एक्सप्लोरर

iPhone 15 के Pro वेरिएंट्स को खरीदने का कर रहे हैं प्लान तो ये बात जरूर जान लें, आपकी पॉकेट से जुडी है बात

iPhone 15 सीरीज के प्रो वेरिएंट 14 प्रो वेरिएंट के मुकाबले महंगे हो सकते हैं. इनकी कीमत 100 से 200 डॉलर ज्यादा हो सकती है.

iPhone 15 Series Launch: एप्पल iPhone 15 सीरीज को सितम्बर में लॉन्च कर सकता है. लॉन्च से पहले नई सीरीज से जुडी कई ख़बरें सामने आ चुकी हैं. स्मार्टफोन की कीमत भी ऑनलाइन लीक हुई है. इस बीच ये जानकारी सामने है कि Iphone 15 के प्रो वेरिएंट, 14 प्रो वेरिएंट के मुकाबले 17,000 रुपये तक महंगे हो सकते हैं. ऐसे में अगर आप 15 सीरीज के प्रो वेरिएंट को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो अपना बजट इसी हिसाब से तैयार रखें. MacRumors की रिपोर्ट के अनुसार, iPhone 15 Pro की कीमत iPhone 14 Pro से लगभग 100 डॉलर ज्यादा यानि 9,000 रुपये अधिक रह सकती है.

इतने में आएगा 15 सीरीज का टॉप मॉडल

इसी तरह iPhone 15 Pro Max की कीमत iPhone 14 Pro Max की तुलना में $100 से $200 (लगभग 17,000 रुपये) तक बढ़ सकती है. हालांकि बेस वेरिएंट iPhone 15 और iPhone 15 Plus मॉडल की कीमत पहले की तरह ही रहने की उम्मीद है. US में एप्पल ने iPhone 14 Pro को $999 में लॉन्च किया था. iPhone 14 Pro Max, जो वर्तमान में सबसे महंगा iPhone मॉडल है, की कीमत $1,099 है. मार्केट एक्सपर्ट्स की माने तो iPhone 15 Pro की शुरुआती कीमत $1,099 हो सकती है, जबकि iPhone 15 Pro Max की शुरुआती कीमत $1,199 या $1,299 हो सकती है. यानि नए मॉडल महंगे होने वाले हैं.

इससे पहले iPhone 15 सीरीज के प्रो वेरिएंट्स के महंगे होने की खबर विश्लेषक जेफ पु ने भी शेयर की थी. उन्होंने कहा कि कीमत में वृद्धि की वजह पेरिस्कोप लेंस, टाइटेनियम फ्रेम, हैप्टिक फीडबैक के साथ सॉलिड-स्टेट बटन, यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट, A17 बायोनिक चिप और बढ़ी हुई रैम है. बता दें, इस बार एप्पल का लक्ष्य लगभग 85 मिलियन iPhone 15 यूनिट बनाने का है. 

1 अगस्त को लॉन्च होंगे 2 फोन 

1 अगस्त को शाओमी और मोटोरोला अपने नए स्मार्टफोन से पर्दा उठाएंगे. शाओमी भारत में Redmi 12 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी जिसकी कीमत 9,999 रुपये से शुरू हो सकती है. मोटोरोला, MotoG14 स्मार्टफोन को इस दिन लॉन्च करेगी. इसमें आपको 6.7 इंच की एफएचडी प्लस डिस्प्ले, Unisoc T616 प्रोसेसर और 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा. 

यह भी पढ़ें: Threads में जल्द मिलेगा ये फीचर, ट्विटर(X) में पहले से मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Redmi Clip Neo Earbuds : कान में क्लिप की तरह फिट होंगे Redmi के नए ईयरबड्स, 32 घंटे चलेगी बैटरी
कान में क्लिप की तरह फिट होंगे Redmi के नए ईयरबड्स, 32 घंटे चलेगी बैटरी
TRAI Smart TV Rules : अब तय होंगे स्मार्ट टीवी पर चलने वाले ऐप, इसमें कितना फायदा और क्या नुकसान?
अब तय होंगे स्मार्ट टीवी पर चलने वाले ऐप, इसमें कितना फायदा और क्या नुकसान?
WhatsApp का पुराना सेटिंग्स मेन्यू हो सकता है रीडिजाइन, जानें क्या बदलेगा
WhatsApp का पुराना सेटिंग्स मेन्यू हो सकता है रीडिजाइन, जानें क्या बदलेगा
GTA 6 Storage Size : GTA 6 के लिए चाहिए 210GB जगह! कंसोल में कितनी स्टोरेज बचेगी?
GTA 6 के लिए चाहिए 210GB जगह! कंसोल में कितनी स्टोरेज बचेगी?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget