एक्सप्लोरर

IPL के दीवानों को बड़ा झटका! अब मोबाइल पर फ्री नहीं देख पाएंगे मैच, देने पड़ेंगे कम से कम इतने पैसे

IPL के शौकीन लोगों को बड़ा झटका लगा है. अब वो अपने मोबाइल पर फ्री में मैच नहीं देख पाएंगे. जियोहॉटस्टार लॉन्च होने के बाद अब उन्हें मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन प्लान लेना पड़ेगा.

Indian Premier League (IPL) के दीवानों को बड़ा झटका लगा है. अब वो अपने मोबाइल पर IPL के मैच मुफ्त में नहीं देख पाएंगे. मार्च में शुरू होने वाले नए सीजन के मैच देखने के लिए उन्हें पैसे चुकाने पड़ेंगे. दरअसल, जियो सिनेमा अब शुक्रवार को लॉन्च हुए नए स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार का हिस्सा बन गया है. ऐसे में यूजर्स को नए प्लेटफॉर्म पर सब्सक्रिप्शन प्लान लेना पड़ेगा. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.

हाइब्रिड सब्सक्रिप्शन मॉडल ला रही कंपनी

दरअसल, जियो स्टार ने जियो सिनेमा और डिज्नी प्लस हॉटस्टार को मर्ज कर एक नया स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार लॉन्च किया है. यह कंपनी हाइब्रिड सब्सक्रिप्शन मॉडल लेकर आएगी. इसका मतलब है कि यूजर्स को कुछ देर के लिए फ्री स्ट्रीमिंग मिलेगी, लेकिन पूरा कंटेट देखने के लिए उन्हें सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा. इसका मतलब है कि यूजर्स कुछ ही मिनटों के लिए फ्री मैच देख पाएंगे. अगर उन्हें पूरा मैच देखना है तो सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा. कंपनी का सबसे सस्ता सब्सक्रिप्शन प्लान 149 रुपये का है. यानी यूजर्स को अपने मोबाइल पर IPL का मजा लेने के लिए कम से कम 149 रुपये चुकाने होंगे. 

जियो सिनेमा पर नहीं थी सब्सक्रिप्शन की जरूरत

जियो सिनेमा ने 2023 में 5 सालों के लिए IPL के स्ट्रीमिंग राइट्स खरीदे थे. इसके चलते पिछले दो सीजन के मैच यूजर्स के लिए फ्री में स्ट्रीम हुए थे. अब नए प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को एक ही जगह ICC इवेंट, IPL, WPL और डोमेस्टिक क्रिकेट देखने को मिलेगा. इसके साथ ही यह प्लेटफॉर्म इंडियन सुपर लीग, प्रो कबड्डी के साथ-साथ प्रीमियम लीग और विंबलडन आदि को भी स्ट्रीम करेगा. यानी यूजर्स एक ही जगह कई बड़ी लीग को देखने को मजा ले पाएंगे.

ये हैं नए प्लेटफॉर्म के प्लान

JioHotstar का सबसे सस्ता मोबाइल प्लान है. इसे 720P के रेजॉल्यूशन में एक डिवाइस पर ही स्ट्रीम किया जा सकेगा. इसका तीन महीने का सब्सक्रिप्शन 149 रुपये और एक साल का सब्सक्रिप्शन 499 रुपये में मिलेगा. दूसरा सुपर प्लान है. इसे एक साथ दो डिवाइस पर इसे एक्सेस किया जा सकेगा. यह तीन महीने के लिए 299 रुपये और एक साल के लिए 899 रुपये में मिलेगा. तीसरा और सबसे महंगा प्लान प्रीमियम एड फ्री प्लान है. इसे एक साथ 4 डिवाइस पर एक्सेस किया जाएगा. इसके लिए तीन महीने का प्लान 499 रुपये और सालभर का प्लान 1,499 रुपये में मिलेगा.

ये भी पढ़ें-

पुराना Smartphone हो गया है Slow? टेंशन न लें, इन टिप्स से बन जाएगा सुपरफास्ट!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Infinix GT 50 Pro लॉन्च, कीमत-स्पेसिफिकेशन समेत जानें किसके लिए है यह फोन?
Infinix GT 50 Pro लॉन्च, कीमत-स्पेसिफिकेशन समेत जानें किसके लिए है यह फोन?
Apple ने लॉन्च किया iPad mini 2026, OLED डिस्प्ले से AI तक बड़े बदलाव
Apple ने लॉन्च किया iPad mini 2026, OLED डिस्प्ले से AI तक बड़े बदलाव
फोटो डिलीट करते ही क्लाउड से भी गायब, बैकअप में कहां हुई गलती?
फोटो डिलीट करते ही क्लाउड से भी गायब, बैकअप में कहां हुई गलती?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget