एक्सप्लोरर

Nano Banana के पीछे पड़ गए सब, लेकिन क्या 3D या रेट्रो स्टाइल फोटो बनाना सेफ है? यहां जानें जवाब

Google Gemini Photo Trend: आजकल सोशल मीडिया पर हर कोई गूगल जेमिनी के नैनो बनाना टूल से बनी इमेजेज शेयर कर रहा है. लेकिन क्या ऐसा करना सुरक्षित है? जानकारों ने इसके पीछे कई सुरक्षा चिंताएं बताई हैं.

Google Gemini Photo Trend: इन दिनों सोशल मीडिया पर Nano Banana टूल से बनी तस्वीरों की धूम मची हुई है. जिसे देखो, वह अपनी 3D figurine या रेट्रो-स्टाइल पोर्ट्रेट शेयर कर रहा है. कई लोगों के लिए ऐसा करना मजेदार हो सकता है, लेकिन क्या यह सुरक्षित है? जानकारों का कहना है कि इस तरह अपनी फोटोज को नया लुक देना भले ही चुटकियों का खेल लग सकता है, लेकिन यह पूरी तरह सुरक्षित नहीं है. आइए जानते हैं कि इस ट्रेंड को लेकर किस तरह की सुरक्षा चिंताएं जताई जा रही हैं.

क्या वाटर मार्किंग पर किया जा सकता है भरोसा?

गूगल का कहना है कि Nano Banana से जनरेट या एडिट की गई हर इमेज पर एक मेटाडाटा टैग के साथ एक अदृश्य वाटर मार्क होता है. इससे यह पता चल जाता है कि कोई इमेज AI-जनरेटेड है. गूगल का कहना है कि इससे ट्रांसपेरेंसी बनी रहती है और लोगों का भरोसा बनता है. हालांकि, एक्सपर्ट्स इससे पूरी तरह सहमत नहीं हैं. उनका कहना है कि वाटर मार्क का पता लगाने वाले टूल्स बड़े स्तर पर इस्तेमाल नहीं होते. दूसरा ये वाटर मार्क हटाए या एडिट भी किए जा सकते हैं. उनका कहना है कि यह एक फुलप्रूफ तरीका नहीं है. 

प्राइवेसी को लेकर चिंता

इस ट्रेंड के पीछे प्राइवेसी को लेकर भी चिंता जताई जा रही है. लोग धड़ाधड़ अपनी पर्सनल फोटो इस AI सिस्टम पर अपलोड कर रहे हैं. ऐसे में यह चिंता बढ़ गई है कि AI सिस्टम में अपलोड हो चुकी इन तस्वीरों का क्या होता है. हाल ही में IPS अधिकारी वीसी सज्जनार ने इसे लेकर यूजर्स को आगाह किया है. उन्होंने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा कि इंटरनेट पर चल रहे ट्रेंडिंग टॉपिक्स को लेकर सावधान रहें. अगर आप अपनी इंफोर्मेशन ऑनलाइन शेयर करते हैं तो स्कैम हो सकते हैं. एक ही क्लिक में आपका पैसा अपराधियों के हाथ में पहुंच सकता है. अपनी फोटो या पर्सनल डिटेल कभी भी फर्जी वेबसाइट या अनअथॉराइज ऐप्स पर शेयर न करें.

ये भी पढ़ें-

ये टिप्स अपनाएंगे तो चकाचक रहेंगी चार्जर समेत फोन की दूसरी एक्सेसरीज, पुरानी होकर भी लगेंगी नई जैसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
Meta में AI पोस्ट कब हटाता है और कब पड़ती है इंसान की जरूरत? हो गया खुलासा
Meta में AI पोस्ट कब हटाता है और कब पड़ती है इंसान की जरूरत? हो गया खुलासा
फोन में खुद-ब-खुद क्यों अपडेट होने लगते हैं Apps, इसे बंद करना सही या गलत?
फोन में खुद-ब-खुद क्यों अपडेट होने लगते हैं Apps, इसे बंद करना सही या गलत?
Google की चेतावनी! WhatsApp और Microsoft यूजर्स पर हैकर्स की नजर
Google की चेतावनी! WhatsApp और Microsoft यूजर्स पर हैकर्स की नजर

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget