एक्सप्लोरर

iPhone 17 Air का धांसू लुक हो गया लीक! लॉन्च से पहले केस ने खोले डिज़ाइन के बड़े राज़

iPhone 17 Air: एप्पल 9 सितंबर 2025 को अपनी iPhone 17 सीरीज़ पेश करने जा रहा है. इस बार कंपनी एक नया मॉडल iPhone 17 Air लाने की तैयारी में है जिसे अब तक का सबसे पतला iPhone कहा जा रहा है.

iPhone 17 Air: एप्पल 9 सितंबर 2025 को अपनी iPhone 17 सीरीज़ पेश करने जा रहा है. इस बार कंपनी एक नया मॉडल iPhone 17 Air लाने की तैयारी में है जिसे अब तक का सबसे पतला iPhone कहा जा रहा है. महीनों से इसके डिज़ाइन और फीचर्स को लेकर अफवाहें चल रही थीं और अब सामने आए लीक्ड केस ने इसके बारे में और पुख्ता जानकारी दे दी है.

लीक्ड केस से क्या हुआ खुलासा?

iPhone 17 सीरीज़ में इस बार चार मॉडल्स शामिल हो सकते हैं iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार iPhone 17 Plus को हटा दिया जाएगा और उसकी जगह iPhone 17 Air लॉन्च होगा.

MacRumors की एक रिपोर्ट के अनुसार, Dbrand, Nudient और Pitaka जैसी कंपनियों ने iPhone 17 Air के केस लिस्ट कर दिए हैं. इन केसों से पता चलता है कि इसका कैमरा कटआउट iPhone 16e जैसा होगा, यानी इसमें सिंगल रियर कैमरा हो सकता है. यह जानकारी पहले आए डुअल कैमरा सेटअप वाले दावे से बिल्कुल अलग है. इसके अलावा, केस डिज़ाइन से स्क्रीन साइज को लेकर भी संकेत मिले हैं.

iPhone 17 Air के संभावित फीचर्स

लीक हुई रिपोर्ट्स के आधार पर iPhone 17 Air में कुछ जरूरी और बेहतरीन फीचर्स देखने को मिल सकते हैं. इस फोन में आपको 256GB, 512GB और 1TB वेरिएंट्स जैसे तीन स्टोरेज विकल्प देखने को मिल सकते हैं. साथ ही इसका डिजाइन इसे अब तक का सबसे पतला iPhone बनाएगा और इसकी मोटाई सिर्फ 5.5mm है. साथ ही फोन में नया A18 Bionic चिपसेट प्रोसेसर देखने को मिल सकता है. वहीं, इसमें इनबिल्ट Apple Intelligence फीचर के साथ 48MP का रियर कैमरा और एक एक्शन बटन और कैप्चर बटन भी देखने को मिल सकते हैं. इतना ही नहीं, इस बार फोन में आपको फिजिकल सिम के स्थान पर ई-सिम देखने को मिल सकता है.

क्या बनेगा iPhone 17 Air खास?

iPhone 17 Air न सिर्फ़ अपने स्लिम डिज़ाइन के लिए चर्चा में है, बल्कि इसका नया प्रोसेसर, दमदार कैमरा और पोर्टलेस डिज़ाइन इसे बेहद अलग बनाते हैं. लॉन्च से पहले ही इस स्मार्टफोन ने टेक वर्ल्ड में उत्सुकता बढ़ा दी है.

Samsung Galaxy S25 Edge को मिलेगी टक्कर

माना जा रहा है कि iPhone 17 Air सैमसंग के सबसे पतले फोन Galaxy S25 Edge को कड़ी टक्कर देने में सक्षम होगा. बता दें कि सैमसंग ने कुछ समय पहले ही अपना ये फोन मार्केट में उतारा था. इस फोन में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया हुआ है जो कि हाई-क्वालिटी फोटो और वीडियो शूटिंग के लिए काफी दमदार है.

इसके साथ इसमें 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा भी है जिससे आप वाइड एंगल शॉट्स ले सकते हैं. वहीं, सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन में 3,900 mAh की बैटरी दी गई है जो डेली यूज के लिए ठीक-ठाक बैकअप देगी. यह 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है यानी फोन जल्दी चार्ज हो जाएगा.

यह भी पढ़ें:

AI बनाएगा परमाणु बम? गॉडफादर की चेतावनी से हिल गई दुनिया, मानवता पर मंडरा रहा है खतरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैसे देते ही खुल जाएगा खजाना, एंड्रॉयड फोन में छिपे हैं ये पेड फीचर्स
पैसे देते ही खुल जाएगा खजाना, एंड्रॉयड फोन में छिपे हैं ये पेड फीचर्स
Parents के लिए चेतावनी! भूलकर भी सोशल मीडिया पर शेयर न करें अपने बच्चों की फोटो, हो सकता है भारी नुकसान
Parents के लिए चेतावनी! भूलकर भी सोशल मीडिया पर शेयर न करें अपने बच्चों की फोटो, हो सकता है भारी नुकसान
पानी में भीगे आईफोन को कितनी देर बाद चार्ज करना चाहिए? यह बात नहीं जानी तो हो जाएगा हजारों का नुकसान
पानी में भीगे आईफोन को कितनी देर बाद चार्ज करना चाहिए? यह बात नहीं जानी तो हो जाएगा हजारों का नुकसान
किस टेक्नोलॉजी पर काम करता है Smart Lock? क्या हैक हो सकता है ये डिवाइस, घर में लगवाने से पहले जानें ये जानकारी
किस टेक्नोलॉजी पर काम करता है Smart Lock? क्या हैक हो सकता है ये डिवाइस, घर में लगवाने से पहले जानें ये जानकारी

वीडियोज

Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी में VHP ने घसीटा प्रियंका गांधी-अखिलेश यादव का नाम तो भड़की कांग्रेस, कहा- 'विपक्ष पर उंगली उठाने का...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी में VHP ने घसीटा प्रियंका गांधी-अखिलेश यादव का नाम तो भड़की कांग्रेस, कहा- 'विपक्ष पर उंगली उठाने का...'
बांकीपुर से उम्मीदवार बनने के बाद प्रशांत किशोर का पहला इंटरव्यू, 'अगर मैं जीता तो…'
बांकीपुर से उम्मीदवार बनने के बाद प्रशांत किशोर का पहला इंटरव्यू, 'अगर मैं जीता तो…'
NEET Paper Leak: 'सोनम वांगचुक को एक्सपीरियंस, लेकिन तुम...', छात्रों से ऐसा क्यों बोले कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके
'सोनम वांगचुक को एक्सपीरियंस, लेकिन तुम...', छात्रों से ऐसा क्यों बोले CJP के अभिजीत दीपके
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
Dalai Lama Birthday: बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
Europe Heatwave: यूरोप में एसी के लिए क्यों मची है मारामारी, जानिए वहां कितना आता है एसी खरीदने और लगवाने का खर्च?
यूरोप में एसी के लिए क्यों मची है मारामारी, जानिए वहां कितना आता है एसी खरीदने और लगवाने का खर्च?
AIIMS Study: बिना मिर्गी के पड़ने वाले दौरों पर योग निद्रा कितनी असरदार? एम्स की नई रिसर्च ने चौंकाया
बिना मिर्गी के पड़ने वाले दौरों पर योग निद्रा कितनी असरदार? एम्स की नई रिसर्च ने चौंकाया
Embed widget