एक्सप्लोरर

कहीं हैकर्स की नज़र आपके पासवर्ड पर तो नहीं है? इस ट्रिक से आसानी से पता लगाएं

साइबर क्राइम के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए आपको ये जानना जरूरी है कि आपका अकाउंट सेफ है या नहीं. कहीं आपका पासवर्ड हैकर्स के निशाने पर नहीं है. जानिए आसान तरीका.

आजकल साइबर क्राइम तेजी से बढ़ रहा है. साइबर क्रिमिनल नए नए तरीकों से लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं. ये क्रिमिनल्स आपके बैंक अकाउंट्स को हैक कर उन्हें अपना निशाना बनाते हैं. हैकर्स सिर्फ आपके बैंक अकाउंट्स ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया अकाउंट और ईमेल को भी निशाना बना रहे हैं. ऐसे में आपको साइबर अटैक से बचने के लिए अपने पासवर्ड को समय-समय पर बदल लेना चाहिए. पासवर्ड बनाते वक्त मजबूत पासवर्ड ही चुनें, जससे हैकर्स आसानी से आपको निशाना न बना सकें. अगर फिर भी आपके ज़हन में ये सवाल आ रहा है कि कहीं आपका पासवर्ड हैक तो नहीं हो चुका. कहीं हैकर्स आपके अकाउंट पर नज़र तो नहीं रख रहे? आजकल इसका पता लगाना भी काफी आसान हो गया है.

आपको बता दें गूगल ने कुछ समय पहले एक टूल जारी किया था. जिससे पासवर्ड के लीक होने, कमजोर होने या फिर एक पासवर्ड कई अकाउंट में इस्तेमाल करने के बारे में पता लगाया जा सकता है. आप passwords.google.com पर जा कर अपना अकाउंट लॉग इन कर इसका पता लगा सकते हैं. यहां पासवर्ड चेकअप का एक ऑप्शन होगा. जिस पर क्लिक करते ही गूगल आपको जानकारी देगा. गूगल सेव्ड पासवर्ड के बेस पर जानकारी देगा कि आपके कितने पसावर्ड कॉम्प्रोमाइज्ड हैं यानी जो डेटा लीक में लीक हो चुके हैं. इसके साथ ही आपके कितने पासवर्ड दोबारा इस्तेमाल किए गए हैं और कितने पासवर्ड्स कमजोर हैं. कॉम्प्रोमाइज्ड पासवर्ड पर क्लिक करके आपके अलग अलग वेबसाइट पर लॉग इन किए गए पासवर्ड नज़र आएंगे. यहां ये पता चलेगा कि कभी न कभी डेटा लीक के दौरान लीक हो चुके हैं और हो सकता है कि भविष्य में आप इस वजह से संकट में फंस जाएं. गूगल इस टूल में चेंज पासवर्ड का भी ऑप्शन देता है. यहां क्लिक करते ही आप उस वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे जिसका पासवर्ड लीक हुआ है अब यहां आप अपना पासवर्ड बदल सकते हैं.

गूगल के अलावा haveibeenpwned.com भी ऐसी वेबसाइट है जहां आप अपने पासवर्ड के हैक होने के बारे में पता कर सकते हैं. इसके लिए आपको यहां अपनी ईमेल डालनी होगी. ईमेल आईडी एंटर करते ही आपको पता लग जाएगा कि कब-कब और किस वेबसाइट से आपकी ईमेल आईडी हैक हुई है. आप ये भी पता कर सकते हैं कि किस वजह से आपकी आईडी लीक हुई है. यहां आप अपना पासवर्ड बदल सकते हैं. या टू स्टेप वेरिफिकेशन के बाद कोई स्ट्रॉंग पासवर्ड डाल सकते हैं.

चुनें स्ट्रॉग पासवर्ड पासवर्ड बनाते वक्त ध्यान रखें कि आपका पासवर्ड स्ट्रॉंग हो. हाल ही में खराब पासवर्ड की टॉप-10 लिस्ट में ऐसे कमजोर पासवर्ड बताए गए जिन्हें कोई भी बड़ी आसानी से पता लगा सकता है. कमजोर पासवर्ड से हैकर्स बड़ी आसानी के आपके अकाउंट को निशाना बना सकते हैं. इसलिए पासवर्ड चुनते वक्त इस बात का खास ख्याल रखें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा
'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा
Embed widget