 और ZU-23-2B एंटी-एयरक्राफ्ट गन की जगह लेगा. इसका मुख्य उद्देश्य महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों को ड्रोन, UAV और लोइटरिंग हथियारों जैसे खतरों से बचाना है. इसका परीक्षण सितंबर 2025 तक शुरू होने की उम्मीद है और इसे 2028 तक सेना में शामिल किया जा सकता है.

कुशा M2 (मीडियम रेंज सरफेस-टू-एयर मिसाइल सिस्टम - MRSAM)

M2 वेरिएंट मौजूदा Pechora मिसाइल सिस्टम की जगह लेगा और अधिक रेंज तथा ज्यादा प्रकार के हवाई खतरों का सामना करने में सक्षम होगा. इसका परीक्षण 2026 में शुरू होने की संभावना है.

कुशा M3 (लॉन्ग रेंज एयर डिफेंस सिस्टम - LRADS)

यह वेरिएंट भारत की लंबी दूरी की वायु सुरक्षा प्रणाली को और सशक्त करेगा और S-400, आकाश और बराक-8 जैसे मौजूदा सिस्टम्स को सपोर्ट करेगा. यह सिस्टम 400 किलोमीटर दूर तक दुश्मन की मिसाइल या विमान को मार गिराने में सक्षम होगा. इसका परीक्षण 2027 में शुरू हो सकता है.

कब होगी सेना में तैनाती?

रक्षा मंत्रालय से जुड़े सूत्रों के अनुसार, इन तीनों सिस्टम्स का विकास चरण 2025 से 2027 के बीच पूरा होने की संभावना है और अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो इन्हें 2030 तक भारतीय सेना में आधिकारिक रूप से शामिल कर लिया जाएगा. 'कुशा' सिस्टम भारत की आत्मनिर्भर रक्षा क्षमता की दिशा में एक बड़ी छलांग है जो भविष्य के किसी भी हवाई खतरे से निपटने के लिए सेना को पहले से कहीं अधिक ताकतवर बनाएगा.

यह भी पढ़ें:

ईरान के पास है ऐसा खौफनाक हथियार जिससे कांप उठता है इज़रायल! मिनटों में दुश्मन को कर देता है तबाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Preventing Wi-Fi Hacking: रसोई की ये सस्ती चीज Hack होने से बच सकता है Wi-Fi, जानिए कैसे 
रसोई की ये सस्ती चीज Hack होने से बच सकता है Wi-Fi, जानिए कैसे 
Airtel यूजर्स को लगा बड़ा झटका! Unlimited 5G Plan के साथ नहीं कर सकेंगे ये काम, जानिए पूरी जानकारी
Airtel यूजर्स को लगा बड़ा झटका! Unlimited 5G Plan के साथ नहीं कर सकेंगे ये काम, जानिए पूरी जानकारी
अब कपड़े पहनाएंगे रोबोट! इस नई टेक्नोलॉजी ने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान, जानिए किस देश ने किया ये कारनामा
अब कपड़े पहनाएंगे रोबोट! इस नई टेक्नोलॉजी ने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान, जानिए किस देश ने किया ये कारनामा
Apple यूजर्स को बड़ा झटका! Mac-iPad के बाद अब ये सर्विस भी हो गई महंगी, जानिए क्या है नई कीमत
Apple यूजर्स को बड़ा झटका! Mac-iPad के बाद अब ये सर्विस भी हो गई महंगी, जानिए क्या है नई कीमत

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget