एक्सप्लोरर

छप्परफाड़ डिस्काउंट, अमेजन सेल में 45 हजार से भी सस्ता मिल जाएगा आईफोन 15, ऐसा मौका फिर नहीं आएगा

अगर आप नया आईफोन 15 खरीदने का मन बना रहे हैं तो 23 सितंबर से शुरू होने वाली अमेजन सेल में आपके लिए शानदार मौका है. सेल के दौरान यह फोन 45,000 रुपये की कीमत में उपलब्ध होगा.

नया आईफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे लोगों के शानदार मौका आने वाला है. 23 सितंबर से शुरू होने वाली अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में आईफोन 15 पर छप्परफाड़ डिस्काउंट मिलने जा रहा है. लगभग 80 हजार रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ यह आईफोन सेल के दौरान महज 45,000 रुपये में खरीदा जा सकेगा. आइए इस फोन के फीचर्स और इस पर मिलने वाली डील के बारे में विस्तार से जानते हैं. 

आईफोन 15 के फीचर्स

2023 में लॉन्च हुए आईफोन 15 में 6.1 इंच का डिस्प्ले मिलता है. इसे ऐप्पल के A16 Bionic प्रोसेसर से लैस किया गया है और यह 6GB रैम के साथ आता है. इसके रियर में 48MP+12MP का डुअल कैमरा सेटअप और फ्रंट में 12MP का लेंस मिलता है. डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन के लिए इसे IP68 रेटिंग मिली है. iOS 17 पर बेस्ड यह फोन iOS 26 अपडेट के लिए भी एलिजिबल है और यह वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है.

फोन पर मिलने वाली है यह डील

इस फोन को शुरुआत में 79,900 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था. एक साल बाद इसकी कीमत घटकर 69,900 रुपये हो गई थी. अब यह फोन अमेजन पर 59,900 रुपये में लिस्टेड है. सेल शुरू होने से पहले ही इस आईफोन पर 14 प्रतिशत का डिस्काउंट मिल रहा है. 23 सितंबर को सेल शुरू होने के बाद यह महज 45,249 रुपये में उपलब्ध होगा. इस छप्परफाड़ डिस्काउंट के साथ ग्राहक इस पर एक्सचेंज बोनस का भी फायदा उठा सकेंगे. वो अपने पुराने फोन के बदले इस नए मॉडल पर भारी छूट पाने के हकदार होंगे.

इन फोन पर भी मिलेगा खूब डिस्काउंट

आईफोन 15 के अलावा इस सेल के दौरान कई और स्मार्टफोन पर भी भारी छूट का फायदा उठाया जा सकता है. जानकारी के मुताबिक, सेल के दौरान सैमसंग गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा 80,000 रुपये से कम में उपलब्ध होगा. इसके अलावा ग्राहक वनप्लस 13 और वनप्लस 13s को भी सस्ती कीमत पर खरीद सकेंगे.

ये भी पढ़ें-

आज से शुरू होगी iPhone 17 सीरीज की सेल, अमेरिका समेत इन देशों में भारत से सस्ते मिलेंगे नए मॉडल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
कितने साल तक चलेगी फोन की बैटरी? Android और iPhone में ऐसे करें चेक
कितने साल तक चलेगी फोन की बैटरी? Android और iPhone में ऐसे करें चेक
Laptop का Fan तेज आवाज कर रहा? सर्विस सेंटर जाने से पहले करें ये काम
Laptop का Fan तेज आवाज कर रहा? सर्विस सेंटर जाने से पहले करें ये काम
नया SIM लेने वालों के लिए बड़ा बदलाव, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन जरूरी
नया SIM लेने वालों के लिए बड़ा बदलाव, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन जरूरी

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget