एक्सप्लोरर

Valentine's Day पर है Online Dating की योजना? इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो स्कैमर्स कर देंगे बड़ा नुकसान

Valentine's Day के मौके पर अगर आप ऑनलाइन डेटिंग का प्लान बना रहे हैं तो कुछ बातें ध्यान रखने की जरूरत है. इनकी मदद से आप डेटिंग के नाम पर चल रहे स्कैम से खुद को बचा सकेंगे.

आज Valentine's Day है. इस दिन को प्रेम के त्योहार के तौर पर भी मनाया जाता है. अगर आप इस खास दिन पर ऑनलाइन डेटिंग का प्लान कर रहे हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है. दरअसल, पिछले कुछ समय से ऑनलाइन डेटिंग के नाम पर स्कैम की घटनाएं बढ़ रही हैं. इस तरह के स्कैम से आर्थिक नुकसान के साथ-साथ मानसिक तनाव भी झेलना पड़ता है. आइए आज जानते हैं कि ऑनलाइन डेटिंग के दौरान स्कैम से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

सामने वाले व्यक्ति की आइडेंटिटी कन्फर्म करें

आजकल AI की मदद से नकली तस्वीरें जनरेट करना बहुत आसान हो गया है. सबसे पहले सामने वाले व्यक्ति की आइडेंटिटी कन्फर्म करने के लिए उनकी प्रोफाइल फोटो पर रिवर्स इमेज सर्च करें. इससे आपको पता चल जाएगा कि यह फोटो असली है या इसे एडिट किया गया है. अगर एक ही फोटो कई प्रोफाइल पर मिलती है तो सतर्क हो जाएं.

निजी जानकारी न दें

अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति को डेट कर रहे हैं, जिससे आप कभी मिले नहीं हैं तो अपनी पर्सनल जानकारी देने से बचें. इसके अलावा अगर सामने वाला व्यक्ति अपने बारे में बताने की बजाय आपसे ही पर्सनल जानकारी लेने की कोशिश करें तो समझ जाएं कि कुछ गड़बड़ हो सकती है.

पैसे या गिफ्ट न भेजें

अगर कोई आपसे पहली ही ऑनलाइन मुलाकात में पैसों, क्रिप्टोकरेंसी या गिफ्ट कार्ड आदि की मांग करता है तो भी सतर्क हो जाएं. कई बार स्कैमर्स इन तरीकों से आपकी वित्तीय जानकारी हासिल कर आपको आर्थिक नुकसान पहुंचा सकते हैं.

ऑफिशियल डेटिंग ऐप पर ही बने रहें

कई बार स्कैमर्स लोगों को ठगने की नियत से बातचीत करने के लिए किसी अन्य ऐप का लिंक भेजते हैं. ऐसे किसी भी लिंक या ऐप को डाउनलोड न करें. यह कोई मालवेयर हो सकता है, जो आपके डिवाइस की एक्सेस हैकर्स के हाथ में दे देगा या आपकी संवेदनशील जानकारी चुराकर आर्थिक नुकसान पहुंचा सकता है.

ये भी पढ़ें-

WhatsApp में आ रहा बड़े काम का यह फीचर, किसी भी भाषा में बात करना होगा आसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Embed widget