एक्सप्लोरर

Jio, Airtel और Vi से दूरी तो BSNL से नजदीकी! कश्मीर में जमकर पोर्ट हो रहे नंबर

BSNL Port: जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के रिचार्ज प्लान की कीमतें बढ़ने के बाद कश्मीर में लोग बीएसएनएल में अपना नंबर पोर्ट करा रहे हैं. इसकी जानकारी बीएसएनएल अधिकारी ने दी है.

BSNL Port: प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने जब से अपने रिचार्ज प्लान की दरों में बढ़ोतरी की है, तभी से लोग सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL की तरफ रुख कर रहे हैं. आलम यह है कि Airtel, Jio और Vi यूजर्स तेजी से बीएसएनएल में अपना नंबर पोर्ट करा रहे हैं. एक रिपोर्ट की मानें तो कश्मीर में रोजाना 300 से 400 ग्राहक पोर्ट कर रहे हैं. 

Rising Kashmir की रिपोर्ट के मुताबिक, बीएसएनएल के पब्लिक रिलेशंस ऑफिसर मसूद बाला का कहना है कि कंपनी के अट्रेक्टिव प्लान्स के चलते पिछले दो हफ्तों में रोजाना उन्हें 300 से 400 से ज्यादा पोर्ट की रिक्वेस्ट मिली हैं. पब्लिक की तरफ से पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है जो कि उत्साहवर्धक है.

'5G टावर लगाने की बना रहे योजना'

बीएसएनएल के अधिकारी ने आगे कहा कि मौजूदा समय में जम्मू-कश्मीर में  4G सर्विस लागू है. यहां 500 से ज्यादा 5G मोबाइल टावर लगाने की योजना बनाई जा रही है. कश्मीर में बीएसएनएल की मौजूदगी हर जगह है. मसूद ने ये भी कहा कि हमने प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को काउंटर करते हुए कोई प्लान लॉन्च नहीं किए हैं बल्कि यह प्लान्स तो पहले से ही चले आ रहे हैं. 

Jio, Airtel और Vi ने महंगे किए रिचार्ज

मालूम हो कि जियो, एयरटेल और वीआई ने पिछले महीने अपने प्लान्स के प्राइस में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया था, जोकि इस महीने 3 और 4 जूलाई से लागू हो गया था. जिसके बाद से अब यूजर्स को प्लान रिचार्ज करवाने के लिए ज्यादा पैसे देने पड़ रहे हैं. टेलीकॉम कंपनियों ने बढ़ी हुई कीमतों के पीछे प्रति यूजर औसत राजस्व (ARPU) को बढ़ाना बताया है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्राइस में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी जियो ने की है. कंपनी एक बार में ही प्राइस में सीधे 12 से 25 प्रतिशत तक का इजाफा कर दिया है. वहीं एयरटेल ने दामों में 11 से 21 प्रतिशत तक इजाफा किया है और वीआई ने 10 से 21 फीसदी तक इजाफा कर दिया है. सबसे ज्यादा गुस्सा लोगों का जियो को लेकर सोशल मीडिया पर निकल रहा है. इसी वजह से लोग अब BSNL की तरफ अपना रुख कर रहे है.

यह भी पढ़ें:-

Motorola Edge 50 Neo: मोटोरोला का ये फोन कर देगा सबकी छुट्टी! लॉन्चिंग से पहले लीक हुई डिटेल्स

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Google Firebase पर सरकार का बड़ा एक्शन, सैकड़ों अकाउंट होंगे बंद
Google Firebase पर सरकार का बड़ा एक्शन, सैकड़ों अकाउंट होंगे बंद
OpenAI बिना डेटा देखे AI मिसयूज पर रखेगा नजर, जानें कैसे?
OpenAI बिना डेटा देखे AI मिसयूज पर रखेगा नजर, जानें कैसे?
Gemini Free Student Plan: कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए Google का बड़ा ऑफर, 1 साल के लिए AI प्लान बिल्कुल फ्री
कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए Google का बड़ा ऑफर, 1 साल के लिए AI प्लान बिल्कुल फ्री
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget