एक्सप्लोरर

क्या अगले महीने से महंगे हो जाएंगे iPhone? Donald Trump का यह फैसला बन सकता है वजह, जानें डिटेल

अगले महीने से आईफोन और मैकबुक आदि प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ सकते हैं. दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति ने 2 अप्रैल से रेसिप्रोकल टैक्स लगाने का ऐलान किया है. इससे इन प्रोडक्ट की कीमत बढ़ सकती है.

अगले महीने से iPhone और MacBooks समेत इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्क महंगे हो सकते हैं. दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने रेसिप्रोकल टैक्स लगाने का ऐलान किया है. यह फैसला 2 अप्रैल से लागू होने जा रहा है. इसका मतलब है कि अमेरिका में भारत से जाने वाली चीजों पर उतना ही टैक्स लगेगा, जितना अमेरिका से भारत आने वाली चीजों पर लगता है. ऐसे में भारत से आईफोन बनाकर अमेरिका समेत ग्लोबल मार्केट में बेचने वाली ऐपल को भारी झटका लग सकता है. 

डोनाल्ड ट्रंप ने अपनाया सख्त रवैया

अपने एक बयान में ट्रंप ने अमेरिका से भारत आने वाले ऑटोमैटिव पार्ट्स पर लगने वाले "100 प्रतिशत से अधिक टैक्स" का जिक्र करते हुए कहा था कि अब अमेरिका भी उतना ही टैक्स लगाने जा रहा है. उन्होंने अपने बयान में इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स का जिक्र नहीं किया, लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस फैसले का कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स समेत कई प्रोडक्ट्स पर असर पड़ सकता है. 

ऐपल पर पड़ सकता है बड़ा असर

Apple पिछले काफी समय से भारत में अपनी मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ा रही है. कंपनी 2017 से भारत में आईफोन का निर्माण कर रही है, लेकिन शुरुआत में यहां लोकल मार्केट के लिए बेस वेरिएंट बनाया जाता था. अब कंपनी भारत में अपने फ्लैगशिप डिवाइस आईफोन 16 प्रो और प्रो मैक्स को भी मैन्युफैक्चर कर रही है. कंपनी अपने लेटेस्ट iPhone 16e को भी भारत में असेंबल कर रही है और यहीं से इसका निर्यात किया जाएगा. एक अनुमान है कि कंपनी ने इस वित्तीय वर्ष में 8-9 बिलियन डॉलर का शिपमेंट किया है. भारत में बने सामान पर अमेरिका में अभी कोई ड्यूटी नहीं लगती है. इसलिए कंपनी के लिए यह सस्ता पड़ता है. ऐपल के अलावा सैमसंग और मोटोरोला जैसी कंपनियां भी अमेरिकी मार्केट के लिए अपने प्रोडक्ट्स भारत में बनाती है.

इसलिए पड़ेगा असर

अगर 2 अप्रैल से राष्ट्रपति ट्रंप का फैसला लागू होता है तो कंपनियों को भारत में बने सामान को अमेरिका में ले जाने के लिए अधिक टैक्स चुकाना पड़ेगा. इससे उनकी लागत बढ़ जाएगी और इसे पूरा करने के लिए कंपनी अपने प्रोडक्ट्स की कीमत बढ़ा सकती है. इससे भारत के साथ-साथ दूसरे देशों में भी ऐपल के आईफोन और मैकबुक जैसे प्रोडक्ट्स महंगे हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

अब बनाएं खुद का AI Chatbot, WhatsApp में जल्द आने वाला है यह गजब का फीचर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोलर वॉटर गीजर लगवाने में कितना खर्चा, कैसे करता है काम?
सोलर वॉटर गीजर लगवाने में कितना खर्चा, कैसे करता है काम?
चार्जिंग की टेंशन खत्म,10000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi K100, देखें फीचर्स
चार्जिंग की टेंशन खत्म,10000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi K100, देखें फीचर्स
Free Fire India में मिलेंगे पैरेंटल कंट्रोल, 28 अक्टूबर से गेमिंग का नया दौर
Free Fire India में मिलेंगे पैरेंटल कंट्रोल, 28 अक्टूबर से गेमिंग का नया दौर
टचस्क्रीन MacBook Pro से M6 चिप तक, Apple इवेंट में हो सकते हैं ये ऐलान
टचस्क्रीन MacBook Pro से M6 चिप तक, Apple इवेंट में हो सकते हैं ये ऐलान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget