एक्सप्लोरर

Jio vs Airtel: किसका सालभर वाला प्रीपेड प्लान है सबसे बेस्ट? जानिए कौन देता है ज्यादा बेनिफिट्स

Jio vs Airtel: हर महीने मोबाइल रिचार्ज कराना कई बार झंझट भरा लग सकता है खासकर तब जब वैधता केवल 28 या 30 दिनों की हो. ऊपर से अगर हर महीने अनलिमिटेड 5G प्लान लिया जाए तो खर्चा भी ज्यादा हो जाता है.

Jio vs Airtel: हर महीने मोबाइल रिचार्ज कराना कई बार झंझट भरा लग सकता है खासकर तब जब वैधता केवल 28 या 30 दिनों की हो. ऊपर से अगर हर महीने अनलिमिटेड 5G प्लान लिया जाए तो खर्चा भी ज्यादा हो जाता है. ऐसे में जो लोग डेली डेटा का इस्तेमाल करते हैं और लंबी वैधता की सुविधा चाहते हैं, उनके लिए सालाना प्रीपेड प्लान एक समझदारी भरा विकल्प है.

ये प्लान न केवल पैसे बचाते हैं बल्कि अनलिमिटेड डेटा, फ्री OTT सब्सक्रिप्शन, अनलिमिटेड कॉलिंग और दूसरे बेनिफिट्स भी देते हैं. 2025 में Jio और Airtel दोनों ही 365 दिनों की वैधता वाले कई एनुअल प्रीपेड प्लान्स पेश कर रहे हैं. आइए जानते हैं इन दोनों कंपनियों के बेस्ट सालाना प्लान्स में कौन किस पर भारी है.

Jio के सालाना प्लान्स

Jio का 3,999 रुपये प्लान हर दिन 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS देता है. इसमें अनलिमिटेड 5G डेटा और 90 दिनों के लिए JioHotstar Mobile/TV का सब्सक्रिप्शन भी शामिल है. साथ ही 50GB का JioAICloud स्टोरेज मुफ्त मिलता है.

Jio का 3,599 रुपये प्लान भी लगभग वैसा ही है 2.5GB डेली डेटा, फ्री कॉलिंग, 100 SMS, 5G एक्सेस और 90 दिन का Hotstar Mobile एक्सेस. इसमें भी 50GB क्लाउड स्टोरेज शामिल है.

Airtel के सालाना प्लान्स

Airtel का 3,999 रुपये प्लान भी रोजाना 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 5G डेटा और 100 SMS के साथ आता है. इसमें 1 साल का Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन और Perplexity Pro AI की सालभर की मेंबरशिप मिलती है. साथ ही यूजर्स को hellotunes और Airtel Xstream ऐप की फ्री एक्सेस भी मिलती है (Xstream का प्रीमियम शामिल नहीं है).

3,599 रुपये का Airtel प्लान थोड़ा हल्का है इसमें रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 5G के साथ वही AI सब्सक्रिप्शन और hellotunes जैसी सुविधाएं मिलती हैं.

2,249 रुपये का Airtel प्लान उनके लिए है जिन्हें रोजाना डेटा की ज़रूरत नहीं होती. इसमें पूरे साल के लिए 30GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 3,600 SMS, फ्री hellotunes और Perplexity Pro AI की मेंबरशिप मिलती है.

1,849 रुपये वाला प्लान सिर्फ कॉल और SMS यूज़र्स के लिए है इसमें डेटा शामिल नहीं है. हालांकि कॉलिंग, 3,600 SMS और AI मेंबरशिप यहां भी मिलती है.

कौन है बेहतर?

अगर आप ज्यादा डेटा यूज़ करते हैं और क्लाउड स्टोरेज की भी जरूरत होती है, तो Jio के 3,999 रुपये या 3,599 रुपये वाले प्लान आपके लिए परफेक्ट हैं. ये हाई-स्पीड डेटा और JioAICloud जैसे एडवांस फीचर्स के साथ आते हैं. वहीं Airtel के प्लान्स में ज्यादा वैरायटी है चाहें आपको OTT सब्सक्रिप्शन चाहिए या सिर्फ कॉलिंग करनी हो, हर जरूरत के लिए विकल्प मौजूद है. खासकर उनका 3,999 रुपये प्लान उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो OTT और AI दोनों का भरपूर इस्तेमाल करते हैं.

यह भी पढ़ें:

BSNL ने बढ़ाई Jio की टेंशन! अब मात्र इतने रुपये में मिलेगा अनलिमिटेड कॉल, डेली 2GB डेटा और फ्री OTT एक्सेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gmail की तर्ज पर व्हाट्सएप, मैसेज-फोटो और वीडियो होंगे शेड्यूल!
Gmail की तर्ज पर व्हाट्सएप, मैसेज-फोटो और वीडियो होंगे शेड्यूल!
Apple का Welcome Home इवेंट आज, जानें कितने बजे होगा शुरू
Apple का Welcome Home इवेंट आज, जानें कितने बजे होगा शुरू
बैंक खाते में पैसे डालकर ठगी! क्या है Jumped Deposit Scam?
बैंक खाते में पैसे डालकर ठगी! क्या है Jumped Deposit Scam?
हेडफोन खरीदने का प्लान है? देखें 10000 के बजट में ऑप्शन
हेडफोन खरीदने का प्लान है? देखें 10000 के बजट में ऑप्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget