एक्सप्लोरर

Aadhaar नामांकन डिवाइस में जुड़ेगा इंडियन जीपीएस नाविक (NavIC), अमेरिकी GPS को बोला जाएगा गुड बाय

Indian GPS NavIC : जल्द आधार नामांकन में यूज होने वाले डिवाइसेस में स्वदेशी जीपीएस नाविक का इस्तेमाल किया जाएगा. फिलहाल इनमें अमेरिकी GPS सिस्टम का इस्तेमाल किया जाता है.

Whats is Indian GPS NavIC? डिपार्टमेंट और स्पेस यानि अंतरिक्ष विभाग ने बीते दिन विज्ञान की संसदीय समिति को बताया कि जल्द आधार नामांकन में यूज होने वाले डिवाइसेस में स्वदेशी जीपीएस नाविक को जोड़ा जाएगा. यानि अमेरिकी जीपीएस के बदले देश में बने सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा. संसदीय समिति ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि DOS ने फील्ड ट्रायल पूरा कर लिया है और टेक्निकल उपकरणों पर काम चल रहा है. जिन लोगों को नहीं पता कि नाविक को किसने तैयार किया है तो उन्हें बता दें कि इसे Indian Regional Navigation Satellite System (IRNSS) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने साथ मिलकर बनाया है. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका नाम भारतीय मछुआरों को समर्पित करते हुए नाविक रखा है.

फोन में मिलेगा स्वदेशी जीपीएस 

भारत सरकार प्रमुख मोबाइल निर्माताओं से देश में बेचे जाने वाले स्मार्टफोन में स्वदेशी जीपीएस नाविक को लाने के लिए कह रही है. जिस तरह अभी आप गूगल मैप्स आदि के लिए जीपीएस का इस्तेमाल करते हैं, ठीक इसी तरह नाविक भी आपको लोकेशन से जुड़ी मदद पहुंचाएगा. NavIC दो सेवाएँ प्रदान करता है: पहला- स्टैंडर्ड पोजीशन सर्विस (SPS) और दूसरा Restricted Service (RS) है. पहली सर्विस सिविलियन्स के लिए है जबकि दूसरी रणनीतिक उपयोगकर्ताओं के लिए है. ये दोनों सेवाएँ L5 (1176.45 MHz) और S बैंड (2498.028 MHz) में प्रदान की जाती हैं. NavIC कवरेज क्षेत्र में भारत और भारतीय सीमा से परे 1,500 किमी तक का क्षेत्र शामिल है. यानि आपको भारत के आस-पास के 1500 किमी तक का लोकेशन डेटा मिलेगा.  

NDMA कर रहा नाविक का इस्तेमाल 

NDMA यानि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी पहले से ही नाविक का इस्तेमाल भूस्खलन, भूकंप, बाढ़ और हिमस्खलन जैसी प्रमुख प्राकृतिक आपदाओं के लिए चेतावनी प्रसार प्रणाली के लिए कर रही है. इसके अलावा गहरे समुद्र में जाने वाले मछुआरों को चक्रवात, ऊंची लहरें और सुनामी से जुडी चेतावनी देने के लिए भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना प्रणाली केंद्र (INCOIS) भी इसका इस्तेमाल कर रहा है.

यह भी पढ़ें: UPI ट्रांजैक्शन की बड़ी लिमिट, अब एक बार में इतने रुपये की कर पाएंगे पेमेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Laptop की भी होती है Expiry Date? जानिए कब होती है बदलने की जरूरत
Laptop की भी होती है Expiry Date? जानिए कब होती है बदलने की जरूरत
सोलर पैनल नहीं बना रहे पूरी बिजली, क्या हो सकते हैं कारण और कैसे करें समाधान? यहां जानें
सोलर पैनल नहीं बना रहे पूरी बिजली, क्या हो सकते हैं कारण और कैसे करें समाधान? यहां जानें
Refurbished Smartphones खरीदते समय क्या-क्या चीजें चेक करना चाहिए? ज्यादातर लोग करते हैं ये गलती
Refurbished Smartphones खरीदते समय क्या-क्या चीजें चेक करना चाहिए? ज्यादातर लोग करते हैं ये गलती
नौकरियां हो जाएंगी गायब, गूगल और ओपनआई जैसी कंपनियों ने एआई को लेकर दी नई वॉर्निंग
नौकरियां हो जाएंगी गायब, गूगल और ओपनआई जैसी कंपनियों ने एआई को लेकर दी नई वॉर्निंग

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget