एक्सप्लोरर

IP68 या IP69? फोन की ये रेटिंग सिर्फ दिखावा है या वाकई में काम की चीज?

IP68 और IP69 रेटिंग दिखाकर स्मार्टफोन कंपनियां वाटरप्रूफिंग का दावा तो करती हैं, लेकिन जरा सा पानी लगने पर भी वारंटी नहीं देती. असल में ये रेटिंग एक मार्केटिंग ट्रिक है, भरोसे का पैमाना नहीं.

आजकल स्मार्टफोन कंपनियों के लिए नया ट्रेंड बन गया है, IP रेटिंग दिखाना, खासकर IP68 और अब IP69 तक. बड़े-बड़े बैनर, चमकदार वीडियो और टैगलाइन में ये रेटिंग इतनी बार दोहराई जाती है कि जैसे बिना इसके फोन फोन ही न हो. लेकिन, सवाल ये है कि क्या वाकई इस रेटिंग से आपको कोई बड़ा फायदा होता है?

अगर आपके फोन में IP68 लिखा है तो समझिए कि वो 'धूल के कणों से पूरी तरह महफूज' है और पानी में डूब जाए तो भी कुछ मिनट तक कुछ नहीं होगा. आमतौर पर कंपनियां कहती हैं कि 1.5 मीटर गहराई में 30 मिनट तक ठीक रहेगा. लेकिन बस इतना ही. इससे ज़्यादा भरोसा आप नहीं कर सकते.

IP68 और IP69 का झुनझुना

अब आता है नया नाम, IP69 का सुनने में तो लगता है कि ये IP68 से कहीं ज्यादा दमदार होगा और कुछ मामलों में है भी. जैसे कि तेज प्रेशर वाले पानी के जेट, भाप से सफाई और थोड़ी ऊंची गर्मी को ये बेहतर सहन कर पाता है, लेकिन जरा सोचिए, क्या आप अपने फोन को प्रेशर वॉशर से साफ करते हैं? या उसे भाप के कमरे में ले जाकर नहाते हैं?

असल में IP69 रेटिंग का इस्तेमाल तो उन मशीनों में होता है जिन्हें रोज तेज पानी से धोना पड़ता है, जैसे कारखाने की मशीनें, खेतों में इस्तेमाल होने वाले औजार, अस्पताल के उपकरण वगैरह. स्मार्टफोन इनकी लाइन में कैसे आ गया?

स्मार्टफोन कंपनियों का नया मार्केटिंग दांव

कंपनियां बस एक नया 'मार्केटिंग पॉइंट' ढूंढ लेती हैं और उसे बेचने लगती हैं. मजेदार बात तो ये है कि चाहे फोन IP68 हो या IP69, अगर वो पानी में गिरकर खराब हो जाए, तो कंपनी आपको 'वारंटी में कुछ नहीं देने वाली' तो फिर ये रेटिंग किस काम की?

दिक्कत ये नहीं कि IP रेटिंग है, दिक्कत ये है कि उसे एक 'गारंटी' की तरह बेचा जाता है, जबकि असल में ये सिर्फ एक 'लैब टेस्ट की रिपोर्ट' है. वो भी कई बार बिना पक्के सबूत के. आप कहें कि 'फोन तो वाटरप्रूफ है', लेकिन कंपनी बोलेगी- 'हां, लेकिन आपकी गलती से खराब हुआ, वारंटी नहीं मिलेगी.'

तो अगली बार जब कोई नया फोन खरीदें और उस पर IP68 या IP69 लिखा हो, तो उस रेटिंग से 'ज्यादा उम्मीद मत रखिए'. पानी में तैराना है तो बोट को तैराइए, फोन को नहीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
Snapdragon चिप और 8,400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Snapdragon चिप और 8400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Explained: एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!
एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget