एक्सप्लोरर

गलती से पानी में गिर जाए iPhone तो Siri चुटकियों में बाहर निकाल सकती है सारा पानी, कैसे?

अगर आपका iPhone कभी गलती से पानी में गिर जाए तो आप Siri की मदद से फोन के अंदर घुसा पानी बाहर निकाल सकते हैं. जानिए कैसे?

iPhone Water Eject Feature: एंड्रॉयड स्मार्टफोन में ग्राहकों को गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट मिलता है तो वहीं एपल अपने iPhone में सीरी वॉइस असिस्टेंट फीचर देता है. इसकी मदद से लोग बिना फोन को छुए कॉल, एसएमएस, वीडियो कॉल आदि कई काम कर पाते हैं. आज हम आपको आईफोन में मिलने वाले सीरी के बारे में एक खास चीज बताने वाले हैं. दरअसल, आप सीरी का इस्तेमाल करते हुए अपने आईफोन में घुसे पाने को बाहर निकाल सकते हैं. कई बार गलती से फोन पानी में गिर जाता है. वैसे तो आईफोन वाटर रेजिस्टेंस के साथ आते हैं लेकिन अगर आप फोन के अंदर घुसे पानी को बाहर निकालना चाहते हैं तो ये काम आप सीरी के जरिए कर सकते हैं. बेहद कम लोगों को इस बारे में पता होगा . 

कौन से मॉडल पानी को निकाल सकते हैं बाहर?

आईफोन से पानी को बाहर निकालने के लिए वाटर इजैक्ट फीचर (Water Eject Feature ) का इस्तेमाल किया जाता है जो IOS 12 और इसके बाद नए सभी ऑपरेटिंग सिस्टम में आता है. यानी नए आईफोन जितने भी हैं उसमें ये फीचर आता है और इसकी मदद से आप फोन में घुसे पाने को बाहर निकाल सकते हैं.


गलती से पानी में गिर जाए iPhone तो Siri चुटकियों में बाहर निकाल सकती है सारा पानी, कैसे?

क्या है वाटर इजैक्ट फीचर?

दरअसल, एपल ने वाटर इजैक्ट फीचर इसलिए बनाया है ताकि जब फोन में पानी घुस जाए तो इसकी मदद से यूजर तुरंत पानी को बाहर निकाल पाए और स्पीकर आदि चीजों को नुकसान न हो. यदि पानी फोन के अंदर जमा रहता है तो ये कई परेशानी डिवाइस को पहुंचा सकता है. अब आप सोच रहे होंगे कि ये काम कैसे करता है तो अब इस बारे में जानिए. जब आप वाटर इजैक्ट फीचर को ऑन करते हैं तो Siri ऑटोमेटेकली एक स्पेसिफिक टोन शुरू कर देता है जो पानी को पुरे डिवाइस और स्पीकर से बाहर निकालने में मदद करता है.

जब टोन बजती है तो फोन में वाइब्रेशन पैदा होता है और इसकी मदद से अंदर घुसा हुआ पानी बाहर निकलने लगता है. वाटर इजैक्ट फीचर आईफोन के उन मॉडल में है जो स्टीरियो स्पीकर और वाटर रजिस्टेंस डिजाइन के साथ आते हैं. सरल भाषा में आप समझ लीजिए कि iPhone 7 के बाद के सभी लेटेस्ट मॉडल में ये फीचर आपको मिलेगा. इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको एक शॉर्टकट डाउनलोड करना होगा और इसे शॉर्टकट ऐप में जोड़ना होगा. इसे डाउनलोड करने के लिए आप शॉर्टकट गैलरी में जाएं और वहां से फीचर को डाउनलोड कर लें.

ध्यान दें, नए आईफोन में ये फीचर पहले से मिलता है. अगर आपके आईफोन में नहीं है तो आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं. ये भी जान लीजिए कि वाटर इजैक्ट फीचर कोई फुलप्रूफ मेथड नहीं है. यदि आपका फोन गहरे पानी में चले जाता है और इसकी कंडीशन देखकर आपको लगता है कि डैमेज ज्यादा है तो फौरन किसी अच्छे प्रोफेशनल को इसे दिखाएं ताकि डिवाइस को ज्यादा नुकसान न हो. 

यह भी पढ़ें: WhatsApp में आए ये 21 नए Emoji, चैट को बनाना है और भी इंट्रेस्टिंग तो ये जरूर देख लें...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kill Switch Technology: अब चोरी हुए फोन हो जाएंगे पूरी तरह बेकार, यूके में लॉन्च हुआ नया 'किल स्विच' सिस्टम
अब चोरी हुए फोन हो जाएंगे पूरी तरह बेकार, यूके में लॉन्च हुआ नया 'किल स्विच' सिस्टम
Bluetooth Battery Usage: हर टाइम फोन में Bluetooth ऑन रखने से कितनी बैटरी खत्म होती है, जान लीजिए जवाब?
हर टाइम फोन में Bluetooth ऑन रखने से कितनी बैटरी खत्म होती है, जान लीजिए जवाब?
Wired या Wireless Security Camera? कौन है ज्यादा सुरक्षित और किसे खरीदने में है आपका फायदा
Wired या Wireless Security Camera? कौन है ज्यादा सुरक्षित और किसे खरीदने में है आपका फायदा
Android यूजर्स ध्यान दें! यह सीक्रेट प्राइवेसी सेटिंग अभी तक नहीं की ऑन तो खतरे में है डेटा
Android यूजर्स ध्यान दें! यह सीक्रेट प्राइवेसी सेटिंग अभी तक नहीं की ऑन तो खतरे में है डेटा

वीडियोज

Sansani | Crime News:कौन है रजनी की जिंदगी के खूंखार विलेन? | Parking Controversy
Bollywood News: यश की नई फिल्म 'टॉक्सिक' का धमाका, फादर्स डे पर हुआ आधिकारिक ऐलान (21.06.26)
BMW iX1 Range Test | The best entry level luxury ev? | Auto Live #bmw #bmwix1 #ev
Sansani | Bharat Tiwari Encounter Case | Bhojpur: एनकाउंटर या Murder?
Tej Pratap Yadav murder conspiracy Abp Report: तेज प्रताप यादव की हत्या की साजिश?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी के बाद अब ट्रंप के निशाने पर इस देश के PM, कर दी चौंकाने वाली भविष्यवाणी, बोले - 'वो बुरी तरह...'
अब ट्रंप के निशाने पर इस देश के पीएम, कर दी चौंकाने वाली भविष्यवाणी, बोले - 'वो बुरी तरह...'
बेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी नीतीश कुमार समेत 2 गिरफ्तार
बेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी नीतीश कुमार समेत 2 गिरफ्तार
वर्ल्ड रिकॉर्ड! ऐसा करने वाली पहली क्रिकेटर बनीं हरमनप्रीत कौर, कोई पुरुष क्रिकेटर भी नहीं छू पाया ये आंकड़ा
वर्ल्ड रिकॉर्ड! ऐसा करने वाली पहली क्रिकेटर बनीं हरमनप्रीत कौर, कोई पुरुष क्रिकेटर भी नहीं छू पाया ये आंकड़ा
Sunday Box Office: 'कॉकटेल 2' के आगे सब पड़े फीके, 'पेद्दी' से ज्यादा कमाई कर रही सामंथा की फिल्म, जानें संडे कलेक्शन
'कॉकटेल 2' के आगे सब पड़े फीके, 'पेद्दी' से ज्यादा कमाई कर रही सामंथा की फिल्म, जानें संडे कलेक्शन
'मेरी जिंदगी में दो अहम 'भारतीय-पाकिस्तानी' लोग हैं...', आसिम मुनीर का जिक्र कर क्या बोले जेडी वेंस
'मेरी जिंदगी में दो अहम 'भारतीय-पाकिस्तानी' लोग हैं...', आसिम मुनीर का जिक्र कर क्या बोले जेडी वेंस
CM योगी के इस काम की शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने की तारीफ, कहा- यह निर्णय सराहनीय
CM योगी के इस काम की शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने की तारीफ, कहा- यह निर्णय सराहनीय
फिटनेस बनी काल! जिम करते हुए SOG अधिकारी को अचानक आ गई मौत- वीडियो देख कांप उठे यूजर्स
फिटनेस बनी काल! जिम करते हुए SOG अधिकारी को अचानक आ गई मौत- वीडियो देख कांप उठे यूजर्स
Pearl Millet farming: बाजरे की खेती के लिए कितनी होती चाहिए बीज की मात्रा, क्या है 1 हेक्टेयर का हिसाब-किताब?
बाजरे की खेती के लिए कितनी होती चाहिए बीज की मात्रा, क्या है 1 हेक्टेयर का हिसाब-किताब?
Embed widget