एक्सप्लोरर

13 OTT ऐप्स सब्सक्रिप्शन और डेली 2GB डेटा, Jio ने लॉन्च किया अपना नया प्लान! जानें बेनिफिट्स

Reliance Jio: इस प्लान में यूजर्स को 13 ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिल जाएगा. साथ ही इसमें यूजर्स को डेली 2GB इंटरनेट डेटा भी प्रदान कराया जाएगा.

Reliance Jio: देश की प्रमुख टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने हालही में अपने ग्राहकों के लिए एक खास प्लान लॉन्च किया है. इस प्लान में यूजर्स को 13 ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिल जाएगा. साथ ही इसमें यूजर्स को डेली 2GB इंटरनेट डेटा भी प्रदान कराया जाएगा. इसके अलावा इस प्लान में और भी कई सारे बेनिफिट्स दिए गए हैं जो यूजर्स को काफी पसंद आ सकते हैं. वहीं इस प्लान की वेलिडिटी 28 दिनों की है. आइए जानते हैं क्या खास है जियो के इस नए प्लान में.

Jio का नया प्लान

बता दें कि जियो ने इस प्लान की कीमत 448 रुपये रखी है जिसमें यूजर्स को 28 दिनों तक रोजाना 2GB डेटा ऑफर किया जाएगा. इसके साथ ही इसमें अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की भी सुविधा लोगों को मिल रही है. साथ ही 28 दिनों तक रोजाना 100 SMS की सुविधा भी प्रदान की जा रही है. इस प्लान में यूजर्स को ओटीटी सब्सक्रिप्शन के साथ JioTV का आनंद ले सकेंगे.

यह ओटीटी ऐप्स मिलेंगे फ्री

जियो के इस नए प्लान में ग्राहकों को SonyLIV, JioCinema, ZEE5, Lionsgate Play, SunNXT, Discovery+, Kanchha Lannka, Planet Marathi, Hoichoi, FanCode और Chaupal जैसे ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिल जाएगा. इतना ही नहीं यूजर्स को इस प्लान में जियो क्लाउड की भी सुविधा दी जा रही है.

इंटरनेट डेटा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जियो के इस 448 रुपये वाले प्लान की वेलिडिटी 28 दिनों की है. इस प्लान में यूजर्स को डेली 2GB डेटा ऑफर किया जाएगा. इसमें अनलिमिटेड 5G इंटरनेट डेटा भी मिलेगा. हालांकि 28 दिनों की वेलिडिटी के हिसाब से यह एक महंगा प्लान माना जा रहा है. लेकिन अगर आप ओटीटी के शौकीन हैं तो यह प्लान आपके लिए एक बेस्ट प्लान साबित हो सकता है.

जियो का 449 रुपये वाला प्लान

रिलायंस जियो का एक 449 रुपये वाला प्लान भी खास माना जाता है. इस प्लान की वेलिडिटी भी 28 दिनों की है लेकिन इसमें यूजर्स को डेली 3 जीबी इंटरनेट डेटा मिलता है. ऐसे में 448 रुपये के बजाय लोग 449 रुपये वाला प्लान भी ले सकते हैं. हालांकि यह प्लान ज्यादा इंटरनेट डेटा चाहने वाले लोगों के लिए बनाया गया है. वहीं इस प्लान में आपको कोई भी ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन नहीं मिलता है.

यह भी पढ़ें:

SpO2, ब्लूटूथ कॉलिंग और 18 दिनों की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च हो गई Redmi Watch 5 Active स्मार्टवॉच, जानें कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा
सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा
वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget