एक्सप्लोरर

इंस्टाग्राम लाएगा नया फीचर, क्रिएटर्स इस तरह कर सकेंगे स्टोरीज को और सपोर्ट

इंस्टाग्राम के प्रमुख एडम मोसेरी ने आईजी अपडेट्स चैनल पर एक पोस्ट में कहा कि हम क्रिएटर्स के लिए दिलचस्प कमेंट्स को हाइलाइट करना आसान बनाना चाहते हैं.

फोटो शेयरिंग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम (Instagram) एक नए फीचर (Instagram new feature) पर काम कर रहा है. इससे कंटेंट क्रिएटर्स अपनी स्टोरीज पर कमेंट्स को हाइलाइट कर सकेंगे. कंपनी इस फीचर पर टेस्टिंग कर रही है. इंस्टाग्राम के प्रमुख एडम मोसेरी ने आईजी अपडेट्स चैनल पर एक पोस्ट में कहा कि हम क्रिएटर्स के लिए दिलचस्प कमेंट्स को हाइलाइट करना आसान बनाना चाहते हैं. आईएएनएस की खबर के मुताबिक, मोसेरी आगे कहते हैं कि हम पब्लिक अकाउंट्स के लिए किसी भी पब्लिक फ़ीड पोस्ट या रील्स से कंमेंट्स को उनकी स्टोरीज में शेयर करने की क्षमता का ट्रायल कर रहे हैं.

फीचर का ऐसे होगा इस्तेमाल

खबर के मुताबिक, कहा गया है कि इस फीचर के ट्रायल या टेस्टिंग में हिस्सा लेने वाले प्रोड्यूसर किसी कमेंट को स्वाइप कर Add to story icon पर टैप करके उसे हाइलाइट कर सकते हैं. स्टोरीज़ फ़ीड में, कंमेट रीयल पोस्ट के साथ दिखाई देगी. हालांकि, मोसेरी ने फीचर के पब्लिक रोलआउट या ट्रायल के आकार के बारे में कोई जानकारी नहीं दी. इंस्टाग्राम (Instagram) एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जो यूजर्स को ऑडियो नोट्स बनाने की सुविधा उपलब्ध होगी. 

पहली बार दिसंबर 2022 में नोट्स पेश किया था

फीचर को लेकर इंस्टाग्राम प्रमुख ने कहा कि हमने अभी तक सार्वजनिक रूप से कुछ भी ट्रायल शुरू नहीं किया है, लेकिन हम आपके दोस्तों के साथ शेयर करने के लिए ऑडियो नोट्स बनाने की क्षमता पर काम कर रहे हैं. मेटा ने पहली बार दिसंबर 2022 में इंस्टाग्राम (Instagram) पर नोट्स पेश किया था, जिससे यूजर्स को अपने विचार शेयर करने और यह देखने में मदद मिली कि उनके दोस्त क्या कर रहे हैं. जब मेटा ने नोट्स पेश किया था, तो उसने कहा था कि यह सुविधा यूजर्स को सिर्फ टेक्स्ट और इमोजी का इस्तेमाल करके 60 अक्षरों तक की स्मॉल पोस्ट बनाने की परमिशन देती है.

यह भी पढ़ें

गूगल ने नए डिवाइस और रिन्युअल के लिए पिक्सल पास सब्सक्रिप्शन को किया खत्म, जानें पूरी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Claude AI Safety: सावधान! अब Anthropic का क्लॉड AI खुद पकड़ेगा यूजर्स की गलत हरकतें
सावधान! अब Anthropic का क्लॉड AI खुद पकड़ेगा यूजर्स की गलत हरकतें
Contactless Payment: कैसे काम करता है Tap & Pay सिस्टम, मशीन के पास ले जाते हैं कैसे कटते हैं पैसे?
कैसे काम करता है Tap & Pay सिस्टम, मशीन के पास ले जाते हैं कैसे कटते हैं पैसे?
Gaming Smartphone : गेमिंग फोन में क्यों दिए जाते हैं ज्यादा RAM और हाई रिफ्रेश रेट? जानें वजह
गेमिंग फोन में क्यों दिए जाते हैं ज्यादा RAM और हाई रिफ्रेश रेट? जानें वजह
Battery Tips: पुराने फोन में क्यों फूल जाती है बैटरी, यह कितनी खतरनाक?
पुराने फोन में क्यों फूल जाती है बैटरी, यह कितनी खतरनाक?

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी बोले, 'हम नरेंद्र मोदी को कहीं नहीं जाने देंगे'
राहुल गांधी बोले, 'हम नरेंद्र मोदी को कहीं नहीं जाने देंगे'
'ये देश के वोटर्स की देश के चीटर्स से लड़ाई', इंडिया ब्लॉक की रैली में बोले तेजस्वी यादव
'ये देश के वोटर्स की देश के चीटर्स से लड़ाई', इंडिया ब्लॉक की रैली में बोले तेजस्वी यादव
शशि थरूर ने ज्ञानेश कुमार पर साधा निशाना, 'लोगों का उनसे भरोसा उठ चुका'
शशि थरूर ने ज्ञानेश कुमार पर साधा निशाना, 'लोगों का उनसे भरोसा उठ चुका'
पांचवें टी20 में ईशान किशन ने रचा इतिहास, सबसे तेज 2,000 रन; एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन
ईशान किशन ने रचा इतिहास, सबसे तेज 2,000 रन; एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन
नवंबर में घर बैठे मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, जियो हॉटस्टार पर आएंगी ये फिल्में और सीरीज
नवंबर में घर बैठे मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, जियो हॉटस्टार पर आएंगी ये फिल्में और सीरीज
Explained: जर्मनी में Gen-Z प्रदर्शन कैसे रातों-रात भड़का? भारत से कितना अलग युवा आक्रोश
जर्मनी में Gen-Z प्रदर्शन कैसे रातों-रात भड़का? भारत से कितना अलग युवा आक्रोश
राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस में लौटेंगी प्रियंका चतुर्वेदी? चौंका देगा जवाब
राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस में लौटेंगी प्रियंका चतुर्वेदी? चौंका देगा जवाब
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
Embed widget