एक्सप्लोरर

5G In India: 5G में इंटरनेट स्पीड कितनी होती है? जानें कितनी देर में डाउनलोड हो जाएगी एक फिल्म

5G पांचवी जेनरेशन की वायरलेस नेटवर्क तकनीक है. अगर आप फिल्म देखने के शौकीन हैं तो आपको यह जानकर खुशी होगी कि 5जी में सिर्फ 10 सेकेंड में ही पूरी फिल्म डाउनलोड हो जाएगी.

5G Services : भारत में 5G इंटरनेट सेवाएं 1 अक्टूबर 2022 से शुरू की जा रही हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) दिल्ली के प्रगति मैदान से इसकी शुरुआत करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहीं से इंडियन मोबाइल कांग्रेस (IMC) के छठे चरण का भी उद्घाटन करेंगे. 1 अक्टूबर से 4 अक्टूबर तक चलने वाले इस प्रोग्राम की थीम 'न्यू डिजिटल यूनिवर्स' रखी गई है. भारत में रिलायंस जियो (Reliance Jio) और एयरटेल (Airtel) जैसी टेलीकॉम कंपनियों ने पहले ही घोषणा कर दी है कि वे दीपावली तक 5G इंटरनेट सर्विस शुरू कर देंगी. खबर यह भी है कि शुरुआत में 5G सेवाएं देश के चुनिंदा शहरों में उपलब्ध कराई जाएंगी. आइए आज की इस खबर में जानते हैं कि 5जी क्या है और 5जी में इंटरनेट स्पीड कितनी होती है?

5G क्या है?

5G पांचवी जेनरेशन की वायरलेस नेटवर्क तकनीक है, जिससे लोगों के काम करने का तरीका बिल्कुल बदल जाएगा. यह मौजूदा 4जी एलटीई (4G LTE) नेटवर्क के मुकाबले अधिक तेजी से और अधिक डिवाइसों को संभालने में सक्षम होगा. 5G नेटवर्क 2018 में यूएसओ और दुनिया के कई देशों में शुरू किया गया था. 5जी का नेटवर्क भी बढ़िया होगा. 5जी तीन बैंड्स में काम करता है- लो बैंड, मिड और हाई फ्रीक्वेंसी बैंड स्पेक्ट्रम. 

5G से मिलेगी धुआंधार स्पीड 

CNN की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वायरलेस इंडस्ट्री ट्रेड ग्रुप GSMA ने कहा है कि 5जी नेटवर्क आने के बाद अभी मौजूदा 4G LTE से कम से कम 10 गुना तेज इंटरनेट स्पीड मिलेगी. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ऐसा नहीं है कि इंटरनेट स्पीड सिर्फ 10 गुना तेजी तक ही जाएगी. इसमें 100 गुना स्पीड तक इजाफा भी हो सकता है. अन्य रिपोर्ट्स के मुताबिक, 5G की अधिकतम इंटरनेट स्पीड 10 गीगाबाइट प्रति सेकेंड (GBPS) हो सकती है. जबकि 4G सर्विस में यह 100 मेगाबाइट प्रति सेकेंड है. वैसे तो शुरू से 5G की लॉन्चिंग से पहले यह दावा किया जा रहा है कि 5G सर्विस की स्पीड मौजूदा 4G के मुकाबले 10 गुना तेज़ होगी. हालांकि लॉन्चिंग के बाद ही वास्तविक 5G स्पीड और लैटेंसी की जानकारी हासिल हो सकेगी.

इतनी देर में होगी एक फिल्म डाउनलोड

अगर आप फिल्म देखने के शौकीन हैं तो आपको यह जानकर खुशी होगी कि 5जी में सिर्फ 10 सेकेंड में ही पूरी फिल्म डाउनलोड हो जाएगी. अभी दो घंटे की फिल्म को डाउलनोड करने में करीब 7 मिनट तक का समय लगता हैं. हालांकि, ये स्पीड भी स्थान और डिवाइस पर भी निर्भर होगी. 5जी से आपका सामान्य इंटरनेट काफी तेज स्पीड से चलेगा और एक क्लिक पर बड़ी से बड़ी फाइल चुटकियों में डाउनलोड हो जाएगी.

तेज स्पीड से अलग 5जी के फायदे

5जी नेटवर्क को अभी सिर्फ तेज़ स्पीड से ही जोड़कर देखा जा रहा है, लेकिन इससे अलग इसके कई और फायदे भी होंगे. 5G से फायदा होगा कि ये ज्यादा डिवाइस को संभाल पाएगा. उदाहरण के लिए, पहले जब भी आप किसी भीड़-भाड़ वाले इलाके में जाते थे तो नेटवर्क स्लो हो जाते थे, लेकिन 5जी के साथ ऐसा नहीं होगा. इसके अलावा इस नेटवर्क से सेल्फ ड्राइविंग कारों की कनेक्टविटी में सुधार होगा. इससे सर्वर और फोन के बीच होने वाली कम्यूनिकेशन काफी बेहतर हो जाएगी और डेटा भी तेज स्पीड से ट्रांसफर होगा.

ये भी पढ़ें-

Flipkart की Open Box Delivery क्या है? इसके इस्तेमाल से नहीं हो पाएगी गलत सामान की डिलीवरी

Google Chrome 106 Update: हाई सिक्योरिटी के साथ ये हैं इसकी खासियतें, जानें डाउनलोड करने का तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ई-कॉमर्स सेल के बाद ऑफलाइन बाजार में धूम, कितना सस्ता मिल रहा सामान?
ई-कॉमर्स सेल के बाद ऑफलाइन बाजार में धूम, कितना सस्ता मिल रहा सामान?
क्या आपका फ्रिज भी हो सकता है हैक? जानें इसे बचाने का तरीका
क्या आपका फ्रिज भी हो सकता है हैक? जानें इसे बचाने का तरीका
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
Gmail की तर्ज पर व्हाट्सएप, मैसेज-फोटो और वीडियो होंगे शेड्यूल!
Gmail की तर्ज पर व्हाट्सएप, मैसेज-फोटो और वीडियो होंगे शेड्यूल!

वीडियोज

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा
Bigg Boss 20: Nakul Dhull को पड़ा थप्पड़? Elimination या Secret Room, क्या है पूरा मामला?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
India Bloc Protest Live: ‘लोकतंत्र की रक्षा…’, प्रदर्शन के एक दिन बाद राहुल ने चाय पर गठबंधन के नेताओं को बुलाया
LIVE: ‘लोकतंत्र की रक्षा…’, प्रदर्शन के एक दिन बाद राहुल गांधी ने चाय पर गठबंधन नेताओं को बुलाया
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
Embed widget