एक्सप्लोरर

PDF फाइल को Word फाइल में कैसे कनवर्ट करें, जानिए आसान तरीका

बहुत सारे लोग रोजाना काम के दौरान PDF फाइल्स का इस्तेमाल करते हैं. पीडीएफ फॉर्मेट में किसी को भी फाइल भेजना काफी आसान होता है. लेकिन कई बार पीडीएफ फाइल में कुछ बदलाव करना काफी मुश्किल हो जाता है. आज हम आपको बता रहे हैं कैसे पीडीएफ फाइल को आप वर्ड में कनवर्ट कर सकते हैं.

आजकल ऑफिस का काम या दूसरे जरूरी डॉक्यूमेंट्स को PDF फाइल फॉर्मेट में भेजा जाता है. इस फॉर्मेट में फाइल काफी कंप्रेस्ड हो जाती है. फाइल के लाइट होने की वजह से इसे आसानी से कहीं भी मूव किया जा सकता है. रोजाना के काम में हम ज्यादातर पीडीएफ फाइल का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन पीडीएफ फाइल के साथ सबसे बड़ी बात होती है कि इसे आप एडिट नहीं कर सकते. अगर आपको फाइल में कुछ बदलाव करने हैं तो इसके लिए आपको PDF फाइल को WORD फाइल में कनवर्ट करना होगा. ऐसे में बहुत सारे लोगों को पीडीएफ फाइल को वर्ड फाइल में कनवर्ट करना या एडिट करना नहीं आता. आज हम आपको इसका बेहद आसान तरीका बता रहे हैं जिससे आप एक PDF फाइल को वर्ड फाइल में कनवर्ट कर सकते हैं. नीचे दी गई टिप्स को फॉलो करें.

PDF फाइल को Word में कनवर्ट करें

1- सबसे पहले आप http://www.hipdf.com पर जाएं.

2- अब वेब पेज में जाकर PDF टू वर्ड ऑप्शन पर क्लिक करें.

3- यहां आपको चूज फाइल ऑप्शन को क्लिक करना होगा.

4- यहां एक डायलॉग बॉक्स सामने आएगा. इसके बाद आपको उस PDF फाइल पर जाना होगा, जिसे आप वर्ड में कनवर्ट करना चाहते हैं और उसे सेलेक्ट करें.

5- एक बार फाइल अपलोड हो जाने के बाद आपको 'कनवर्ट' बटन पर टैप करना होगा.

6- इस वेबसाइट की मदद से आपकी फाइल PDF से वर्ड डॉक्यूमेंट में कनवर्ट हो जाएगी.

7- फाइल कनवर्ट हो जाने के बाद आपको डाउनलोड पर क्लिक करना होगा.

8- अब आप अपने हिसाब से यहां कुछ भी बदलाव कर सकते हैं.

क्या है ऑफलाइन तरीका

1- अपने सिस्टम पर Wonder share PDF element सॉफ्टवेयर डाउनलोड करें और इसे इंस्टॉल कर लें.

2- सॉफ्टवेयर इंस्टॉल हो जाने के बाद उसे ओपन करें और उस PDF फाइल को सेलेक्ट करें जिसे आप वर्ड डॉक्यूमेंट में कनवर्ट करना चाहते हैं.

3- अब इस सॉफ्टवेयर की मदद से आपकी PDF फाइल वर्ड डॉक्यूमेंट में कनवर्ट हो जाएगी.

4- अब आप इस फाइल में कोई भी चेंज कर सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

iPhone बन जाएगा Gaming Controller! जानें क्या है ये स्मार्ट तरीका?
iPhone बन जाएगा Gaming Controller! जानें क्या है ये स्मार्ट तरीका?
Freestanding या Integrated, किचन के लिए कौन-सा Appliance ज्यादा सही?
Freestanding या Integrated, किचन के लिए कौन-सा Appliance ज्यादा सही?
अब 24 घंटे काम करेगा AI, OpenAI ने लॉन्च किए ऑलवेज-ऑन Dots एजेंट
अब 24 घंटे काम करेगा AI, OpenAI ने लॉन्च किए ऑलवेज-ऑन Dots एजेंट
व्हाट्सऐप पर चार्ज तो महंगे होंगे अप्लायंसेज, जानें 1 अक्टूबर से क्या-क्या बदल रहा?
व्हाट्सऐप पर चार्ज तो महंगे होंगे अप्लायंसेज, जानें 1 अक्टूबर से क्या-क्या बदल रहा?

वीडियोज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
Embed widget