एक्सप्लोरर

iPhone में Siri के बदले आप यूज कर सकते हैं चैट जीपीटी, कैसे?

Chatgpt in Smartphone: अगर आप आईफोन यूजर हैं तो जानिए कैसे आप Siri के बदले चैट जीपीटी से अपने सारे काम काज कर सकते हैं.

ChatGPT in iPhone: ओपन एआई ने पिछले साल चैट जीपीटी को लॉन्च किया था. तब से लेकर अब तक लगातार ये चैटबॉट सुर्खियों में है. आखिर हो भी क्यों न, ये चैटबॉट है ही इतना सक्षम और एडवांस. ओपन एआई का चैट जीपीटी इतना पॉपुलर हो गया है कि इसे अब तक कई कंपनियां अपने प्रोडक्ट और सर्विसेस में इंटीग्रेट कर चुकी हैं. एक लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, चैट जीपीटी में हर दिन 25 मिलियन का ट्रैफिक देखा जा रहा है. इतनी पॉपुलैरिटी हासिल करने के बाद भी इस चैटबॉट को लेकर एक खामी ये है कि अभी भी इसका मोबाइल ऐप्लीकेशन नहीं बना हुआ है. सिर्फ वेबसाइट के जरिए ही इसे एक्सेस किया जा सकता है या फिर अन्य कंपनियों ने इसे अपने ऐप में इंटीग्रेट किया हुआ है.

लैपटॉप, डेस्कटॉप से ज्यादा हम सभी आज स्मार्टफोन यूज करते हैं. इसलिए आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि आप कैसे अपने आईफोन में चैट जीपीटी को एक क्लिक पर एक्सेस कर सकते हैं. पिछले महीने Hey GPT लॉन्च हुआ था जिसके जरिए आप आसानी से चैट जीपीटी को iPhone पर एक्सेस कर सकते हैं. दरअसल, ये एक तरह का शॉर्टकट टूल है जो Siri को चैट जीपीटी से iPhone और iPad में रिप्लेस कर देता है. जैसे ही आप हे-जीपीटी को एक्टिवेट कर देते हैं तो आप चैट जीपीटी की मदद से ई-मेल आदि अन्य कोई भी कामकाज कर सकते हैं. Iphone में Hey-जीपीटी को एक्टिवेट करने के लिए आपको इस लिंक पर क्लिक करके उसे इंस्टॉल करना होगा. आप बेहतर तरीके से समझ पाएं इसलिए हम यहां एक वीडियो जोड़ रहे हैं.

चैट जीपीटी का नया वर्जन

ओपन एआई ने मार्च महीने में चैट जीपीटी का नया वर्जन GPT-4 लॉन्च किया था. नया वर्जन पहले से ज्यादा एडवांस और एक्यूरेट है. लेटेस्ट वर्जन में लोग फोटो के जरिए भी चैटबॉट से सवाल कर सकते हैं. हालांकि नया वर्जन केवल पेड सब्सक्राइबर के लिए ही उपलब्ध है. अगर आप लेटेस्ट वर्जन यूज करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको चैट जीपीटी का पेड वर्जन खरीदना होगा. 

अब तक कई ऐप में इंटीग्रेट हो चुका है चैट जीपीटी

ओपन एआई का चैट जीपीटी अब तक कई सर्च इंजन और ऐप्स में इंटीग्रेट हो चुका है. हाल ही में ये खबर सामने थी कि माइक्रोसाफ्ट ने चैट जीपीटी को स्काइप, Swiftkey की-बोर्ड और माइक्रोसॉफ्ट एज ब्राउजर में इंटीग्रेट कर दिया है. यानि अब यूजर्स स्काइप और Swiftkey की-कीबोर्ड पर इस चैटबॉट को एक्सेस कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Second Hand Laptop लेने से पहले ये बातें जरूर जान लें, फिर लें डिसीजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wi-Fi Router में क्यों लगे होते हैं इतनी सारे Antenna? सामने आ गई वजह
Wi-Fi Router में क्यों लगे होते हैं इतनी सारे Antenna? सामने आ गई वजह
क्या Gen AI बच्चों की क्रिएटिविटी पर लगा रहा ब्रेक? स्कूलों में बैन पर बहस
क्या Gen AI बच्चों की क्रिएटिविटी पर लगा रहा ब्रेक? स्कूलों में बैन पर बहस
NASA ने दिखाया कैसे बिना GPS के भी सैटेलाइट कर सकता है नेविगेट! जानें टेक्नोलॉजी
NASA ने दिखाया कैसे बिना GPS के भी सैटेलाइट कर सकता है नेविगेट! जानें टेक्नोलॉजी
80s लुक वाली AI फोटो का खुला राज! जानें अपलोड करते ही इमेज के साथ क्या होता है?
80s लुक वाली AI फोटो का खुला राज! जानें अपलोड करते ही इमेज के साथ क्या होता है?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Yung DSA बने Captain, Qazi Touqeer के एक्टिंग ड्रामे ने चौंकाया!
SANSANI: प्राइवेट गर्ल्स हॉस्टल की 'बैड वार्डन' !। Crime News।UP। Gorakhpur
BRICS Summit 2026: PM Modi के 10 प्रस्तावों को मंजूरी.. पाक- अमेरिका के होश उड़ने वाले है !
Janhit : मोदी-जिनपिंग की मुलाकात का 'जनहित संदेश'| Brics Summit 2026 | PM Modi | Jinping | Delhi
Iran-America War News: एक पहाड़.. ईरान की बनेगा ढाल! | Pickaxe Mountain | Bunker-Buster Bombs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मोदी जी आपने चीन के सामने...’, जिनपिंग संग मीटिंग पर कांग्रेस ने उठाए सवाल
‘मोदी जी आपने चीन के सामने...’, जिनपिंग संग मीटिंग पर कांग्रेस ने उठाए सवाल
दिल्ली के स्वरूप नगर में भीषण आग, 6 घायल, मौके पर पहुंची फायर टीम
दिल्ली के स्वरूप नगर में भीषण आग, 6 घायल, मौके पर पहुंची फायर टीम
BRICS समिट को लेकर सुभाष घई ने PM मोदी की तारीफ की, बोले- 'सिर्फ वही ऐसा कर सकते हैं'
ब्रिक्स समिट को लेकर सुभाष घई ने पीएम मोदी की तारीफ की, बोले- 'सिर्फ वही ऐसा कर सकते हैं'
इन 3 'प्लेयर्स बैटल' पर रहेगी सबकी नजर, भारत बनाम अफगानिस्तान पहला T20 आज
इन 3 'प्लेयर्स बैटल' पर रहेगी सबकी नजर, भारत बनाम अफगानिस्तान पहला T20 आज
हिंदू संत के पैर छूते नजर आए ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान! वीडियो वायरल
हिंदू संत के पैर छूते नजर आए ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान! वीडियो वायरल
मुंबई में अमित शाह और एकनाथ शिंदे की मुलाकात, आधे घंटे हुई बातचीत
मुंबई में अमित शाह और एकनाथ शिंदे की मुलाकात, आधे घंटे हुई बातचीत
कितने की आती है आयाम सेमानी मुर्गी, इसका अंडा कितने में बिकता है?
कितने की आती है आयाम सेमानी मुर्गी, इसका अंडा कितने में बिकता है?
अब Tata Punch EV खरीदना हुआ महंगा, जानिए कितनी बढ़ गई कीमत?
अब Tata Punch EV खरीदना हुआ महंगा, जानिए कितनी बढ़ गई कीमत?
Embed widget