एक्सप्लोरर

iPhone या Android क्या है आपके लिए बेहतर ऑप्शन, जानिए क्या है दोनों में अतंर

आईफोन 12 के लॉन्च होते ही एक बार फिर ये बात फोन यूजर्स के दिमाग में आ रही है कि आईफोन में ऐसा क्या है जो इसकी कीमत लाखों में जाती है. एंड्रॉयड फोन और आईफोन में क्या अंतर है. दोनो फोन के फीचर्स और ऑपरेटिंग सिस्टम में क्या अलग है.

नया फोन खरीदने से पहले कई बार कंफ्यूजन होता है कि आईफोन खरीदें या एंड्रॉयड स्मार्टफोन. मार्केट में यही दो तरह के फोन सबसे ज्यादा बिक रहे हैं. जो लोग आईफोन का इस्तेमाल करते हैं उन्हें आईफोन के फीचर्स और ऑपरेटिंग सिस्टम पसंद आता है वहीं एंड्रॉयड फोन यूज करने वालों को एंड्रॉयड के फीचर्स ज्यादा अच्छे लगते हैं. लेकिन आप कोई नया और मंहगा फोन खरीद रहे हैं तो आपको एंड्रॉयड और आईफोन में अंतर जरूर पता होना चाहिए. आज हम आपको बता रहे हैं कि आपके लिए आईफोन और एंड्रॉइड में से क्या बेहतर होगा.

आईफोन में क्या खास

अमेरिका की कंपनी एप्पल आईफोन बनाती है और ये कंपनी एलीट प्रोडक्ट बनाने के साथ साथ क्वालिटी के लिये भी जानी जाती है. आईफोन सबसे ज्यादा महंगे फोन हैं और पूरी दुनिया में आईफोन को पसंद करने वाले लोग हैं.

सबसे पहले बात आईफोन की सेक्योरिटी की. आईफोन में सेक्योरिटी ज्यादा अच्छी है और एंड्रॉयड के मुकाबले आपका फोन और डेटा ज्यादा सिक्योर रहता है. एप्पल कंपनी अपने स्मार्टफोन में कंपनी का डिजायन किया हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर यूज करती है. जिससे कंपनी को पता होता है की फोन में क्या क्या पार्ट्स हैं और क्या क्या फीचर हैं. इसीलिये आईफोन में हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर से जुड़ी परेशानी कम आती हैं और अगर आ जाये तो वो आईफोन के ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर पर ही ठीक होती हैं. आईफोन सिर्फ एप्पल कंपनी बनाती है इसलिये इस फोन के लिमिटेड मॉडल की मार्केट में हैं.

आईफोन में एंड्राइड जितनी एप्स नहीं होती लेकिन जो भी ऐप होती हैं उनकी क्वालिटी एंड्रॉइड से बेहतर होती है.  सॉफ्टवेयर अपडेट की बात करे तो आईफोन भी अपना नया सॉफ्टवेयर लॉन्च करती रहती है और लेटेस्ट टेक्नॉलोजी से फोन को अपग्रेड करती रहती है.

कीमत की बात करें तो आईफोन अपने ज्यादा प्राइस के लिये भी जाने जाते हैं. क्वालिटी देने के साथ एप्पल कंपनी के फोन काफी महंगे होते हैं. आइफोन के पिछले कुछ साल के मॉडल की बात करें तो उनकी कीमत 50 हजार रुपये से शुरु होकर लाख से भी ऊपर जाती है.

एंड्रॉयड में क्या खास

एंड्रॉयड फोन वो होते हैं जिनका ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड है. आजकल जितने भी स्मार्टफोन आ रहे हैं उनमें ज्यादातर एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम होता है. एंड्रॉयड सॉफ्टवेयर गूगल का है और ये एक तरह का ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर है जिसमें डेवेलपर अपने हिसाब से मॉडिफिकेशन या कस्टमाइजेशन कर सकते हैं. इसीलिये हर स्मार्टफोन में ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड होते हुए भी सबके फीचर्स अलग अलग होते हैं. मोबाइल बनाने वाली कंपनी अपने फोन के हिसाब के एंड्रॉयड के फीचर्स फोन में डालती हैं.

एंड्रॉयड  फोन में वैराइटी बहुत है. आप कम रेंज से लेकर खूब महंगे फोन खरीद सकते हैं. मार्केट में कोई भी एंड्राइड फोन लेने चले जाये तो आपको बहुत से अलग अलग डिज़ाइन मिल जायेंगे.

एंड्रॉयड फोन मल्टी विंडो का ऑप्शन होता है जिसमें आप एक साथ दो से ज्यादा काम कर सकते हैं. अगर ऐप्स की बात करें तो एंड्रॉयड में ज्यादा ऐप्स होते हैं. ज्यादा फोन होने की वजह से हर एंड्रॉइड फोन में अलग अलग ऐप्स होते हैं और इनके फीचर्स काफी डिफरेंट होते हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या करता है Apple Watch का Water Lock फीचर, जानिए कैसे यूजर्स के आता है काम?
क्या करता है Apple Watch का Water Lock फीचर, जानिए कैसे यूजर्स के आता है काम?
चार्जिंग के दौरान फोन चलाना सही या गलत, जानिए बैटरी पर पड़ता है कितना असर?
चार्जिंग के दौरान फोन चलाना सही या गलत, जानिए बैटरी पर पड़ता है कितना असर?
चीन में इतने सस्ते क्यों बिकते हैं स्मार्टफोन? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
चीन में इतने सस्ते क्यों बिकते हैं स्मार्टफोन? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
BSNL Cheapest Plans: सिम एक्टिव रखना है? ये है BSNL का सबसे सस्ता प्लान, कॉलिंग के साथ मिलेगा डेटा
सिम एक्टिव रखना है? ये है BSNL का सबसे सस्ता प्लान, कॉलिंग के साथ मिलेगा डेटा

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
राहुल गांधी संग पीएम आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका गांधी ने बताई असली वजह, बोलीं- 'इन्हीं बच्चों ने हमें...'
राहुल गांधी संग PM आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका ने बताई वजह, बोलीं- 'इन्हीं ने...'
IND vs ZIM T20: अब जिम्बाब्वे भी दिखा रहा है आंख... T20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा ने दी टीम इंडिया को चेतावनी
अब जिम्बाब्वे भी दिखा रहा है आंख... T20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा ने दी टीम इंडिया को चेतावनी
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
Embed widget