एक्सप्लोरर

बुजुर्ग की जेब में रखा फोन अचानक हुआ ब्लास्ट, आपके साथ ऐसा हो उससे पहले दिमाग में बैठा लें ये जरूरी बातें

Mobile Blast Reason : केरल में एक बुजुर्ग के कुर्ते की जेब में रखा मोबाइल फोन अचानक फट गया. यह वाकई चौंकाने वाली घटना है. अब सवाल है कि मोबाइल फोन आखिर फटते क्यों हैं?

Smartphone Blast : केरल के त्रिशूर जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक बुजुर्ग के कुर्ते की जेब में रखा मोबाइल फोन अचानक फट गया. फटने के बाद फोन में अचानक आग भी लगने लगी. राहतभारी बात यह है कि बुजुर्ग आग में झुलसने से बाल-बाल बच गया. हालांकि, यह केस रोंगटे खड़े कर देने वाला है. अगर फोन ज्यादा तेजी से ब्लास्ट होता तो कुछ भी हो सकता था. बुजुर्ग को गंभीर चोट भी आ सकती थी. पुलिस ने बताया कि राज्य में एक महीने से भी कम समय में मोबाइल फोन के फटने का यह तीसरा केस है. अब सवाल है कि यह फोन फटते क्यों हैं?

अपने फोन को फटने से कैसे बचाएं?

जिस हिसाब से, यह एक महीने में तीसरा केस सामने आया है. ऐसे में तो यही लग रहा है कि किसी के भी साथ ऐसा हो सकता है. अपनी सुरक्षा अपने हाथ में है. आपको अभी से सतर्क हो जाने की जरूरत है. आइए जानते हैं कि किस वजह से मोबाइल फोन फटते हैं. आप वजह जानकर किसी बड़े खतरे का शिकार होने से बच सकते हैं. 

ओरिजनल चार्जर का करें इस्तेमाल

सबसे पहले तो आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आप ओरिजनल चार्जर से ही अपना फोन चार्ज करें. अगर आपका ओरिजनल चार्जर खराब भी हो गया है तो आप ऑथराइज्ड स्टोर से नया ओरिजनल चार्जर ही खरीदें. अगर कभी ऐसा हो जाता है कि आपकी कंपनी का ओरिजनल चार्जर नहीं मिल पता है तो आप किसी अच्छी कंपनी का ही चार्जर लें. आपको बिलकुल भी किसी लोकल चार्जर को इस्तेमाल नहीं करना है. 

हीटिंग भी है फटने का कारण

आपको अपने फोन को कभी भी सूरज की रोशनी में डायरेक्ट रखकर चर्जिंग पर नहीं लगाना चाहिए क्योंकि इससे फोन हीट हो सकता है, जिससे ब्लास्ट की संभावना बढ़ती है. अगर आपका मोबाइल किसी भी कारण गर्म हो रहा है तो आप इसे यूज करना तुरंत बंद कर दें. जब फोन नॉर्मल टैम्प्रेचर पर आ जाए तभी इसको यूज करें.

सस्ती बैटरी 

कई बार ऐसा होता है कि फोन की बैटरी खराब होने पर, अक्सर लोग पैसे बचाने के लिए सस्ती या लोकल बैटरी डलवा लेते हैं. लेकिन, यह पैसे बचाना जान जाने का खतरा लता है. सस्ती बैटरी फोन में ब्लास्ट करवा सकती है. 

चार्जिंग पर लगातार बात करना

कुछ लोग फोन को चार्जिंग पर लगाकर कॉल पर बात करते रहते हैं या फिर फोन का इस्तेमाल करते हैं. हम आपको सलाह देना चाहेंगे कि ऐसा करना बिलकुल बंद कर दें. चार्जिंग के दौरान फोन का टेंपरेचर ज्यादा होता है, जिससे फोन गरम हो सकता है. ऐसे में फोन को इस्तेमाल करने से, उसपर और अधिक दबाव बनेगा, जिससे वह फट सकता है. 
 
यह भी पढ़ें - ChatGPT और Bard जैसे AI टूल्स के लिए बनेंगे नियम, जानिए क्या कुछ बोले आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्यों एंड्रॉयड और IOS पर ही चलते हैं सभी फोन, दूसरी कंपनी क्यों नहीं डालती इसमें हाथ?
क्यों एंड्रॉयड और IOS पर ही चलते हैं सभी फोन, दूसरी कंपनी क्यों नहीं डालती इसमें हाथ?
अमेरिकी कंपनियां ला रहीं नए सोलर पैनल, बिजली भी ज्यादा और उम्र भी लंबी
अमेरिकी कंपनियां ला रहीं नए सोलर पैनल, बिजली भी ज्यादा और उम्र भी लंबी
पुराने Phones पर WhatsApp लॉगिन हो सकता है बंद, यूजर्स जान लें क्या करें?
पुराने Phones पर WhatsApp लॉगिन हो सकता है बंद, यूजर्स जान लें क्या करें?
भारतीय कंपनियों के लिए Cyber Risk अलर्ट, 96 पर्सेंट फर्म्स पर असर
भारतीय कंपनियों के लिए Cyber Risk अलर्ट, 96 पर्सेंट फर्म्स पर असर

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP का 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले बड़ा कदम, पुलिस से मिल सौरव दास बोले- 'जब तक...'
CJP का 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले बड़ा कदम, पुलिस से मिल सौरव दास बोले- 'जब तक...'
बिहार में टूट जाएगा NDA गठबंधन? उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी ने बढ़ाई टेंशन!
बिहार में टूट जाएगा NDA गठबंधन? उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी ने बढ़ाई टेंशन!
CEC नियुक्ति कानून पर फैसला लेगा सुप्रीम कोर्ट? CJI बोले- 'विचार करेंगे'
CEC नियुक्ति कानून पर फैसला लेगा सुप्रीम कोर्ट? CJI बोले- 'विचार करेंगे'
आइकॉनिक 'राम' से बने 'राजा दशरथ', रणबीर कपूर की 'रामायण' से रिवील हुआ अरुण गोविल का फर्स्ट लुक
'रामायण' से रिवील हुआ अरुण गोविल का लुक, 'राजा दशरथ' के किरदार में लगे गजब
'मुझे अभी से नींद आ रही है... अक्षर की आंखे लाल हो गई...' पहला मैच जीतकर बोले श्रेयस अय्यर
'मुझे अभी से नींद आ रही है... अक्षर की आंखे लाल हो गई...' पहला मैच जीतकर बोले श्रेयस अय्यर
सीतामढ़ी में 3 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, दिनेश यादव मर्डर केस में है नाम
सीतामढ़ी में 3 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, दिनेश यादव मर्डर केस में है नाम
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
इंसानी मल है बड़े काम का, खेत में बन सकता है फसल के लिए वरदान, ऐसे लें काम
इंसानी मल है बड़े काम का, खेत में बन सकता है फसल के लिए वरदान, ऐसे लें काम
Embed widget