एक्सप्लोरर

Jio हुआ ठप? लाखों यूजर्स परेशान, कॉलिंग और इंटरनेट दोनों को इस्तेमाल करने में आ रही परेशानी

Jio Down: 16 जून की दोपहर से केरल में रिलायंस जियो यूजर्स को भारी नेटवर्क दिक्कतों का सामना करना पड़ा. हजारों लोगों ने मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट जैसी सेवाओं में भी रुकावट की शिकायतें दर्ज करवाईं.

Jio Down: 16 जून की दोपहर से केरल में रिलायंस जियो यूजर्स को भारी नेटवर्क दिक्कतों का सामना करना पड़ा. हजारों लोगों ने मोबाइल नेटवर्क, इंटरनेट कनेक्टिविटी और यहां तक कि जियो फाइबर सेवाओं में भी रुकावट की शिकायतें दर्ज करवाईं. हालांकि, अब कंपनी की सेवाएं बहाल हो चुकी हैं. शुरुआत दोपहर करीब 1:30 बजे हुई, जब डाउनडिटेक्टर के आंकड़ों के मुताबिक लगभग 200 यूजर्स ने नेटवर्क से जुड़ी समस्याएं रिपोर्ट कीं.

लेकिन महज एक घंटे के भीतर, यानी 2:17 बजे तक, ये संख्या 12,000 से अधिक पहुंच गई. इनमें से करीब 56% यूजर्स को मोबाइल डेटा से जुड़ी दिक्कतें आईं जबकि 29% को मोबाइल सिग्नल में परेशानी और 15% को जियो फाइबर कनेक्शन में दिक्कतें हो रही थीं.

सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर यूजर्स ने “नो सर्विस” और खाली सिग्नल बार वाले स्क्रीनशॉट्स शेयर किए और जियो को टैग कर जवाब मांगा. हालांकि खबर लिखे जाने तक कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया था. ये समस्या सिर्फ केरल तक सीमित है या पूरे भारत में फैली है, इस पर भी फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है. जियो पहले भी हल्के-फुल्के आउटेज का सामना कर चुका है, लेकिन इस बार अचानक बड़ी संख्या में आई शिकायतों से मामला गंभीर नजर आ रहा है. संभावना जताई जा रही है कि यह तकनीकी अपडेट या बैकएंड गड़बड़ी का नतीजा हो सकता है, मगर असली वजह का खुलासा अब तक नहीं हुआ है.

कंपनी की ओर से नहीं आया कोई जवाब

जब तक जियो की तरफ से कोई ठोस जवाब नहीं आता तब तक यूजर्स को सलाह दी जा रही है कि वे फोन रीस्टार्ट करें या एयरप्लेन मोड ऑन-ऑफ कर नेटवर्क से दोबारा कनेक्ट होने की कोशिश करें. लेकिन जिस तरह से दिक्कतें सामने आई हैं, उससे लग रहा है कि मामला कंपनी की तरफ से ही है.

यह भी पढ़ें:

Jio का धमाका! सिर्फ इतने में 336 दिन की अनलिमिटेड कॉलिंग, जानिए सबसे सस्ते प्लान के बेनिफिट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
कितने साल तक चलेगी फोन की बैटरी? Android और iPhone में ऐसे करें चेक
कितने साल तक चलेगी फोन की बैटरी? Android और iPhone में ऐसे करें चेक
Laptop का Fan तेज आवाज कर रहा? सर्विस सेंटर जाने से पहले करें ये काम
Laptop का Fan तेज आवाज कर रहा? सर्विस सेंटर जाने से पहले करें ये काम
नया SIM लेने वालों के लिए बड़ा बदलाव, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन जरूरी
नया SIM लेने वालों के लिए बड़ा बदलाव, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन जरूरी

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget