एक्सप्लोरर

BSNL ने बढ़ाई Jio की टेंशन! अब मात्र इतने रुपये में मिलेगा अनलिमिटेड कॉल, डेली 2GB डेटा और फ्री OTT एक्सेस

BSNL New Recharge Plan: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने तीर्थ यात्रियों और बजट में रहने वाले मोबाइल यूज़र्स के लिए एक शानदार और किफायती रिचार्ज प्लान पेश किया है.

BSNL New Recharge Plan: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने तीर्थ यात्रियों और बजट में रहने वाले मोबाइल यूज़र्स के लिए एक शानदार और किफायती रिचार्ज प्लान पेश किया है. मात्र 249 रुपये की कीमत वाला यह प्लान खास उन ग्राहकों के लिए है जो दूसरे नेटवर्क से BSNL में पोर्ट हो रहे हैं. यह ऑफर फिलहाल BSNL राजस्थान की ओर से X (पहले ट्विटर) पर आधिकारिक रूप से घोषित किया गया है.

प्लान के बेनिफिट्स

इस प्लान की वैधता 45 दिन की है जिसमें यूज़र्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, नेशनल रोमिंग, हर दिन 2GB हाई-स्पीड इंटरनेट और रोजाना 100 SMS की सुविधा मिलती है. यानी अगर आप यात्रा पर हैं या डेटा और कॉलिंग की चिंता से दूर रहना चाहते हैं तो यह प्लान आपके लिए परफेक्ट हो सकता है.

OTT की दुनिया का मज़ा भी मुफ्त में

BSNL अपने इस प्लान के साथ BiTV ऐप का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी दे रहा है जिसमें यूज़र्स को 400 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल और कई पॉपुलर OTT प्लेटफॉर्म्स का कंटेंट फ्री में देखने को मिलेगा. इतना ही नहीं, BSNL अभी पुराने 2G/3G सिम को फ्री में 4G या 5G सिम में अपग्रेड करने की सुविधा भी दे रहा है जिससे यूज़र्स को बेहतर नेटवर्क और तेज़ स्पीड का अनुभव मिल सके.

अब रिचार्ज के साथ मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट और कनेक्टिविटी

अगर आप एक ऐसा रिचार्ज प्लान ढूंढ रहे हैं जो कम दाम में भरपूर डेटा अनलिमिटेड कॉल, OTT एंटरटेनमेंट और देशभर में फ्री रोमिंग जैसी सुविधाएं दे तो BSNL का 249 रुपये वाला यह प्लान एक बेहतरीन विकल्प है. साथ ही, कंपनी के बढ़ते 4G और 5G नेटवर्क के साथ आपको बेहतर स्पीड और कवरेज का भी फायदा मिलेगा.

जियो का 249 रुपये वाला प्लान

रिलायंस जियो का यह प्लान पहले 209 रुपये का था लेकिन अब इसकी कीमत 249 रुपये हो गई है. इस प्लान में प्रतिदिन 1GB इंटरनेट डेटा मिलता है. इसके साथ ही इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स के साथ अनलिमिटेड SMS भी मिल जाता है. बता दें कि जियो के इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है. यह प्लान उन यूज़र्स के लिए उपयुक्त है जिन्हें डेली करीब 1 जीबी डेटा की जरूरत होती है और वे अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS का लाभ उठाना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें:

Instagram Reel पर 10 हजार व्यूज होने पर कितने पैसे मिलते हैं? जानें कब शुरू होती है कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LinkedIn पर AI का कब्जा! 10 में 4 लॉन्ग पोस्ट इंसानों ने नहीं लिखे, स्टडी में दावा
LinkedIn पर AI का कब्जा! 10 में 4 लॉन्ग पोस्ट इंसानों ने नहीं लिखे, स्टडी में दावा
घर के लिए कौन सा Smart Speaker खरीदना चाहिए? जानिए Echo Dot और Google Nest में क्या है अंतर
घर के लिए कौन सा Smart Speaker खरीदना चाहिए? जानिए Echo Dot और Google Nest में क्या है अंतर
क्या एक साथ यूज किए जा सकते हैं अलग-अलग कंपनियों के सोलर पैनल? यहां जानें सारी जरूरी बातें
क्या एक साथ यूज किए जा सकते हैं अलग-अलग कंपनियों के सोलर पैनल? यहां जानें सारी जरूरी बातें
भारत में चाइनीज कंपनियों को लगा बड़ा झटका, स्मार्टफोन बिक्री में आई सबसे बड़ी गिरावट
भारत में चाइनीज कंपनियों को लगा बड़ा झटका, स्मार्टफोन बिक्री में आई सबसे बड़ी गिरावट

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Embed widget