एक्सप्लोरर

12 दिसंबर को IQOO 12 मचाएगा धमाल, पॉवरफुल प्रोसेसर के साथ कैमरा भी होगा शानदार, इतनी हो सकती है कीमत

IQOO 12: आईक्यू भारत में अगले महीने IQOO 12 स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी. इसे आप अमेजन के माध्यम से आर्डर कर पाएंगे. जानिए किस कीमत पर ये फोन लॉन्च होगा.

IQOO 12 Launch: चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी आईक्यू भारत में 12 दिसंबर को  IQOO 12 स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी. ये भारत का पहला फोन है जो क्वालकॉम के लेटेस्ट चिपसेट के साथ बाजार में एंट्री करेगा. इस फोन में आपको स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर मिलेगा. इस स्मार्टफोन को कंपनी चीन में पहले ही लॉन्च कर चुकी है. चीन में लॉन्च होने के बाद स्मार्टफोन के स्पेक्स सामने आ चुके हैं. जानिए फोन में आपको क्या कुछ फीचर्स मिलेंगे और कितनी हो सकती है कीमत.

भारत में इतनी हो सकती है कीमत 

आईक्यू के नए स्मार्टफोन की कीमत भारत में 65 से 70,000 रुपये के बीच हो सकती है. कंपनी ने  iQOO 11 को भारत में 59,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था. चीन के प्राइस को देखें तो यहां कंपनी ने IQOO 12 को 3 कॉन्फ़िगरेशन में लॉन्च किया है. IQOO 12 के 12GB RAM + 256GB मॉडल की कीमत 3,999 युआन (लगभग 45,000 रुपये) 16GB RAM + 512GB की कीमत 4,299 युआन (लगभग 50,000 रुपये) और 16GB RAM + 1TB की कीमत 4,699 युआन (लगभग 53,000 रुपये) है.

स्पेसिफिकेशन 

IQOO 12 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें कर्व्ड एजस और मेटल फ्रेम कंपनी देगी. स्मार्टफोन में 5000 एमएएच की बड़ी बैटरी और 120 वॉट की फास्ट चार्जिंग मिलेगी.  iQOO 12 में 6.78 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले 144Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आएगी जो आपको गेमिंग के दौरान कमाल की परफॉरमेंस ऑफर करेगी. इसके अलावा, इसमें कंपनी क्वालकॉम की लेटेस्ट चिप, स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SOC का सपोर्ट देगी जो स्मार्टफोन को और पॉवरफुल बनाएगी. ये स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 के साथ लॉन्च होगा और इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा. फोन में 50MP का मेन कैमरा, 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 64MP का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा जो 3X ऑप्टिकल जूम और 100X के डिजटल ज़ूम को सपोर्ट करेगा. फोन में आपको एक इंडिपेंडेंट गेमिंग चिप भी मिलेगी.  

4 दिसंबर को लॉन्च होगा ये फोन 

आईक्यू से पहले चीनी कंपनी वनप्लस भी अपना Oneplus 12 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी. 4 दिसंबर को कंपनी इसे लॉन्च करेगी जिसमें आपको नया चिपसेट और 5400 एमएएच की बैटरी मिल सकती है. साथ ही टेलीफोटो लेंस को भी कंपनी वनप्लस 11 की तुलना में 48MP से 64MP कर सकती हैं. ध्यान दें, ये जानकारी लीक्स आधारित है. सटीक जानकारी के लिए अभी आपको इंतजार करना होगा.

यह भी पढ़ें:

Gmail में हैवी फाइल्स को कैसे ढूंढे? स्टोरेज फुल होने पर ऐसे फ्री में बन जाएगी जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
iPhone Duo की प्री-बुकिंग आज से शुरू! 3 लाख का फोन आखिर कितना खास?
iPhone Duo की प्री-बुकिंग आज से शुरू! 3 लाख का फोन आखिर कितना खास?
एक्सटेंशन बोर्ड पर कितने गैजेट चलाना सुरक्षित? समझें लोड का गणित
एक्सटेंशन बोर्ड पर कितने गैजेट चलाना सुरक्षित? समझें लोड का गणित
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
Lehra Do Tiranga March Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण

Embed widget