एक्सप्लोरर

Instagram Stories के लिए मेटा ला रही ये नया फीचर, फिर टैगिंग होगी आसान

Instagram Update: इंस्टाग्राम एक नए फीचर पर काम कर रहा है. इससे Stories में एक से ज्यादा लोगों को टैग करने में आसानी होगी.

Instagram New Story Group Mention feature: इंस्टाग्राम, यूजर्स के लिए Story फीचर ऑफर करता है. इसकी मदद से आप अपनी दैनिक गतिविधि को अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं. जैसे वॉट्सऐप में स्टेटस फीचर है ठीक वैसे ही इंस्टाग्राम में स्टोरी ऑप्शन है. इस बीच, कंपनी स्टोरी में एक नया फीचर जोड़ने वाली है जिससे आपको ग्रुप फोटो में लोगों को टैगिंग करने में आसानी होगी. अभी तक अगर आपने कोई ग्रुप फोटो स्टोरी पर शेयर की होगी तो इस दौरान आपको लोगों को टैग करने में परेशानी का सामना जरूद करना पड़ा होगा. वर्तमान में हम अलग-अलग सभी को मेंशन करते हैं. लेकिन जल्द ये बदलने वाला है.

ये है नया फीचर 

इंस्टाग्राम हेड Adam Mosseri ने अपने ब्रॉडकास्ट चैनल में नए फीचर की जानकारी शेयर की है. उन्होंने लिखा कि हम एक ग्रुप मेंशन फीचर पर काम कर रहे हैं जिसकी मदद से आप एक ही मेंशन के जरिए अलग-अलग लोगों को टैग कर सकते हैं और इस फोटो को वापस ग्रुप में मौजूद लोग आसानी से अपनी स्टोरी पर शेयर और अन्य लोगों को टैग कर सकते हैं. यानि उन्हें अलग से उन लोगों को टैगिंग करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

इन लोगों को होगा फायदा 

इस फीचर से खासकर उन लोगों को फायदा होगा जो अक्सर ग्रुप फोटो को शेयर करते हैं. जैसे स्पोर्टमैन, गेम प्लेयर्स या किसी क्लब के लोग. फिलहाल इस बात की जानकारी सामने नहीं है कि ये फीचर कब रोलआउट होगा. हो सकता है कि कंपनी इसे आने वाले कुछ हफ़्तों में रिलीज करें. पहले ये फीचर US में लोगों के लिए लाइव किया जाएगा.

कुछ समय पहले मेटा ने अपने थ्रेड्स ऐप में कुछ नये फीचर्स जोड़े हैं. इसमें Following Tab, your likes, Send on Instagram आदि शामिल हैं. कंपनी थ्रेड्स के गिरते यूजरबेस को ठीक करने के लिए समय-समय पर इसमें अपडेट ला रही है. थ्रेड्स ऐप ने महज 5 दिन में 100 मिलियन का रिकॉर्ड ट्रैफिक हासिल किया था लेकिन बाद में इसका ट्रैफिक 75% तक कम हो गया.  

यह भी पढ़ें: Aadhaar नामांकन डिवाइस में जुड़ेगा इंडियन जीपीएस नाविक (NavIC), अमेरिकी GPS को बोला जाएगा गुड बाय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
न Android, न iOS! जानें अमेरिका में बना ये अनोखा फोन किस OS पर चलता है?
न Android, न iOS! जानें अमेरिका में बना ये अनोखा फोन किस OS पर चलता है?
Best Refrigerators: 2 लोगों की फैमिली के 10 हजार के अंदर आने वाले फ्रिज
2 लोगों की फैमिली के 10 हजार के अंदर आने वाले फ्रिज
YouTube Music पर नहीं मिल रही बेहतरीन साउंड क्वालिटी? बदलें सेटिंग
YouTube Music पर नहीं मिल रही बेहतरीन साउंड क्वालिटी? बदलें सेटिंग

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget