एक्सप्लोरर

भारत में जल्द लॉन्च होगा iQOO Z9 5G, बेहतरीन कैमरा और प्रोसेसर का चला पता

iQOO Z9 5G Launch Confirmed: आइकू के इस नए फोन को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा. इस फोन का डिजाइन, कैमरा और प्रोसेसर की जानकारी सामने आई है.

iQOO: आइकू जल्द ही भारत में एक नया समार्टफोन लॉन्च करने जा रही है. इस स्मार्टफोन का नाम iQOO Z9 5G होगा. इस फोन का माइक्रोसाइट लाइव किया गया है, जिसके जरिए इस फोन का भारत में लॉन्च होना तो कंफर्म हो ही गया है, साथ ही फोन के प्रोसेसर और कैमरा की जानकारी भी सामने आई है. आइए हम आपको इस फोन के बारे में बताते हैं.

iQOO ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन iQOO Z9 5G के चिपसेट की जानकारी कंफर्म कर दी है. कंपनी के मुताबिक इस फोन में प्रोसेसर के लिए MediaTek Dimensity 7200 चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा. कंपनी का दावा है कि इस फोन में AnTuTu V10 बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर 7,34,000 पॉइंट्स हासिल किए हैं.

मीडियाटेक चिपसेट के साथ आएगा फोन

इसके अलावा आईकू के इस अपकमिंग स्मार्टफोन को गीकबेंट डेटाबेस पर भी स्पॉट किया गया था, और वहां भी इस फोन में MediaTek Dimensity 7200 चिपसेट की डिटेल मेंशन की गई थी. इसके अलावा गीकबेंच लिस्टिंग के मुताबिक इस बात की पुष्टि भी हो गई कि फोन में 8GB RAM दिया जाएगा और यह Android 14 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करेगा. 

मस्त कैमरा सेंसर का होगा इस्तेमाल

iQOO Z9 5G के कैमरा फीचर के बारे में भी कुछ जानकारी सामने आई है. आइकू के इस स्मार्टफोन के प्राइमरी कैमरा में Sony IMX882 sensor का इस्तेमाल किया जाएगा. कंपनी का दावा है कि इस फोन की प्राइस रेंज में Sony IMX882 sensor के साथ आने वाला यह पहला स्मार्टफोन होगा. फोन का कैमरा सेंसर OIS सपोर्ट के साथ आ सकता है. इसके अलावा फोन के टीज़र में देखा जा सकता है कि फोन के पिछले हिस्से में डुअल कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जो एक एलईडी फ्लैश के साथ आएगा. हालांकि, ऐसा लग रहा है कि फोन का कैमरा सेटअप अच्छा होगा.

iQOO Z9 5G बिक्री के लिए अमेज़न पर उपलब्ध कराया जाएगा. इस फोन का टीज़र देखकर पता चलता है कि फोन ग्रीन शेड में टेक्स्चर्ड पैटर्न के साथ आएगा. अब देखना होगा कि कंपनी इस फोन को कब लॉन्च करती है और इसकी कीमत कितनी होती है.

यह भी पढ़ें: Oppo और OnePlus के डिवाइस में आएंगे 100 से ज्यादा AI Features, यहां देखें स्मार्टफोन की लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Infinix GT 50 Pro लॉन्च, कीमत-स्पेसिफिकेशन समेत जानें किसके लिए है यह फोन?
Infinix GT 50 Pro लॉन्च, कीमत-स्पेसिफिकेशन समेत जानें किसके लिए है यह फोन?
Apple ने लॉन्च किया iPad mini 2026, OLED डिस्प्ले से AI तक बड़े बदलाव
Apple ने लॉन्च किया iPad mini 2026, OLED डिस्प्ले से AI तक बड़े बदलाव
फोटो डिलीट करते ही क्लाउड से भी गायब, बैकअप में कहां हुई गलती?
फोटो डिलीट करते ही क्लाउड से भी गायब, बैकअप में कहां हुई गलती?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Embed widget