एक्सप्लोरर

iPhone Price Drop : आईफोन 15 सीरीज लॉन्च होते ही पुराने एप्पल फोन की कीमत हुई कम, यहां जानें नई प्राइस

iPhone Price Drop : iPhone 15 के 128GB वेरिएंट को कंपनी ने 799 डॉलर में लॉन्च किया है. इसी तरह 15 Plus को 899 डॉलर, 15 Pro को 999 डॉलर और 15 Pro Max के 256GB वेरिएंट को 1,199 डॉलर में लॉन्च किया है.

iPhone Price Drop : एप्पल ने ऑफिशियली अपनी आईफोन 15 सीरीज लॉन्च कर दी है. जिसके प्री-ऑर्डर 15 सितंबर से शुरू होंगे. ऐसे में एप्पल के कुछ पुराने आईफोन की प्राइस कम हुई है और कुछ आईफोन डिस्कंटीन्यू हो गए हैं.

एप्पल की नई कीमत यूजर्स को इन्हें खरीदने में काफी सुविधा देगी. आपको बता दें पुराने आईफोन की ये कीमत एप्पल वेबसाइट, स्टोर पर लागू होती हैं. वहीं ई-कॉमर्स साइट अमेजन और फ्लिपकार्ट पर इन फोन्स की कीमत में मामूली अंतर हो सकता है. आइए जानते हैं आईफोन के पुराने मॉडल्स की नई कीमत.

मॉडल वेरिएंट पुरानी कीमत नई कीमत
आईफोन 14 128 GB Rs 79,900  Rs 69,900
आईफोन 14 256 GB Rs 89,900 Rs 79,900 
आईफोन 14 512 GB Rs 109,900 Rs 99,900
आईफोन 14 प्लस 128 GB Rs 99,900 Rs 89,900
आईफोन 14 प्लस 256 GB Rs 89,900 Rs 79,900
आईफोन 14 प्लस 512 GB Rs 119,900 Rs 109,000
आईफोन 13 128 GB Rs 69,900 Rs 59,900
आईफोन 13 256 GB Rs 79,900 Rs 69,900
आईफोन 13 512 GB Rs 99,900 Rs 89,900

iPhone 15 लॉन्च के बाद बंद किए गए iPhone

Apple ने iPhone 14 Pro, iPhone 14 Pro Max और पिछली पीढ़ी के नॉन-प्रो/प्रो मॉडल को बंद कर दिया है. हालांकि ये आईफोन एप्पल की साइट पर लिस्ट नहीं है, लेकिन अमेज़ॅन, फ्लिपकार्ट, क्रोमा और अन्य जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर अभी भी ये आईफोन मौजूदा इन्वेंट्री से बिक्री तक के लिए उपलब्ध हो सकते हैं. वहीं अगर आप पुराने मॉडल का आईफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको निश्चिंत रहना चाहिए, क्योंकि एप्पल डिस्कंटीन्यू करने के बाद भी आईफोन के सॉफ्टवेयर अपडेट देती रहती है.

iPhone 15 लाइन-अप की कीमत और खासियत

 iPhone 15 के 128GB वेरिएंट को कंपनी ने 799 डॉलर में लॉन्च किया है. इसी तरह 15 Plus को 899 डॉलर, 15 Pro को 999 डॉलर और 15 Pro Max के 256GB वेरिएंट को 1,199 डॉलर में लॉन्च किया है. भारतीय रुपयों में देखें तो ये क्रमश: 66,204 रुपये, 74,490 रुपये, 82,775 रुपये और 99,348 रुपये होता है. ध्यान दें, ये कीमत US मार्केट की है. भारतीय कीमत अभी रिवील नहीं हुई है. हालांकि टिपस्टर अभिषेक यादव ने सभी मॉडल्स की कीमत शेयर की है. टिपस्टर के मुताबिक, भारत में iPhone 15 सीरीज की कीमत क्रमश: 79,900 रुपये, 89,900 रुपये, 1,34,900  रुपये और 1,59,900 रुपये हो सकती है. ध्यान दें, ये आधिकारिक जानकारी नहीं है. 

स्पेक्स की बात करें तो 15 सीरज के बेस मॉडल में इस बार आपको 48MP का प्राइमरी कैमरा और 24MP का पोट्रैट कैमरा मिलता है. दोनों ही फोन में A16 बायोनिक चिसपेट कंपनी ने दिया है. इधर प्रो मॉडल्स में आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ एक्शन बटन और A17 चिपसेट का सपोर्ट मिलता है. प्रो मॉडल्स को आप ब्लैक, सिल्वर, ग्रे कलर में खरीद पाएंगे.

यह भी पढ़ें : 

iPhone 15 Price: भारत में पहली बार 2 लाख पहुंचा आईफोन का दाम, जानें कितनी है शुरुआती कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Snapdragon को टक्कर देगा Samsung का Exynos 2700? रिपोर्ट में बड़ा दावा
Snapdragon को टक्कर देगा Samsung का Exynos 2700? रिपोर्ट में बड़ा दावा
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम
सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम
लैपटॉप और फोन दोनों होंगे चार्ज, 100W चार्जिंग वाला पावर बैंक लॉन्च
लैपटॉप और फोन दोनों होंगे चार्ज, 100W चार्जिंग वाला पावर बैंक लॉन्च

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget