एक्सप्लोरर

iPhone 18 Pro Max में आई बड़ी खराबी, Apple ने भी मानी बात

एपल के सबसे महंगे फ्लैगशिप फोन iPhone 18 Pro Max में एक खतरनाक नेटवर्क बग सामने आया है. इस बड़ी तकनीकी चूक के बाद कंपनी ने आखिरकार अपनी गलती मान ली है. आखिर क्या है इस नए आईफोन में दिक्कत जान लें.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • iPhone 18 Pro Max में मोबाइल नेटवर्क समस्या देखी गई.
  • एप्पल ने समस्या मानी, सॉफ्टवेयर-नेटवर्क अपडेट जारी किए.
  • अफेक्टेड फोन को बदलने की जरूरत पड़ सकती है.

Apple का लेटेस्ट और प्रीमियम स्मार्टफोन iPhone 18 Pro Max इन दिनों काफी चर्चा में है. इसकी कीमत की ज्यादा होने के बाद भी इसे खरीदने के लिए देश के कई बड़े शहरों में लोगों की लंबी लाइन नजर आई. एक ओर जहां नया iPhone लेने के लोग काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर iPhone 18 Pro Max को लेकर ऐसी खबर आई है जो नए खरीदने वालों का मन खराब कर सकती है. iPhone 18 Pro Max के कुछ ग्राहकों को जरूरी सुविधाओं में परेशानी आ रही है. 

अमेरिका में AT&T नेटवर्क इस्तेमाल करने वाले कुछ लोगों के फोन का मोबाइल नेटवर्क बंद हो गया. इससे वे कॉल नहीं कर पा रहे, मोबाइल डेटा नहीं चला पा रहे और SMS भी न भेज पा रहे हैं, न रिसीव कर पा रहे हैं.  Apple ने माना है कि यह परेशानी कुछ iPhone 18 Pro Max यूजर्स को हुई है. कंपनी ने इसके लिए सॉफ्टवेयर और नेटवर्क सेटिंग्स का अपडेट जारी किया है. 

लेकिन जिन फोन में नेटवर्क की यह दिक्कत पहले ही आ चुकी है, उनमें सिर्फ अपडेट से काम नहीं चल सकता. ऐसे लोगों को फोन बदलना पड़ सकता है. हालांकि Apple ने अभी यह नहीं बताया कि कुल कितने ग्राहकों को परेशानी हुई है. चलिए आपको बताते हैं कि फोन में क्या दिक्कत आ रही है अपडेट कैसे चेक करें और किन लोगों को नया फोन लेना पड़ सकता है.

AT&T नेटवर्क पर क्या दिक्कत आ रही है?

Apple के AT&T नेटवर्क इस्तेमाल करने वाले कुछ iPhone 18 Pro Max का मोबाइल नेटवर्क अचानक बंद हो सकता है. ऐसी सिचुएशन में यूजर नार्मल फोन कॉल नहीं कर पाता, मोबाइल डेटा से इंटरनेट नहीं चला पाता और SMS भेजने और रिसीव करने में भी दिक्कत होती है. फोन वाई-फाई से जुड़ा हो तो इंटरनेट के कुछ काम किए जा सकते हैं. लेकिन वाई-फाई डिसकनेक्ट होने पर फोन से कॉल और इंटरनेट इस्तेमाल करना मुश्किल हो जाता है.

यह परेशानी हर iPhone 18 Pro Max में नहीं आई है. Apple ने कहा है कि कुछ ही यूजर्स इससे प्रभावित हुए हैं. अभी यह भी साफ नहीं है कि कुल कितने लोगों के फोन में यह दिक्कत आई. खबरों के मुताबिक अब तक सामने आए मामले AT&T नेटवर्क और iPhone 18 Pro Max से जुड़े हैं. इसलिए दूसरे नेटवर्क या iPhone मॉडल इस्तेमाल करने वालों को घबराने की जरूरत नहीं है. अगर AT&T नेटवर्क पर आपके फोन का सिग्नल अचानक चला जाए, तो पहले देखें कि फोन में नया अपडेट आया है या नहीं. अपडेट के बाद भी नेटवर्क न लौटे तो Apple या AT&T की मदद लें.


iPhone 18 Pro Max में आई बड़ी खराबी, Apple ने भी मानी बात

Apple ने कौन सा अपडेट दिया है?

Apple ने इस परेशानी को रोकने के लिए iOS 27.0.1 और नेटवर्क सेटिंग्स का अपडेट जारी किया है. कंपनी के मुताबिक AT&T ग्राहकों के फोन पर नेटवर्क सेटिंग्स का अपडेट अगले 14 दिनों में अपने आप पहुंच जाएगा. यूजर्स अपने फोन में नया सॉफ्टवेयर अपडेट भी चेक कर सकते हैं. इसके लिए Settings खोलें, फिर General और About पर जाएं. यहां अपडेट का मैसेज दिखे तो स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों के मुताबिक उसे इंस्टॉल करें.

फोन अपडेट रखने से नई परेशानी से निजात मिल सकती है. लेकिन जिन फोन में नेटवर्क पहले ही बंद हो चुका है, उनके लिए अपडेट काफी नहीं हो सकता. Apple के मुताबिक ऐसे iPhone 18 Pro Max को बदलना पड़ सकता है. अगर अपडेट करने के बाद भी कॉल, मोबाइल डेटा या SMS काम नहीं कर रहे हैं. तो Apple या AT&T से संपर्क करें. वे फोन की सिचुएशन देखकर बताएंगे. 


iPhone 18 Pro Max में आई बड़ी खराबी, Apple ने भी मानी बात

यह भी पढ़ें: सेकंड हैंड iPhone लेने से पहले, ये चीज जरूर चेक कर लें

कुछ ग्राहकों को फोन क्यों बदलना पड़ सकता है?

इस मामले में iPhone के अंदर लगे नेटवर्क पार्ट का फर्क भी चर्चा में है. आफको बता दें अमेरिका में बिकने वाले iPhone 18 Pro Max में Qualcomm का मॉडेम है. वहीं छोटे iPhone 18 Pro में Apple का C2 मॉडेम दिया गया है. यह फर्क इसलिए सामने आया है क्योंकि अब तक बताई गई नेटवर्क की परेशानी iPhone 18 Pro Max और AT&T यूजर्स से जुड़ी है. हालांकि खबर में यह नहीं कहा गया कि मॉडेम का फर्क ही इस दिक्कत की वजह है.

Apple का कहना है कि जिन फोन में नेटवर्क की परेशानी पहले ही आ चुकी है, उन्हें Apple या AT&T के जरिए बदलना पड़ सकता है. अपडेट से आगे की परेशानी रोकने में मदद मिल सकती है. लेकिन खराबी आ चुके फोन के लिए यह तरीका काम नहीं आएगा. iPhone 18 Pro Max में कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस को बेहतर किया गया है. ऐसे महंगे फोन में कॉल और इंटरनेट बंद होना ग्राहकों के लिए बड़ी परेशानी है. AT&T इस्तेमाल करने वाले यूजर्स अपडेट चेक करें. नेटवर्क फिर भी काम न करे तो सपोर्ट टीम से बात करके पूछें कि आपका फोन बदला जा सकता है या नहीं. 

यह भी पढ़ें: फोन का कैमरा धुंधली फोटो लेता है? तो इन सेंटिंग्स को बदल दें

About the author नीलेश ओझा

नीलेश ओझा पिछले पांच साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उनकी लेखन शैली में तथ्यों की सटीकता और इंसानी नजरिए की गहराई दोनों साथ-साथ चलती हैं.पत्रकारिता उनके लिए महज़ खबरें इकट्ठा करने या तेजी से लिखने का काम नहीं है. वह मानते हैं कि हर स्टोरी के पीछे एक सोच होनी चाहिए.  

कुछ ऐसा जो पाठक को सिर्फ जानकारी न दे बल्कि सोचने के लिए भी मजबूर करे. यही वजह है कि उनकी स्टोरीज़ में भाषा साफ़ होती है.लिखने-पढ़ने का शौक बचपन से रहा है. स्कूल की नोटबुक से शुरू हुआ यह सफर धीरे-धीरे पेशेवर लेखन और पत्रकारिता तक पहुंचा. आज भी उनके लिए लेखन सिर्फ पेशा नहीं है यह खुद को समझने और दुनिया से संवाद करने का ज़रिया है.

पत्रकारिता के अलावा वह साहित्य और समकालीन शायरी से भी गहराई से जुड़े हुए हैं. कभी भीड़ में तो कभी अकेले में ख्यालों को शायरी की शक्ल देते रहते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता का काम सिर्फ घटनाएं गिनाना नहीं है. बल्कि पाठक को उस तस्वीर के उन हिस्सों तक ले जाना है. जो अक्सर नजरों से छूट जाते हैं.

उन्होंने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर, इनशॉर्ट्स और जी हिंदुस्तान जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
Amazon Sale कल से शुरू, जानें किन प्रीमियम फोन्स पर मिलेगा बड़ा ऑफर?
Amazon Sale कल से शुरू, जानें किन प्रीमियम फोन्स पर मिलेगा बड़ा ऑफर?
अब Chrome पर सिर्फ सर्च नहीं, Gemini खुद करेगा वेब पर काम ; जानें कैसे
अब Chrome पर सिर्फ सर्च नहीं, Gemini खुद करेगा वेब पर काम ; जानें कैसे
Google आपकी पुरानी Activity खुद हटाएगा, Account में ऑन करें ये फीचर
Google आपकी पुरानी Activity खुद हटाएगा, Account में ऑन करें ये फीचर
Advertisement

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
Old Photo Album: एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
Embed widget