एक्सप्लोरर

Instagram में आए 2 नए फीचर, क्रिएटर्स और ब्रांड का काम हो जाएगा आसान, कैसे? 

Instagram Marketplace: इंस्टाग्राम ने क्रिएटर्स मार्किट प्लेस में कुछ नए फीचर्स जोड़े हैं जिससे ब्रांड और क्रिएटर्स आसानी से एक दूसरे के साथ जुड़ पाएंगे. जानिए इस बारे में.

Instagram Brings 2 New Features: इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप इंस्टाग्राम दुनिया भर में यूज किया जाता है. आज लोग इस ऐप पर रील्स बनाकर पैसा कमा रहे हैं. जी हां, फेमस क्रिएटर्स इस ऐप पर रील्स बनाते हैं और इन रील्स के बदले ब्रांड उन्हें अप्रोच करता है और फिर क्रिएटर पैसा कमाते हैं. इंस्टाग्राम ने पिछले साल क्रिएटर मार्केट प्लेस की शुरुआत की थी. ये ठीक टिकटॉक की तरह ही है जिसमें ब्रांड और क्रिएटर एक दूसरे के साथ जुड़ पाते हैं और आसानी से ब्रांड  क्रिएटर के जरिए अपना प्रोडक्ट बेच पाते हैं. प्रोडक्ट के प्रमोशन के बदले क्रिएटर को पैसा मिलता है. इस बीच इंस्टाग्राम ने दो नए फीचर क्रिएटर मार्केट प्लेस में जोड़े हैं जिससे ब्रांड और क्रिएटर दोनों का काम आसान होने वाला है.

ये हैं नए फीचर

भारत में फिलहाल इंस्टाग्राम मार्केट प्लेस फीचर लाइव नहीं किया गया है. केवल लिमिटेड ब्रांड ही इसे एक्सेस कर सकते हैं. नए फीचर के तहत ब्रांड आसानी से फेमस क्रिएटर को मैसेज (priority inbox) भेज पाएंगे. आजकल ज्यादातर क्रिएटर DMs के जरिए बातचीत करना पसंद करते हैं. इसी लिए कंपनी ने ये नया फीचर इंस्टाग्राम मार्किट प्लसे में जोड़ा है. इसके अलावा ब्रांड्स प्रोजेक्ट ब्रीफ भी क्रिएटर को नए अपडेट के तहत भेज पाएंगे. प्रोडक्ट ब्रीफ में काम से जुडी बातें ब्रांड क्रिएटर्स को भेजेंगे ताकि वो आसानी से हां या न में जवाब दे पाएं. फिलहाल इंस्टाग्राम कुछ क्रिएटर्स और ब्रांड के साथ नए अपडेट की टेस्टिंग कर रहा है जो आने वाले समय में  रोलआउट किया जाएगा.  


Instagram में आए 2 नए फीचर, क्रिएटर्स और ब्रांड का काम हो जाएगा आसान, कैसे? 

बता दें, इंस्टाग्राम मार्केट प्लेस में फेमस ब्रांड खुद को एनरोल करते हैं और इसी तरह पर क्रिएटर्स को भी अपना पोर्टफोलियो (क्रिएटर को अपनी प्रोफाइल से जुडी जानकारी देनी होती है/ एक तरह से उसका रिज्यूमे) बनाना होता है. इसके बाद मार्केट प्लेस के अंदर ब्रांड फेमस क्रिएटर का पोर्टफोलियो उसकी ऑडियंस, लाइक, रीच आदि के हिसाब से देखते हैं और फिर इस हिसाब से ब्रांड उस क्रिएटर को अप्रोच करता है. मार्केट प्लेस के अंदर ब्रांड डेमोग्राफिक प्रोफाइल के हिसाब से क्रिएटर्स को चुन सकते हैं. इंस्टाग्राम ने पिछले साल इस फीचर की शुरुआत की थी ताकि थर्ड पार्टी को बीच से हटाया जा सके और ब्रांड और क्रिएटर आपस में आसानी से प्लेटफार्म पर जुड़ पाएं. 

अगर आप सोचते हैं कि इंस्टाग्राम पर रील्स बनाने वाले लोग पैसा कैसे कमाते हैं तो वह तरीका यही है जिसके जरिए वे पैसा कमाते हैं. 

यह भी पढ़ें : iPhone 13 को 56,999 रुपये में खरीदने का मौका, एक्सचेंज ऑफर के बिना है इतनी कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jio का धमाका! एक ही रिचार्ज में मिल रहे 15 OTT ऐप्स, Netflix-Amazon वालों की बढ़ी टेंशन
Jio का धमाका! एक ही रिचार्ज में मिल रहे 15 OTT ऐप्स, Netflix-Amazon वालों की बढ़ी टेंशन
Solar Panel यूज कर रहे हैं तो ये हैक्स आएंगे बड़े काम, पावर जनरेशन के साथ एफिशिएंसी भी बढ़ेगी
Solar Panel यूज कर रहे हैं तो ये हैक्स आएंगे बड़े काम, पावर जनरेशन के साथ एफिशिएंसी भी बढ़ेगी
Google का बड़ा सरप्राइज! अब AI Pro यूजर्स को मिलेगा YouTube Premium Lite फ्री, बिना Ads के देखें वीडियो का
Google का बड़ा सरप्राइज! अब AI Pro यूजर्स को मिलेगा YouTube Premium Lite फ्री, बिना Ads के देखें वीडियो का
अगले दो सालों में पूरी तरह बदल जाएंगे Apple और Samsung के महंगे फोन, ये ट्रेंड कर रहे हैं इशारा
अगले दो सालों में पूरी तरह बदल जाएंगे Apple और Samsung के महंगे फोन, ये ट्रेंड कर रहे हैं इशारा

वीडियोज

Vasudha: Dev-Vasudha का रोमांटिक डांस, Anniversary जश्न में झूमा Chauhan परिवार
Bollywood news: कान्स 2026 में ऐश्वर्या के लुक पर छिड़ी सोशल मीडिया पर जंग!
Twisha Sharma Case Update: पोस्टमार्टम से खुलेगी ट्विशा डेथ मिस्ट्री? | MP | Breaking
India-America Relations: 'सुरक्षा, व्यापार और निवेश को लेकर बात हुई'- S. Jaishankar | Marco Rubio
Honda City का नया Facelift आ गया! Hybrid और नए Look के साथ | #honda #hondacity #newupdate #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Mamata Banerjee Message: फाल्टा में एक लाख वोट से जीती BJP तो ममता को लगा झटका, वीडियो शेयर कर जानें क्या कहा?
फाल्टा में एक लाख वोट से जीती BJP तो ममता को लगा झटका, वीडियो शेयर कर जानें क्या कहा?
'अखिलेश का नहीं करता समर्थन, UP में तीसरी बार सरकार बनाएंगे योगी', तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
'अखिलेश का नहीं करता समर्थन, UP में तीसरी बार सरकार बनाएंगे योगी', तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
दिल्ली ने रचा इतिहास, IPL के सबसे बड़े टोटल की अनोखी लिस्ट में शामिल नाम; KKR के खिलाफ किया कमाल
दिल्ली ने रचा इतिहास, IPL के सबसे बड़े टोटल की अनोखी लिस्ट में शामिल नाम
Main Vaapas Aaunga first Review: 'मैं वापस आऊंगा' का फर्स्ट रिव्यू आया सामने, जानें क्या है फिल्म का 'सरप्राइज पैकेज'
'मैं वापस आऊंगा' का फर्स्ट रिव्यू आया सामने, जानें क्या है फिल्म का 'सरप्राइज पैकेज'
Devendra Fadnavis On Rahul Gandhi: 'मुंगेरीलाल के हसीन सपने....', राहुल गांधी बयान पर देवेंद्र फडणवीस ने कसा तंज, जानें पूरा मामला
'मुंगेरीलाल के हसीन सपने....', राहुल गांधी बयान पर देवेंद्र फडणवीस ने कसा तंज, जानें पूरा मामला
क्वेटा ट्रेन ब्लास्ट: पाकिस्तानी सेना पर हमले के पीछे था मजीद ब्रिगेड का ये फिदायीन, BLA ने ली जिम्मेदारी
क्वेटा ट्रेन ब्लास्ट: पाकिस्तानी सेना पर हमले के पीछे था मजीद ब्रिगेड का ये फिदायीन, BLA ने ली जिम्मेदारी
14 साल बाद नोएडा छोड़ अपने घर लौटा युवक, बोला- बहुत कुछ मिला लेकिन अपने नहीं, इमोशनल वीडियो वायरल
14 साल बाद नोएडा छोड़ अपने घर लौटा युवक, बोला- बहुत कुछ मिला लेकिन अपने नहीं, इमोशनल वीडियो वायरल
फेंकने के बजाय पौधों में डालें संतरे के छिलके, नेचुरल कीटनाशक बनकर गार्डन को रखेंगे एकदम हरा-भरा
फेंकने के बजाय पौधों में डालें संतरे के छिलके, नेचुरल कीटनाशक बनकर गार्डन को रखेंगे एकदम हरा-भरा
Embed widget