एक्सप्लोरर

500 रुपये से कम के इंटरनेट प्लान, जानिये कौन सा प्लान है आपके लिये फिट

फोन में अच्छे मोबाइल प्लान के अलावा आजकल घर में भी ब्रॉडबैंड जरूरी हो गया है. घर पर इंटरनेट लगावाने की बढ़ती डिमांड की वजह से टेलीकॉम कंपनी जैसे एयरटेल, जियो और बीएसएनएल 500 रुपये महीने के टैरिफ में अच्छे इंटरनेट प्लान ऑफर कर रही हैं.

कोरोना के टाइम पर काफी लोगों का वर्क फ्रॉम होम बढ़ गया है. कुछ कंपनी तो अपने कर्मचारियों के इंटरनेट के बिल पे कर रही हैं लेकिन बहुत सारे लोग अपनी जेब से घर में इंटरनेट लगवा कर काम कर रहे हैं. ऐसे में यूजर चाहते हैं कि उनको कम पैसों में अच्छा इंटरनेट प्लान मिल जाये, जिससे उनका काम भी चलता रहे और ज्यादा खर्चा भी ना करना पड़े. ऐसे में आपको हर महीने 500 रुपये से कम में एयरटेल , जियो और बीएसएनएल के कुछ ब्रॉडबैंड प्लान मिल जायेंगे. हम आपको बतायेंगे इन इंटरनेट प्लान में कितना डेटा मिल रहा है, स्पीड क्या है और बाकी क्या सुविधा हैं

जियो का 399 में इंटरनेट प्लान

टेलीकॉम कंपनी में जियो तेजी से अपना मार्केट बढ़ा रहा है. मोबाइल नेटवर्क में तो जियो के प्लान अच्छे हैं ही साथ ही अब ब्रॉडबैंड में भी जियो मार्केट में कड़ी टक्कर वाले प्लान लेकर आ रहा है. जियो का एक इंटरनेट प्लान हर महीने सिर्फ 399 रुपये में मिल रहा है. इस प्लान में अनलिमिटेड डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा है. स्पीड की बात करें तो इस प्लान में 30 एमबीपीएस स्पीड है. ये प्लान उन लोगों के लिये अच्छा है जिनको हाई स्पीड इंटरनेट की बजाय अनलिमिटेड इंटरनेट चाहिये और जो कंटेंट डाउनलोड ज्यादा करते हैं. सिर्फ 400 रुपये में एक महीने के लिये इसमें डेटा काफी है. हालांकि ये बेसिक प्लान है और इसमें किसी ओटीटी का सब्सक्रिप्शन नहीं मिल रहा है.

एयरटेल का 499 रुपये का इंटरनेट प्लान

ब्रॉडबैंड सर्विस में अभी भी एयरटेल के प्लान काफी पॉपुलर हैं. एयरटेल के प्लान भले ही थोड़े महंगे हों लेकिन स्पीड और अच्छी सर्विस की वजह कस्टमर एयरटेल के इंटरनेट प्लान लेना प्रेफर करते हैं. एयरटेल में 499 रुपये का एक ब्रॉडबैंड प्लान है जिसमें यूजर को अनलिमिटेड इंटरनेट की सुविधा मिलेगी. इस प्लान में 40 एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी जो घर पर इंटरनेट यूज करने के लिहाज से अच्छी स्पीड है. एयरटेल के 499 रुपये के प्लान में एयरटेल एक्सट्रीम 4k का सेट टॉप बॉक्स भी मिल रहा है. हालांकि इस सेट टॉप बॉक्स के लिये 1499 रुपये सिक्योरिटी डिपोजिट करने पड़ेंगे जो कि रिफंडेबल अमाउंट है. खास बात ये है कि इस कनेक्शन में सभी बड़े ओटीटी एप्स जैसे नेटफ्लिक्स, एमेजॉन प्राइम, डिज्नी हॉट स्टार जैसे एप भी फ्री मिल रहे हैं.

बीएसएनएल का 499 रुपये का इंटरनेट प्लान

एयरटेल और जियो के अलावा सरकारी कंपनी बीएसएनएल भी अच्छी ब्रॉडबैंड सर्विस दे रहा है. बीएसएनएल के 499 रुपये के प्लान में 100 जीबी डेटा और 20 एमबीपीएस की स्पीड मिल जायेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिकी कंपनियां ला रहीं नए सोलर पैनल, बिजली भी ज्यादा और उम्र भी लंबी
अमेरिकी कंपनियां ला रहीं नए सोलर पैनल, बिजली भी ज्यादा और उम्र भी लंबी
पुराने Phones पर WhatsApp लॉगिन हो सकता है बंद, यूजर्स जान लें क्या करें?
पुराने Phones पर WhatsApp लॉगिन हो सकता है बंद, यूजर्स जान लें क्या करें?
भारतीय कंपनियों के लिए Cyber Risk अलर्ट, 96 पर्सेंट फर्म्स पर असर
भारतीय कंपनियों के लिए Cyber Risk अलर्ट, 96 पर्सेंट फर्म्स पर असर
Facebook खोलते ही दिखेंगे फुल-स्क्रीन वीडियो, Meta बदल रहा App का अंदाज
Facebook खोलते ही दिखेंगे फुल-स्क्रीन वीडियो, Meta बदल रहा App का अंदाज

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA गठबंधन के सांसदों को खरगे ने लंच पर बुलाया, मेन्यू में होगा साउथ इंडियन फूड
INDIA गठबंधन के सांसदों को खरगे ने लंच पर बुलाया, मेन्यू में होगा साउथ इंडियन फूड
'घर पर जैसा माहौल बनाया...', कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले ज्ञानेश कुमार के माता-पिता
'घर पर जैसा माहौल बनाया...', कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले ज्ञानेश कुमार के माता-पिता
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
BCCI का एलान, स्मृति मंधाना बनी ऑल फॉर्मेट कप्तान, नए उपकप्तान के नाम का भी एलान
BCCI का एलान, स्मृति मंधाना बनी ऑल फॉर्मेट कप्तान, नए उपकप्तान के नाम का भी एलान
कभी हकलाने का उड़ता था मजाक, फिर आवाज से ही बनाई पहचान, कहानी शरद केलकर की
कभी हकलाने का उड़ता था मजाक, फिर आवाज से ही बनाई पहचान, कहानी शरद केलकर की
अखिलेश यादव ने राज्यसभा में क्यों नहीं उतारा तीसरा प्रत्याशी? जानें रणनीति
अखिलेश यादव ने राज्यसभा में क्यों नहीं उतारा तीसरा प्रत्याशी? जानें रणनीति
राहुल के प्रोटेस्ट के बाद EC का बड़ा फैसला, ज्ञानेश कुमार का इस राज्य का दौरा स्थगित
राहुल के प्रोटेस्ट के बाद EC का बड़ा फैसला, ज्ञानेश कुमार का इस राज्य का दौरा स्थगित
Inverter Problems: कहीं खराब तो नहीं हो रहा इन्वर्टर? आवाज आते ही समझें खतरे का संकेत
कहीं खराब तो नहीं हो रहा इन्वर्टर? आवाज आते ही समझें खतरे का संकेत
Embed widget