एक्सप्लोरर

Reliance AGM 2021: वर्चुअल इवेंट में सस्ते Jio 5G फोन, JioBook लैपटॉप के साथ 5G नेटवर्क से उठ सकता है पर्दा

Reliance AGM 2021 का आयोजन कोरोना काल के चलते वर्चुअली होगी. ये इवेंट दोपहर 2 बजे से शुरू किया जाएगा. इस इवेंट की स्ट्रीमिंग यूट्यूब पर की जाएगी, जहां से आप इसे लाइव देख सकते हैं.

देश में 5G स्मार्टफोन्स के बढ़ते मुकाबले के बीच आज रिलयासंस मोस्ट अवेटेड Jio 5G फोन को लॉन्च कर सकती है. दरअसल आज Reliance AGM 2021 का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें कंपनी 5G रोलआउट प्लान की घोषणा भी कर सकती है. खबरों के मुताबिक तो यह भी है कि कंपनी इस एनुअल जनरल मीटिंग में अपना किफायती लैपटॉप भी पेश कर सकती है, जिसका नाम JioBook होगा.

वर्चुअल होगा इवेंट
AGM रिलायंस इंडस्ट्री की 44वीं एनुअल जनरल मीटिंग आज दोपहर 2 को आयोजित की जाएगी, जिसकी जानकारी खुद कंपनी ने दी है. कंपनी ने अपनी सार्वजनिक घोषणा में यह भी जानकारी दी कि AGM का लाइवस्ट्रीम रिलायंस के सभी शेयरहोल्डर्स के लिए JioMeet के जरिए किया जाएगा. इसके अलावा, यह इवेंट समान्य लोगों के लिए भी यूट्यूब पर वर्चुअली स्ट्रीम किया जा सकता है. AGM के दौरान होने वाली घोषणाओं में Jio 5G फोन के शामिल होने की उम्मीद है. इस स्मार्टफोन पर लम्बे वक्त से काम चल रहा है. असल में इस फोन को दिसंबर तक लॉन्च हो जाना था. 

ऑपरेटिंग सिस्टम बनाने का है प्लान
बता दें रिलायंस इंडस्ट्री की कंपनी Jio को पिछले साल जुलाई महीने में 33,737 करोड़ का निवेश Google से प्राप्त हुआ था. इस डील में 4G और 5G फोन के लिए एंड्रॉयड बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम बनाने का प्लान शामिल है. यह ऑपरेटिंग सिस्टम JioOS कहलाया जा सकता है. जियो 5जी फोन के स्पेसिफिकेशन का खुलासा फिलहाल नहीं हुआ है. हालांकि, माना जा रहा है कि इसमें ज्यादातर एंट्री-लेवल हार्डवेयर हो सकते हैं.

5G नेटवर्क का हो सकता है ऐलान
Jio 5G फोन के अलावा रिलायंस एजीएम के दौरान इस महीने Jio 5G नेटवर्क के रोलआउट से जुड़ी बड़ी घोषणा भी की जा सकती है. रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने दिसंबर में खुलासा किया था कि जियो 5G सर्विस की शुरुआत भारत में साल 2021 के सेंकेड हाफ से हो जाएगी. टेलीकॉम कंपनी नेक्स्ट जनरेशन नेटवर्क के पब्लिक रोलआउट से पहले क्वालकॉम कंपनी के साथ मिलकर टेस्टिंग पर काम कर रही है.

JioBook भी हो सकती लॉन्च
AGM के दौरान कंपनी अपने लो-कॉस्ट लैपटॉप से जुड़ी जानकारी भी साझा कर सकती है, जिसका नाम JioBook हो सकता है. इसको लेकर दावा किया गया है कि यह 4G LTE कनेक्टिविटी के साथ आएगा और Android आधारित JioOS पर काम करेगा.

Microsoft Windows 11 की भी होगी लॉन्चिंग
माइक्रोसॉफ्ट ने साल 2015 में Windows 10 लॉन्च को लॉन्च किया था, वहीं अब 6 साल बाद कंपनी नेक्स्ट जनेरेशन विंडो को लॉन्च कर रही है. इसमें यूजर्स को कई लेटेस्ट फीचर्स मिल सकते हैं. माइक्रोसॉफ्ट पर्सनल कंप्यूटर यूजर्स के लिए Windows 11 लॉन्च करने जा रहा है, कंपनी आज एक इवेंट में इसे लॉन्च करेगी. इस इवेंट में माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ और चेयरमैन सत्य नडेला के अलावा चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर पैनोस पनाय शामिल हो सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI Cyber Attacks : अब मशीन की रफ्तार से होंगे साइबर हमले? AI ने बढ़ाई डेटा सुरक्षा की चुनौती
अब मशीन की रफ्तार से होंगे साइबर हमले? AI ने बढ़ाई डेटा सुरक्षा की चुनौती
Temple wearable Pre-Orders: Temple wearable की प्री-बुकिंग शुरू, जानें पहले किसे मिलेगा मौका?
Temple wearable की प्री-बुकिंग शुरू, जानें पहले किसे मिलेगा मौका?
अमेरिका के 13 राज्यों में पावर ग्रिड इमरजेंसी, जानें क्या है संकट और इसका असर
अमेरिका के 13 राज्यों में पावर ग्रिड इमरजेंसी, जानें क्या है संकट और इसका असर
OnePlus Ace 7 Launch : 16GB RAM और 200MP कैमरा, OnePlus Ace 7 सीरीज लॉन्च
16GB RAM और 200MP कैमरा, OnePlus Ace 7 सीरीज लॉन्च

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget