एक्सप्लोरर

स्मार्टफोन की स्क्रीन में दिखते हैं खूब स्क्रैच तो ऐसे करें साफ, फोन एकदम नया लगेगा

अगर आपके मोबाइल फोन की स्क्रीन पर स्क्रैच के निशान दिखते हैं या हाथों के फिंगरप्रिंट साफ नजर आते हैं तो आज जानिए इन्हें आप कैसे साफ कर सकते हैं.

Smartphone Screen Cleaning Tips: स्मार्टफोन आज सामने वाले व्यक्ति का स्टेटस दर्शाता है. अगर आपके पास एक अच्छा प्रीमियम फोन है तो व्यक्ति समझता है कि आप अच्छे फाइनेंशियल बैकग्राउंड से आते हैं. एक अच्छा मोबाइल फोन लेने के लिए लोग घंटों रिसर्च करते हैं और फिर अपने लिए बेस्ट फोन चुनते हैं. मोबाइल खरीदने के बाद भी इसे लगातार केयर की जरूरत होती है. अगर आप स्मार्टफोन की केयर नहीं करते हैं तो या तो ये जल्दी खराब हो जाता है या फिर समय से पहले काफी ओल्ड दिखने लगता है. कई लोग अपने स्मार्टफोन को महीनों तक साफ नहीं करते जिससे स्क्रीन में धूल जमते रहती है और फिर ये पुराना दिखने लगता है. आज इस लेख के माध्यम से हम आपको कुछ टिप्स बताने वाले हैं जिनकी मदद से आप मोबाइल फोन की स्क्रीन को साफ कर सकते हैं.

कई बार लोग अपने मोबाइल फोन को गंदे हाथों से छूते हैं जिससे स्क्रीन पर धब्बे बन जाते हैं और फिर ये आसानी से साफ नहीं होते. इसी तरह छोटे-मोटे स्क्रैच भी यदि समय पर साफ नहीं किए गए तो ये स्क्रीन को भद्दा बनाते हैं और मोबाइल फोन का लुक खराब करते हैं. ऐसे में इन टिप्स की मदद से आप मोबाइल फोन की स्क्रीन को साफ और एकदम नया बना सकते हैं.

स्क्रीन वाइप और लिक्विड स्प्रे

बाजार में 40 से 50 रुपये के बीच मोबाइल की स्क्रीन को साफ करने वाला लिक्विड स्प्रे आसानी से मिल जाता है. आप इस लिक्विड और स्क्रीन वाइप की मदद से स्मार्टफोन की स्क्रीन को एकदम नया सा बना सकते हैं और स्क्रैच और स्क्रीन पर लगे धब्बे को मिटा सकते हैं.

टूथपेस्ट से भी हट सकते हैं स्क्रैच

शायद पढ़ने में आपको अजीब लग रहा होगा लेकिन ये तरीका भी मोबाइल की स्क्रीन को चमकाने का एक जाना माना तरीका है. स्क्रीन से दाग-धब्बे और स्क्रैच को हटाने के लिए आप एक मटर के दाने जितना टूथपेस्ट रुई में लें और सर्कुलर मोशन में तब तक रगड़े जब तक स्क्रीन साफ न हो जाए. इसके बाद स्क्रीन वाइप की मदद से मोबाइल को साफ करें. ध्यान दें, जेल वाले टूथपेस्ट को इस काम के लिए यूज न करें. 

कार वैक्स 

बाइक या कार को चमकाने के लिए जिस पॉलिश का इस्तेमाल किया जाता है उसी पॉलिश से आप मोबाइल की स्क्रीन को भी चमका सकते हैं.  इसके लिए आपको थोड़ा सा पॉलिश (1 से 2 बूंद) कपड़े पर लगाना है और फिर स्क्रीन की सफाई करनी है. इससे मोबाइल की स्क्रीन साफ हो जाएगी और खरोच भी मिट जाएंगे. 

अगर मोबाइल में बैक साइड से खरोच या क्रैक आ गया है तो ये काम करें

अगर आपके स्मार्टफोन में बैक साइड से खरोच या क्रैक आ गई है तो आप इसे छिपाने के लिए वॉलपेपर का इस्तेमाल कर सकते हैं. जी हां, इन दिनों बाजार में स्मार्टफोन के लिए वॉलपेपर मिलते हैं जिनकी मदद से आप मोबाइल के क्रैक आदि को छुपा सकते हैं और स्मार्टफोन को एक नया जैसा लुक दे सकते हैं. आप चाहे तो मोबाइल वॉलपेपर को कस्टमाइज भी करवा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: हैंडिकैप्ड के लिए खास एप! स्पीच और टेक्स्ट को साइन लैंग्वेज में बदलने के साथ फूड ऑर्डर का भी करेगी काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?

वीडियोज

सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?
नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?
Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget