एक्सप्लोरर

Jio True 5G: एयरटेल को कड़ी टक्कर दे रहा जियो का 5जी नेटवर्क, जुड़े 9 करोड़ से ज्यादा ग्राहक

Reliance Jio True 5G: जियो के 5जी नेटवर्क के साथ 9 करोड़ से ज्यादा ग्राहक जुड़ चुके हैं. इस आंकड़े के साथ कंपनी ने कुछ रिकॉर्ड भी बनाए हैं. आइए हम आपको उनके बारे में बताते हैं.

Jio 5G: रिलायंस जियो ट्रू 5जी नेटवर्क के साथ देशभर के 9 करोड़ से ज्यादा ग्राहक जुड़ चुके हैं. रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अक्टूबर 2022 में जियो ट्रू 5जी नेटवर्क की शुरुआत की थी. अब 9 करोड़ से ज्यादा 5जी कस्टमर्स को जोड़ने के बाद कंपनी का दावा है कि जियो दुनिया का सबसे तेज 5जी सर्विस रोलआउट करने का दावा कर रही है. रिलायंस इंडस्ट्रीज के तिमाही नतीजों में यह बात सामने आई है.

कुल ग्राहकों की संख्या 47 करोड़ पार

आपको बता दें कि जियो ट्रू 5जी के 9 करोड़ ग्राहकों को मिलाकर अब रिलायंस जियो के कुल ग्राहकों की संख्या 47 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है. कंपनी ने बताया कि जियो नेटवर्क पर इंटरनेट डेटा खर्च करने का आंकड़ा 31.5% बढ़कर 38.1 अरब जीबी तक जा पहुंचा है. इसके अलावा कंपनी ने एक और खास जानकारी दी है कि रिलायंस जियो के पूरे डेटा ट्रैफिक का करीब एक चौथाई ट्रैफिक अब जियो ट्रू 5जी नेटवर्क पर शिफ्ट हो गया है. इस हिसाब से 9 अरब जीबी से अधिक का डेटा ट्रैफिक लोड अब जियो का 5जी नेटवर्क संभाल रहा है. इसके अलावा कंपनी ने इस बात का भी दावा किया है कि अब रिलायंस जियो पर कॉलिंग यानी बात करने का समय भी बढ़कर 1.37 ट्रिलियन मिनट हो गया है. 

जियो ने किया सबसे तेज 5जी रोलआउट

रिलायंस जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन आकाश अंबानी ने इस मौके पर कहा “जियो ने दुनिया का सबसे तेज़ 5जी रोलआउट पूरा कर लिया है और अब यह पूरे भारत में उपलब्ध है. उन्होंने आगे कहा कि जियो एयरफाइबर (JioAirFiber) को लेकर ग्राहकों ने काफी अच्छी प्रतिक्रिया दी है. खासतौर पर टियर 3 और 4 के कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में JioAirFiber को मजबूत शुरुआत मिली है."

कंपनी ने कमाया 5,445 करोड़ का मुनाफा

इसके अलावा रिलायंस जियो ने अपनी इस रिपोर्ट के जरिए बताया कि अब कंपनी का नेट बेनिफिट यानी मुनाफा बढ़कर 5,445 करोड़ रुपये हो गया है. हालांकि कंपनी के लिए प्रति ग्राहक प्रति महीने का औसत रेवेन्यू में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई है, लेकिन विशेषज्ञों का ऐसा मानना है कि इसका मुख्य कारण 5जी नेटवर्क के लिए की जा रही मुफ्त टेस्टिंग है, जिसके जरिए ग्राहकों से कोई पैसा नहीं लिया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: Apple iPhone 16 के साइड में होगा एक खास बटन, जो कैमरा और पिक्चर क्वालिटी को करेगा बेहतरीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
कितने साल तक चलेगी फोन की बैटरी? Android और iPhone में ऐसे करें चेक
कितने साल तक चलेगी फोन की बैटरी? Android और iPhone में ऐसे करें चेक
Laptop का Fan तेज आवाज कर रहा? सर्विस सेंटर जाने से पहले करें ये काम
Laptop का Fan तेज आवाज कर रहा? सर्विस सेंटर जाने से पहले करें ये काम
नया SIM लेने वालों के लिए बड़ा बदलाव, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन जरूरी
नया SIM लेने वालों के लिए बड़ा बदलाव, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन जरूरी

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget