एक्सप्लोरर

Twitter Blue Tick: ट्विटर से खुद ब्लू टिक हटाना चाहते हैं लोग, सीरियस है वजह

Twitter Blue: ट्विटर के वेरिफिकेशन का महत्व अब उतना नहीं रह गया है क्योंकि कोई भी व्यक्ति पैसे देकर इसे हासिल कर सकता है.

How to Remove Twitter Blue Tick: ट्विटर पर पहले ब्लू टिक पाने के लिए लोगों का पॉपुलर या नोटेबल होना जरूरी होता था. तब अगर कोई ब्लू टिक हासिल कर लेता था तो उसके लिए ये बड़ी उपलब्धि मानी जाती थी और अन्य यूजर भी उस प्रोफाइल को ऑथेंटिकेटेड मानते थे. लेकिन एलन मस्क ने जब से पैसे देकर ब्लू टिक का चलन शुरू किया उसके बाद से अब ब्लू टिक के मायने बदल गए हैं और इसकी वो महत्वता नहीं रह गई है. अब कोई भी व्यक्ति पैसे देकर ट्विटर पर ब्लू टिक हासिल कर सकता है. न सिर्फ ट्विटर पर बल्कि फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी अब मंथली चार्ज देकर लोग ब्लू टिक हासिल कर सकते हैं. लेकिन इस बीच एक रिपोर्ट सामने आई है जिसके बाद से ट्विटर यूजर्स अपने अकाउंट से खुद ब्लू टिक यानि लिगेसी चेकमार्क हटाना चाहते हैं. जानिए आखिर क्या है वजह. 

इस कारण लोग हटाना चाहते हैं ब्लू टिक

News Guard की एक लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, जब से ट्विटर पर ट्विटर ब्लू आया है तब से गलत संदेश या अफवाहों का चलन बढ़ गया है. इसके चलते जो लोग लिगेसी चैकमार्क हासिल किए हुए थे वे अपने अकाउंट ब्लू टिक हटाना चाहते हैं. News Guard ने बताया कि 1 मार्च से लेकर 7 मार्च के बीच 25 अकाउंट ऐसे पाए गए जिनपर ब्लू टिक लगा हुआ था और वे गलत तरह के मैसेज प्लेटफार्म पर फैला रहे थे. क्योंकि आज पैसे देकर कोई भी ब्लू टिक खरीद सकता है तो ऐसे में लोग ब्लू टिक वाले प्रोफाइल से लिखे गए मैसेज पर आसानी से भरोसा कर रहे हैं और इसके चलते उन लोगों को मुसीबत हो रही है जो सही इंफॉर्मेशन पोस्ट करते हैं.

इस तरह हटा सकते हैं ट्विटर पर ब्लू टिक

अगर आप ट्विटर से ब्लू टिक हटाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन लेना होगा. जी हां, सुनने में थोड़ा अजीब है लेकिन ट्विटर, यूजर्स को ट्विटर ब्लू में ब्लू टिक को हाइड करने का ऑप्शन देता है. एक और तरीका है जिससे आपको ब्लू टिक हटा सकते हैं वो है ट्विटर को नेम चेंज रिक्वेस्ट भेजकर. यदि आपका नाम डिटेल से मैच नहीं करता है तो ट्विटर खुद-ब-खुद आपके अकाउंट से ब्लू टिक हटा देता है. 

फेसबुक से इस तरह हटाएं ब्लू टिक

फेसबुक पर अगर आप ब्लू टिक हटाना चाहते हैं तो मंथली सब्सक्रिप्शन लेना बंद कर दीजिए. इससे ब्लू टिक हट जाएगा. वही, इंस्टाग्राम में तरीका थोड़ा आसान है. इसके लिए बस आपको सेटिंग में जाकर वेरिफिकेशन ऑप्शन में जाना है और यहां रिमूव वेरिफिकेशन के विकल्प पर क्लिक करना है. फेसबुक और इंस्टाग्राम में लीगेसी चैकमार्क हासिल किए हुए लोगों को मेटा को वेरिफिकेशन चेकमार्क हटाने के लिए एक रिक्वेस्ट भेजनी पड़ती है.

यह भी पढें: AC में स्टार रेटिंग का क्या मतलब होता है? कम से कम कितनी Rating वाली यूनिट खरीदनी चाहिए?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ये फोन यूज करते हैं तो सबसे सस्ता होगा रिचार्ज, देख लें पूरी लिस्ट
ये फोन यूज करते हैं तो सबसे सस्ता होगा रिचार्ज, देख लें पूरी लिस्ट
कैसे बनाएं अपने घर का डिजिपिन? ये टिप्स आएंगे आपके काम
कैसे बनाएं अपने घर का डिजिपिन? ये टिप्स आएंगे आपके काम
iPhone Duo महंगा क्यों? Software में छिपा है असली खेल
iPhone Duo महंगा क्यों? Software में छिपा है असली खेल
AI से लेकर न्यू टेक तक, BRICS में बनेगी Tech Strategy
AI से लेकर न्यू टेक तक, BRICS में बनेगी Tech Strategy

वीडियोज

Bhuvan Bam Interview: The Revolutionaries, BB Ki Vines और NBA पर खुलकर बोले Bhuvan, Pratibha, Gurfateh
BRICS Summit 2026: PM Modi-Putin को साथ देखते ही बढ़ी Trump की टेंशन ? | India Russia
Bigg Boss 20 Episode 4 Review: Mary Kom का Comment और Yung DSA की Captaincy चर्चा में
Shah Rukh Khan के पहले Playback Singer थे Palash Sen, स्कूल से जुड़ा है खास किस्सा
BRICS Summit 2026: PM Modi-Putin को साथ देखते ही बढ़ी Trump की टेंशन ? | India Russia Relations

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नई दिल्ली में रूस-चीन समेत BRICS देशों का जमघट; US-पाक मीडिया ने क्या कहा?
नई दिल्ली में रूस-चीन समेत BRICS देशों का जमघट; US-पाक मीडिया ने क्या कहा?
...तो नीतीश कुमार के नाम पर JDU? पार्टी ने साफ किया स्टैंड
...तो नीतीश कुमार के नाम पर JDU? पार्टी ने साफ किया स्टैंड
'भारतीय क्रिकेटर गन्ना नहीं कि निचोड़ लें...', क्यों भड़के सुनील गावस्कर, ICC को दी सलाह
'भारतीय क्रिकेटर गन्ना नहीं कि निचोड़ लें...', क्यों भड़के सुनील गावस्कर, ICC को दी सलाह
OTT से लेकर थियेटर तक, इस हफ्ते दमदार फिल्में हुईं रिलीज, ये 5 हैं मस्ट वॉच
OTT से लेकर थियेटर तक, इस हफ्ते दमदार फिल्में हुईं रिलीज, ये 5 हैं मस्ट वॉच
सत्तू-मखाना...कश्मीरी जायके से गलौटी कबाब तक, देखें BRICS का शाही मेन्यू
सत्तू-मखाना...कश्मीरी जायके से गलौटी कबाब तक, देखें BRICS का शाही मेन्यू
बाब-अल-मंदेब पर हूती का कब्जा, यूरोप की सप्लाई होगी बंद, सऊदी ने भी बरसाए बम
बाब-अल-मंदेब पर हूती का कब्जा, यूरोप की सप्लाई होगी बंद, सऊदी ने भी बरसाए बम
NEET UG काउंसलिंग राउंड 2 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी, 12 सितंबर से रिपोर्टिंग
NEET UG काउंसलिंग राउंड 2 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी, 12 सितंबर से रिपोर्टिंग
बंदे ने चलाई 6 टायर वाली मोटरसाइकिल, यूजर्स बोले- सलाम है भाई
बंदे ने चलाई 6 टायर वाली मोटरसाइकिल, यूजर्स बोले- सलाम है भाई
Embed widget