एक्सप्लोरर

WhatsApp Status डाउनलोड करने का आसान तरीका, ऐसे सेव करें अपना फेवरेट स्टेटस

अगर आप भी अपने पसंदीदा WhatsApp Status पिक्चर और वीडियो को तुरंत डाउनलोड करना चाहते हैं, तो जानिए क्या है आसान और सुरक्षित तरीका.

आजकल सोशल मीडिया साइट्स का स्टेटस फीचर सबसे ज्यादा फेमस और हिट है. Facebook, Instagram से लेकर WhatsApp तक सभी में आपको स्टेटस फीचर मिल जाएगा. लोग अपनी फोटो, विचार या कोई वीडियो स्टेटस में लगाते हैं. व्हाट्सएप के स्टेटस फीचर को करीब एक साल हो गया लेकिन इसका क्रेज अभी भी कम नहीं हुआ. इस फीचर को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

व्हाट्सऐप पर हर दिन लाखों फोटो और वीडियो स्टेटस के रुप में पोस्ट होते हैं. खास बात ये है कि व्हाट्सऐप का स्टेटस 24 घंटे बाद अपने आप हट जाता है. ऐसे में कई बार किसी दोस्त या रिश्तेदार के स्टेटस को देखकर उसे डाउनलोड या सेव करने का मन करता है. लेकिन बहुत सारे लोगों को ऐसा कोई ऑप्शन नहीं दिखता. कई लोग फोटो को तो स्क्रीन शॉट के जरिए सेव कर लेते हैं लेकिन वीडियो को डॉउनलोड नहीं कर पाते. आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स देंगे जिनसे आप अपने पसंदीदा स्टेटस को चुटकियों में डाउनलोड कर सकते हैं. हम आपको बताएंगे आपके फोन में मौजूद उस हिडन फोल्डर के बारे में जहां स्टेटस वाली फोटो और वीडियो अपने आप डाउनलोड हो जाती हैं लेकिन आपको पता नही चलता. आइये जानते हैं.

फोन में छिपा होता है स्टेटस फोल्डर

अभी तक शायद आपको ये पता नहीं होगा कि आपके फोन में ही एक फोल्डर होता है जहां WhatsApp स्टेटस के फोटो और वीडियो डाउनलोड हो जाते हैं. जब आप किसी के स्टेटस पर क्लिक करते हैं तो फोटो और वीडियो इसी फोल्डर में डाउनलोड हो जाते हैं. शायद अभी तक आपको पता नहीं होगा ये फोल्डर आपको फोन में ही छिपा होता है. इसके लिए सबसे पहले आपको statuses फोल्डर को अनहाइड करना होगा. statuses फोल्डर को अनहाइड करने के लिए अपने फोन को रीबूट या आईओएस डिवाइस को जेलब्रेक करने की जरूरत नहीं है. आपको सिर्फ File Manager के मेन्यू बार में जाना है. यहां आपको एक सेटिंग्स का ऑप्शन नजर आएगा. Settings पर क्लिक करने के बाद एक Unhide Files का ऑप्शन दिखेगा. अनहाइट पर क्लिक करने के बाद फाइल मैनेजर में एक WhatsApp फोल्डर होगा उसमें जाएं. इसके बाद आपको एक Media फोल्डर दिखाई देगा. मीडिया फोल्डर में जाने के बाद एक और statuses नाम का हिडन फोल्डर दिखाई देगा. आपको इसी फोल्डर में देखे गए स्टेटस वाले सभी फोटो और वीडियो मिल जाएगे. एक बार आपको ये पता लगने पर आप किसी भी वीडियो या फोटो को देख सकते हैं डाउनलोड कर सकते हैं.

कई दूसरे ऐप भी हैं

व्हाट्सएप ने हम सबकी लाइफ को काफी आसान बना दिया है. वाइस कॉलिंग, वीडियो कॉलिंग, चैट और स्टेटस जैसे फीचर सबसे ज्यादा यूज किए जाते हैं. लोगों में व्हाट्सएप स्टेटस लगाने का भी खूब क्रेज है. इन स्टेटस को डाउनलोड करने या सेव करने के लिए भी अब कई ऐप्स मौजूद हैं. हालांकि इन ऐप्स को WhatsApp ने लॉन्च नहीं किया, लेकिन आप थर्ड पार्टी ऐप्स से अपने पसंदीदा स्टेटस को पल भर में डाउनलोड कर सकते हैं. आप ऐसे ऐप्स को Google Play Store से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं. हालांकि इन ऐप्स को डाउनलोड करने के बाद आपके डेटा को लेकर भी खतरा बना रहता है. ये ऐप कितने सुरक्षित हैं ये हम नहीं जानते. इसलिए बेहतर होगा आप अपने फोन में दिए गए फीचर का ही इस्तेमाल करें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में जल्द आ रहा फोटोग्राफी का नया किंग, DSLR जैसी आएगी फोटो
भारत में जल्द आ रहा फोटोग्राफी का नया किंग, DSLR जैसी आएगी फोटो
WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों हो सकता है बैन? समझें नियम और सिस्टम
WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों हो सकता है बैन? समझें नियम और सिस्टम
सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती
सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती
रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी
रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
Embed widget